एक्सप्लोरर

रामानंद सागर की 'रामायण' के हर एपिसोड पर खर्च होते थे इतने लाख रुपए, अपने जमाने का था सबसे महंगा शो

इन दिनों एक सवाल जो चर्चा का विषय बना हुआ है वो है रामानंद सागर की 'रामायण' आखिर कैसे बनी. ये सवाल इसलिए भी उठ रहा है क्योंकि उस वक्त इस तरह की सीरीज का चलन नहीं था और किसी भी नई चीज पर पैसे लगाने के लिए प्रोड्यूसर तैयार नहीं थे.

कोरोना वायरस के संक्रमण के चलते देशभर में लॉकडाउन लागू कर दिया गया है. इसके साथ ही पुराने टीवी सीरिल्यस को दूरदर्शन पर री-टेलीकास्ट किया जा रहा है. ऐसे में लोगों की डिमांड पर 'रामायण' को री-टेलीकास्ट किया जा रहा है. इन दिनों 'रामायण' टीवी पर बेहद देखी जा रही है और लोगों को बेहद पसंद भी आ रही है. 'रामायण' टीवी पर टीआरपी के नए रिकॉर्ड कायम कर रही हैं.

इस वक्त 'रामायण' की मेकिंग से जुड़े कई किरदार और दिलचस्प किस्से भी चर्चा का केंद्र बने हुए हैं. इन दिनों एक सवाल जो चर्चा का विषय बना हुआ है वो है रामानंद सागर की 'रामायण' आखिर कैसे बनी. ये सवाल इसलिए भी उठ रहा है क्योंकि उस वक्त इस तरह की सीरीज का चलन नहीं था और किसी भी नई चीज पर पैसे लगाने के लिए प्रोड्यूसर तैयार नहीं थे. तो रामानंद सागर ने 'रामायण' के लिए फंड कैसे एकत्र किया. तो आज हम आपको इसी सवाल का जवाब देते हैं आखिर यह सब कैसे संभव हुआ. 33 साल पहले इस शो का एक एपिसोड़ बनाने में 9 लाख रुपये की लागत वाले रामानंद सागर की रामायण ने दूरदर्शन के लिए 23 करोड़ रुपए कमाए थे.

एक इंटरव्यू में शो के प्रड्यूसर और रामानंद सागर के बेटे प्रेम सागर ने बताया, ''साल 1976 में हम स्विट्जरलैंड के एक लेस डेब्लेयर नाम के गांव में शूटिंग कर रहे थे. हम सबने वहीं सबसे पहले कलर टीवी देखा था. इसे तब इडियट बॉक्स कहा जाता था. जैसे ही वो कलर टीवी ऑन हुआ हम सभी हैरान हो गए क्योंकि उसमे सब कुछ रंगीन नजर आ रहा था. इंडिया वापस आने के बाद रामानंद ने बेटे प्रेम को एक एयर टिकट दिया, जिसमें सीरियल रामायण और कृष्ण के बारे में पैम्फलेट थे और उनके अमीर व्यवसायी दोस्तों को संबोधित करता हुए एक पत्र था जो उस वक्त विदेशों में रह रहे थे. ये उन्होंने अपने ड्रीम प्रोजेक्ट रामायण के लिए पैसे इकट्ठा करने के लिए किया जा रहा था. लेकिन उनमें से एक भी इंसान फंड देने के लिए तैयार नहीं हुआ.''

प्रेम सागर ने खाली हाथ ही वापस आ गए. पर फिर भी रामानंद सागर रामायण, कृष्ण और दुर्गा जैसे तीन-तीन पौराणिक शो बनाने के से पीछे नहीं हटे. फंड जुटाने के लिए रामानंद सागर ने 'विक्रम और बेताल' शो बनाया, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया. विक्रम और बेताल उस दौरान एक लाख रुपए प्रति एपिसोड में बनाया जाता था. इस शो की सफलता ने रामायण का बनना मुनासिब हो सका. आज से 33 साल पहले बने रामायण प्रति एपिसोड 9 लाख रुपए की लागत से बनाया गया था.

यहां पढ़ें

'रामायण' में कुबड़ी 'मंथरा' का किरदार निभाने वाली ललिता पवार कभी थीं अपने जमाने की हसीन अदाकारा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कंगना रनौत का विपक्ष पर निशाना, बोलीं- देश को मजबूत नेतृत्व की जरूरत
कंगना रनौत का विपक्ष पर निशाना, बोलीं- देश को मजबूत नेतृत्व की जरूरत
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, ढाई बजे तक 165 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
'जेलर 2' ने रविवार को उड़ाए गर्दे, ढाई बजे तक 165 करोड़ पार हुआ कलेक्शन
नीति मोहन के पिता का निधन, छलका सिंगर का दर्द, बोलीं- पापा बहुत याद करेंगे
नीति मोहन के पिता का निधन, छलका सिंगर का दर्द, बोलीं- पापा बहुत याद करेंगे

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
CSK रेस से बाहर! IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
IPL2027 से पहले इस टीम को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या, अश्विन ने दिया हिंट
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget