एक्सप्लोरर

Rakhi Sawant On Adil: पति को जेल से बाहर देखना चाहती हैं राखी सावंत, आदिल को दिया ये मैसेज, बताया- फिर घर बसाएंगी या नहीं!

Rakhi Sawant On Adil: एक्ट्रेस राखी सावंत चाहती हैं कि उनके पति आदिल खान दुर्रानी को जमानत मिल जाए. एक्ट्रेस ने ये भी बताया कि वह अपने पति को फिर से अपनाएंगी या नहीं.

Rakhi Sawant On Adil Khan Bail: ‘बिग बॉस’ में एंटरटेनमेंट का तड़का लगाने वाली राखी सावंत हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं. राखी ने खुलासा किया कि वह चाहती हैं कि उनके पति आदिल खान दुर्रानी (Adil Khan Durrani) को मैसूर कोर्ट से जमानत मिल जाए. राखी के पति काफी समय से मैसूर जेल में बंद हैं. उन पर धोखाधड़ी और रेप समेत कई आरोप हैं. राखी का कहना है कि वह आदिल को माफ तो नहीं कर पाएंगी, लेकिन वह चाहती हैं कि रमजान से पहले आदिल को जमानत मिल जाए.

आदिल की रिहाई चाहती हैं राखी सावंत

बीते दिन राखी सावंत एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं. पैपराजी से बात करते हुए राखी ने आदिल को जमानत दिए जाने की बात कही. राखी ने कहा, “रमजान आ रहा है. जब मैं नमाज अदा कर रही थी तो मैंने सोचा कि रमजान सभी को माफ करने का पवित्र महीना है. मुझे लगता है कि मैं आदिल को कभी माफ नहीं कर पाऊंगी, लेकिन मैं चाहती हूं कि उन्हें मैसूर कोर्ट से जमानत मिल जाए. मैं उनके लिए एक अच्छी पत्नी थी, लेकिन उन्होंने मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी. मुझे उनसे इतना प्यार नहीं करना चाहिए था.”

राखी सावंत ने आदिल को दिया ये मैसेज

राखी ने आगे कहा, “मैं चाहती हूं कि वह जमानत पर बाहर आ जाए. हालांकि, आरोप बहुत गंभीर हैं. मैं मीडिया के जरिए उन्हें एक मैसेज देना चाहती हूं, ‘आदिल, अगर आपको जमानत मिलती है तो आप किसी की जिंदगी बर्बाद मत करना. खुद को बदलने की कोशिश करो और अगर आप अब शादी करते हो तो आप उस शख्स के साथ बुरा बर्ताव मत करना जैसा तुमने मेरे साथ किया.’ मैं उनके पास कभी नहीं लौटूंगी. मैं खुद की जिंदगी को अकेले लीड करना चाहती हूं. मैं उनकी सलामती के लिए दुआ कर रही हूं.”

राखी सावंत ने ये भी कहा कि अगर आदिल अपनी गर्लफ्रेंड तनु चंदेल से शादी करना चाहते हैं तो कर सकते हैं. अब वह मूव ऑन कर चुकी हैं और रमजान के पाक महीने में वह अपने मन में कोई बदले की भावना नहीं रखना चाहती हैं.

यह भी पढ़ें- कन्नड़ नहीं आने पर बंगलुरु एयरपोर्ट पर कोरियोग्राफर सलमान युसुफ को मिली ऐसी धमकी, DID के विनर ने सुनाई बदसलूकी की कहानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिवांगी जोशी ने की शिल्पा शिंदे की इंसल्ट? 'भाबी जी घर पर हैं' फेम एक्ट्रेस बोलीं- सलमान खान होते तो बात अलग होती
शिवांगी जोशी ने की शिल्पा शिंदे की इंसल्ट? बोलीं- सलमान खान होते तो बात अलग होती
मजबूरी में पति गौरव खन्ना का सरनेम लगा रही हैं आकांक्षा चमोला? Meta को भेजी रिक्वेस्ट
मजबूरी में पति गौरव खन्ना का सरनेम लगा रही हैं आकांक्षा चमोला? Meta को भेजी रिक्वेस्ट
TV Serial Spoilers: रस्सी से बंधे लीला-वसुंधरा के हाथ, मासा और वसुधा को मिला बिजनेस अवॉर्ड
रस्सी से बंधे लीला-वसुंधरा के हाथ, मासा और वसुधा को मिला बिजनेस अवॉर्ड
अविका गौर को हुआ डेंगू, हॉस्पिटल में एडमिट, 104 डिग्री बुखार में किया शूट
अविका गौर को हुआ डेंगू, हॉस्पिटल में एडमिट, 104 डिग्री बुखार में किया शूट

वीडियोज

Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
MP ESB Recruitment 2026: 5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
5 महीने में 12 बड़े एग्जाम कराएगा MP ESB, 19000 पदों पर होगी भर्ती
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
बारिश के बाद मिट्टी में नाइट्रोजन क्यों कम हो जाती है, इससे कितना नुकसान?
Embed widget