एक्सप्लोरर

इंजीनियरिंग में हुए फेल, खाने तक के नहीं थे पैसे, ऐसा है 'रामायण' के लक्ष्मण रवि दुबे का स्ट्रगल

एक्टर रवि दुबे फिल्म 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाते हुए नजर आने वाले हैं. उन्होंने यहां तक पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत की है. एक टाइम पर उनके पास खाने के भी पैसे नहीं होते थे.

एक्टर रवि दुबे अपनी जिंदगी की सबसे बड़ी फिल्म 'रामायण' में नजर आने वाले हैं. करीब 4,000 करोड़ रुपये के बजट में बन रही इस फिल्म में वो लक्ष्मण का किरदार निभा रहे हैं. फिल्म में उनके साथ रणबीर कपूर और यश भी नजर आएंगे.

हालांकि, रवि के लिए यहां तक पहुंचने का सफर आसान नहीं रहा है. मुंबई में शुरुआती दिनों में उनके पास खाने तक के पैसे नहीं थे. अपने पुराने इंटरव्यू में एक्टर ने बताया था कि कम उम्र में उन्हें कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा. 

रवि दुबे के मन में आया था सुसाइड का ख्याल
रवि दुबे साल 2001 में इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने के लिए मुंबई आए थे. उस समय उन्होंने कभी अपने पिता से एक्टर बनने की इच्छा जाहिर नहीं की थी, लेकिन उनके पिता समझ गए थे कि रवि के सपने कुछ बड़े हैं. एबीपी न्यूज संग बातचीत में रवि ने बताया था कि उनके पिता ने ही मुंबई में उनका कॉलेज चुना था, ताकि वो अपने सपनों को पूरा करने की कोशिश कर सकें.

इंजीनियरिंग में हुए फेल, खाने तक के नहीं थे पैसे, ऐसा है 'रामायण' के लक्ष्मण रवि दुबे का स्ट्रगल

स्कूल के दिनों में रवि पढ़ाई में काफी अच्छे थे, लेकिन कॉलेज का अनुभव उनकी उम्मीदों से बिल्कुल अलग रहा. TEDx पर बातचीत के दौरान उन्होंने बताया था कि पहले सेमेस्टर में पांच में से चार पेपर में फेल हो गए थे. दूसरे सेमेस्टर में भी उनका रिजल्ट ऐसा ही रहा. इसके बाद वो गुरुग्राम स्थित अपने घर लौट गए. इस दौरान परिवार का पूरा साथ मिलने के बावजूद रवि मानसिक परेशानियों से जूझ रहे थे.

इंजीनियरिंग में हुए फेल, खाने तक के नहीं थे पैसे, ऐसा है 'रामायण' के लक्ष्मण रवि दुबे का स्ट्रगल

लोग देते थे ताने
रवि ने बताया था कि जब वो गुरुग्राम लौटे, तो लोग उनसे कहते थे, 'तुम फेल हो गए, इसलिए वापस आ गए? वहां पढ़ाई नहीं करते थे क्या?' एक्टर ने कहा, 'मैं उस समय कम उम्र का था और छोटी-छोटी बातों का मुझ पर बहुत असर पड़ता था. लोगों की ऐसी बातें मुझे अंदर तक तोड़ देती थीं और एक वक्त ऐसा आया जब मैंने सुसाइड करने के बारे में भी सोचा. शुक्र है कि मैं इस मामले में भी नाकाम रहा.'

10 हजार रुपये मिली थी फीस
रवि ने इंजीनियरिंग कॉलेज के तीसरे साल में ही एड्स के लिए ऑडिशन देना शुरू कर दिया था. हालांकि, पहला ऑडिशन पास करने में उन्हें कुछ साल लग गए. इसके बाद आखिरकार उन्हें फिल्ममेकर शूजित सरकार के साथ एक विज्ञापन में काम करने का मौका मिला. साल 2005 में रवि ने एक बाइक के एड में काम किया था, जिसके लिए उन्हें 10 हजार रुपये फीस मिली थी. 

इंजीनियरिंग में हुए फेल, खाने तक के नहीं थे पैसे, ऐसा है 'रामायण' के लक्ष्मण रवि दुबे का स्ट्रगल

रवि इस ने कहा था कि जब उन्हें पहली बार सैलरी मिली, तो उन्होंने तय कर लिया कि अब वो कभी अपने माता-पिता से पैसे नहीं लेंगे. उन्होंने बताया, 'मैंने तय कर लिया था कि अब माता-पिता से पैसे नहीं लूंगा. मैंने उन्हें कभी नहीं बताया कि मैं मुश्किल दौर से गुजर रहा हूं और मेरे पास खाने तक के पैसे नहीं हैं. उस समय मैंने किसी से मदद भी नहीं मांगी, लेकिन आसपास के लोगों ने मेरा साथ दिया. मेरे दोस्त घर पर खाना लेकर आते थे. शायद उन्हें लगता था कि मैं अकेला रहता हूं, और इससे मुझे काफी मदद मिली.'

रवि का पहला टीवी ब्रेक
साल 2006 में उन्हें दूरदर्शन के एक टीवी शो में लीड रोल मिला. दिलीप कुमार और सायरा बानो के प्रोडक्शन में बने इस शो का नाम 'स्त्री... तेरी कहानी' था. इसके बाद रवि ने पीछे मुड़कर नहीं देखा. साल 2009 में टीवी शो '12/24 करोल बाग' की शूटिंग के दौरान रवि की मुलाकात सरगुन मेहता से हुई. इस मुलाकात ने उनकी जिंदगी बदल दी. दोनों ने शादी कर ली.

इंजीनियरिंग में हुए फेल, खाने तक के नहीं थे पैसे, ऐसा है 'रामायण' के लक्ष्मण रवि दुबे का स्ट्रगल

रवि को 'सास बिना ससुराल' से बड़ी सफलता मिली. हालांकि, साल 2014 में आए शो 'जमाई राजा' ने उन्हें टीवी का जाना-पहचाना चेहरा बना दिया. वो 'नच बलिए', 'खतरों के खिलाड़ी' और 'एंटरटेनमेंट की रात' जैसे कई रियलिटी शोज में भी नजर आए. इसके अलावा उन्होंने कई रियलिटी शोज को होस्ट भी किया.

इंजीनियरिंग में हुए फेल, खाने तक के नहीं थे पैसे, ऐसा है 'रामायण' के लक्ष्मण रवि दुबे का स्ट्रगल

साल 2016 में रवि और सरगुन ने अपनी प्रोडक्शन कंपनी 'ड्रीमियाता एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड' शुरू की. शुरुआत में उन्होंने टीवी शोज और पंजाबी फिल्मों को प्रोड्यूस किया. उनकी कंपनी ने 'उड़ारियां' और 'तू जूलियट जट्ट दी' जैसे शोज के साथ 'सौकन सौकने' और उसका सीक्वल जैसी पंजाबी फिल्मों को प्रोड्यूस किया है.

रवि दुबे की नेटवर्थ
कोईमोई के मुताबिक, रवि दुबे की नेटवर्थ 70 से 80 करोड़ रुपये है. वहीं उनकी और पत्नी सरगुन की कुल नेटवर्थ मिलाकर करीब 150 करोड़ रुपये है.

मयूरी सिंह एबीपी लाइव में बतौर कंसल्टेंट कंटेंट राइटर कार्यरत हैं. वे मुख्य रूप से ओटीटी, फैशन और लाइफस्टाइल बीट पर ट्रेंडिंग व तथ्यपरक खबरें लिखती हैं. 
इसके साथ ही वे डिजिटल पॉडकास्ट कंटेंट को कवर करने में गहरी रुचि रखती हैं. पूर्व में एबीपी न्यूज़ में ही एक साल की संपादकीय इंटर्नशिप कर चुकीं मयूरी ने 
इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी, बरेली से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

मां के लिए इमोशनल हुईं शोएब इब्राहिम की बहन, बोलीं- पत्नी के तौर पर सोचूं तो तकलीफ होती है
मां के लिए इमोशनल हुईं शोएब इब्राहिम की बहन, बोलीं- पत्नी के तौर पर सोचूं तो तकलीफ होती है
साउथ फिल्म इंडस्ट्री में हीरो को मिलती है मोटी फीस, टीवी की 'पार्वती' सोनारिका का खुलासा
साउथ फिल्म इंडस्ट्री में हीरो को मिलती है मोटी फीस, टीवी की 'पार्वती' सोनारिका का खुलासा
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', 'देवों के देव महादेव' फेम सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
बिग बॉस 20 में आम्रपाली दुबे ने जताई मां बनने की इच्छा, बोलीं-'इस उम्र में बस यही ख्वाहिश है'
बिग बॉस 20 में आम्रपाली दुबे ने जताई मां बनने की इच्छा, बोलीं-'इस उम्र में बस यही ख्वाहिश है'
Advertisement

वीडियोज

Bhopal Crime News: भोपाल के छोला इलाके में खूनी कांड!
Delhi Pollution & Weather Update: फिर वही कहानी, दमघोंटू बनी राजधानी! | Delhi NCR | AQI Today
Dhirendra Shashtri: बागेश्वर का ज्ञान कितना टेढ़ा? | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: यूपी में एक्टिव बीजेपी का 'OPERATION बिहार' | Yogi Vs Akhilesh | UP
UP Election 2027 BJP Plan: SIR पर नई चिंगारी अब यूपी की बारी! | CM Yogi | Amit Shah | Akhilesh Yadav
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में चंद्रबाबू नायडू का जादू, YSR कांग्रेस का क्या है हाल?
आंध्र प्रदेश के निकाय चुनाव में चंद्रबाबू नायडू का जादू, YSR कांग्रेस का क्या है हाल?
UGC विवाद और गहराया! केशव मौर्य के कार्यक्रम में थप्पड़ कांड पर विनय कुमार मिश्रा का बड़ा दावा
UGC विवाद और गहराया! केशव मौर्य के कार्यक्रम में थप्पड़ कांड पर विनय कुमार मिश्रा का बड़ा दावा
ईरान में परमाणु हमले का खौफ, टीवी चैनलों पर दिए जा रहे बचाव के निर्देश
ईरान में परमाणु हमले का खौफ, टीवी चैनलों पर दिए जा रहे बचाव के निर्देश
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', 'देवों के देव महादेव' फेम सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
भारत-पाक मैच के लिए फैंस की दीवानगी, 34 हजार सीटें, टिकट की लाइन में 84 लाख
भारत-पाक मैच के लिए फैंस की दीवानगी, 34 हजार सीटें, टिकट की लाइन में 84 लाख
'प्रदर्शन के लिए सार्वजनिक जगह पर अनिश्चितकाल तक कब्जा नहीं हो सकता', SC की अहम टिप्पणी
'प्रदर्शन के लिए सार्वजनिक जगह पर अनिश्चितकाल तक कब्जा नहीं हो सकता', SC की अहम टिप्पणी
LIVE: ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी? यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए कई राज्यों में वोटिंग शुरू
LIVE: ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी? यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग शुरू
IND vs NZ ODI Head to Head: भारत या न्यूजीलैंड, वनडे में किसका पलड़ा भारी? जानें रिकॉर्ड 
भारत या न्यूजीलैंड, वनडे में किसका पलड़ा भारी? जानें रिकॉर्ड 
Embed widget