एक्सप्लोरर

पहले रस्सियों से बांधा, फिर काटा गला...बेहद बुरी तरह हुई थी ‘रामायण’ की इस एक्ट्रेस की हत्या, आप जानते हैं नाम?

Ramayan Actress Urmila Bhatt: रामानंद सागर की रामायण तो सभी ने देखी होगी. इसमें 'सीता' की मां का रोल एक्ट्रेस उर्मिला भट्ट ने निभाया था. आज हम उनका ही एक दर्दनाक किस्सा आपको बता रहे हैं.

Urmila Bhatt Murder: रामानंद सागर की ‘रामायण’ ना सिर्फ इतिहास में दर्ज हो चुकी है बल्कि इस टीवी शो को आज भी दर्शक उसी भाव और उसी चाव से देखते हैं. 80 के दशक में आया ये टीवी शो इतना ज्यादा पॉपुलर था कि दर्शक तमाम एक्टर्स को असली भगवान जैसा सम्मान और प्यार देने लगे थे. इसी शो में माता सीता की मां महारानी सुनैना का किरदार निभाने वाली उर्मिला भट्ट की अदाकारी पर भी दर्शक मोहित थे. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस एक्ट्रेस की साल 1997 में उनके ही घर में घुसकर बेहरमी से हत्या कर दी गई थी.

कैसे हुई थी उर्मिला भट्ट की हत्या?

22 फरवरी 1997 को उर्मिला भट्ट अपने राजकोट वाले घर में अकेली ही थीं. कुछ अनजान बदमाश उनके घर में घुस आए और उर्मिला के हाथ पैर रस्सियों से बांधकर उन्हें बंधक बना लिया गया. इसके बाद बदमाशों ने धारदार हथियार से उर्मिला का गला काटकर कत्ल कर दिया था.



पहले रस्सियों से बांधा, फिर काटा गला...बेहद बुरी तरह हुई थी ‘रामायण’ की इस एक्ट्रेस की हत्या, आप जानते हैं नाम?

खून से लथपथ मिली थी एक्ट्रेस की बॉडी

उर्मिला भट्ट के घर से जेवर, कैश और कीमती सामान लूट लिया गया था और अगले दिन उनकी बॉडी घर में खून से लथपथ मिली थी. अहम बात ये कि ये मामला आज तक भी अनसुलझा है. इतनी लंबी पड़ताल के बावजूद पुलिस ये पता नहीं लगा पाई कि आखिर उर्मिला भट्ट को बेरहमी से कत्ल करने वाले ये लोग कौन थे.

तबस्सुम ने सुनाया था दर्दनाक किस्सा

जानी मानी एक्ट्रेस तबस्सुम में अपने शो तबस्सुम टॉकीज में उर्मिला भट्ट की हत्या का जिक्र करते हुए इसकी भयावहता उजागर की थी. उन्होंने कहा था कि उर्मिला की बेहद क्रूर तरीके से हत्या की गई थी. रस्सियों से बांधकर गले और शरीर पर धारदार हथियार से गहरे वार किए गए थे.


पहले रस्सियों से बांधा, फिर काटा गला...बेहद बुरी तरह हुई थी ‘रामायण’ की इस एक्ट्रेस की हत्या, आप जानते हैं नाम?

इन फिल्मों में काम कर चुकी थीं उर्मिला

उर्मिला भट्ट के करियर की बात करें तो वो बचपन से ही संगीत और अभिनय की तरफ आकर्षित थीं. उन्होंने फोक डांसर के तौर पर की और फिर गुजराती और राजस्थानी फिल्मों से एक्टिंग करियर की शुरुआत की. उनकी बॉलीवुड में आखिरी हिंदी फिल्म ‘पापी देवता’ थी जिसमें उन्होंने एक्टर धर्मेंद्र की मां का किरदार निभाया था.

ये भी पढ़ें -

एक फिल्म से खुद को सुपरस्टार समझ बैठा था ये एक्टर, फिर यूं डूबा करियर, पहचाना?

 

About the author सखी चौधरी

सखी चौधरी बतौर कंसलटेंट एबीपी न्यूज़ के साथ जुड़ी हैं. एंटरटेनमेंट बीट पर उनकी अच्छी पकड़ है. पत्रकारिता में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है. डिजिटल मीडिया के अलावा कई टीवी चैनल्स के साथ भी काम कर चुकी हैं. 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ये रिश्ता क्या कहलाता है' फेम एक्टर मोहसिन खान ने कर ली सगाई, शेयर की लव स्टोरी
'ये रिश्ता' फेम मोहसिन खान ने कर ली सगाई, मंगेतर संग शेयर की लव स्टोरी
'एक और बच्चा पैदा कर लो...' किस पर भड़कीं मिनी माथुर? कहा- अपनी सलाह अपने पास रखो
'एक और बच्चा कर लो...' किस पर भड़कीं मिनी माथुर? कहा- अपनी सलाह अपने पास रखो
कार एक्सीडेंट के बाद कैसी है अर्जुन बिजलानी की तबीयत? खुद दिया हेल्थ अपडेट
कार एक्सीडेंट के बाद कैसी है अर्जुन बिजलानी की तबीयत? खुद दिया हेल्थ अपडेट
TV Serials Spoiler: फिनाले से पहले अनुपमा को लगा तगड़ा झटका, वसुधा को मारने की धमकी देगा अजय
फिनाले से पहले अनुपमा को लगा तगड़ा झटका, वसुधा को मारने की धमकी देगा अजय

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भूकंप के झटकों से दहला जापान, 5.9 की तीव्रता से कांप उठा टोक्यो
भूकंप के झटकों से दहला जापान, 5.9 की तीव्रता से कांप उठा टोक्यो
यूपी में मायावती का मंदिर बनाने की मांग, BSP सुप्रीमो को लिखा प्रार्थना पत्र
यूपी में मायावती का मंदिर बनाने की मांग, BSP सुप्रीमो को लिखा प्रार्थना पत्र
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
'छात्रों को पीटे जाने की घटना शर्मनाक', बाबूलाल मरांडी का सोरेने सरकार पर हमला
'छात्रों को पीटे जाने की घटना शर्मनाक', बाबूलाल मरांडी का सोरेने सरकार पर हमला
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
कैटरिंग कर्मचारियों की बिगड़ी तबियत, अपनी ही शादी में डॉक्टर बनी दुल्हन
कैटरिंग कर्मचारियों की बिगड़ी तबियत, अपनी ही शादी में डॉक्टर बनी दुल्हन
देर तक रोककर रखते हैं टॉयलेट, शरीर में ये हो सकती हैं दिक्कतें
देर तक रोककर रखते हैं टॉयलेट, शरीर में ये हो सकती हैं दिक्कतें
Embed widget