एक्सप्लोरर

आदिल खान की एक्स गर्लफ्रेंड की ट्रोलिंग पर भड़कीं Rakhi Sawant, शादी को लेकर कह डाली ये बात

Rakhi Sawant On Adil Khan Ex Girlfriend: एक्ट्रेस राखी सावंत ने बॉयफ्रेंड आदिल खान की एक्स गर्लफ्रेंड की ट्रोलिंग पर चुप्पी तोड़ी है और अपनी शादी की घोषणा की है.

Rakhi Sawant On Her Wedding: ‘बिग बॉस’ फेम एक्ट्रेस राखी सावंत (Rakhi Sawant) हमेशा लाइमलाइट में रहती हैं. अपने अतरंगी स्टाइल से लेकर विवादित बयान तक, वह हेडलाइंस में अपनी जगह बनाना जानती हैं. इन दिनों राखी अपने बॉयफ्रेंड आदिल खान दुर्रानी (Adil Khan Durrani) संग अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं. कभी वह एयरपोर्ट पर आदिल संग रोमांटिक हो जाती हैं तो कभी मीडिया में अपने और आदिल के रिश्ते में आई परेशानियों के बारे में बताती दिखाई देती हैं. अब एक्ट्रेस ने अपनी शादी से जुड़ा खुलासा किया है.

दरअसल, राखी सावंत को हाल ही में आदिल के साथ स्पॉट किया गया. इस दौरान मीडिया संग बातचीत में जब उन्हें आदिल की एक्स गर्लफ्रेंड रोशिना देलावरी के द्वारा ट्रोल किए जाने की बात बताई, जिसमें उन्होंने राखी और आदिल के प्यार को फेक बताया था तो राखी हैरान रह गईं. इसके बाद वह इमोशनल हो जाती हैं और आदिल से पूछती हैं कि, क्या वह उन्हें प्यार करते हैं. इसके बाद आदिल उन्हें बोलते हैं कि हां वह करते हैं. राखी गुस्से में बोलती हैं कि, “उनकी हिम्मत कैसे हुई हमारे बारे में ऐसा बोलने की.”

आदिल राखी से कहते हैं कि, वह उनसे डायरेक्टली बात करें. तब राखी बोलती हैं कि, वह मेरी एक्स नहीं है, वह आपकी एक्स है. इसके आगे वह कहती हैं कि, रोशिना उनका फोन नहीं उठा रही हैं, सिर्फ वॉइस मैसेजिंग के जरिए उन्हें धमकियां दे रही हैं. इसके बाद राखी सावंत अपनी शादी का ऐलान करती हैं. राखी कहती हैं, “रोशिना तुम चाहे जितना ट्रोल कर लो, आदिल मेरा है. तुम हमारा कुछ नहीं कर सकती हो. आदिल बोले तो ज्यादा सही है. भविष्य में हम दोनों शादी करने जा रहे हैं.” इसके बाद वह रोशिना को कहती हैं कि, उन्हें और आदिल को परेशान न करें.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by FilmyKalakar (@filmykalakar)

बता दें, बीते दिनों आदिल की एक्स गर्लफ्रेंड का एक कमेंट वायरल हो रहा था, जिसमें रोशिना ने राखी को टार्गेट किया था. रोशिना ने राखी के लिए कहा था, “मैं नहीं जानती हूं कि, एक महिला इतने झूठ कैसे बोल सकती है और उसे इस बारे में बुरा भी महसूस नहीं होता है. सिर्फ पब्लिसिटी के लिए?”


आदिल खान की एक्स गर्लफ्रेंड की ट्रोलिंग पर भड़कीं Rakhi Sawant, शादी को लेकर कह डाली ये बात

यह भी पढ़ें

Khatron Ke Khiladi को होस्ट करने से डर रहे थे Rohit Shetty, क्या सुपरस्टार्स थे वजह?

Deepesh Bhan Last Post: 'भाबी जी घर पर हैं' के मलखान का आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट हुआ वायरल, फैंस को हंसाते आए थे नजर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
TV Serial Spoilers: 'वसुधा' में दिनेश की वापसी से मचेगा बवाल, आर्या के सामने खुलेगा टेंडर घोटाले का राज
'वसुधा' में दिनेश की वापसी से मचेगा बवाल, आर्या के सामने खुलेगा राज
दूसरी बार मां बनी 'देवों के देव महादेव' फेम एक्ट्रेस, रिवील किया बेटी का फेस
दूसरी बार मां बनी 'देवों के देव महादेव' फेम एक्ट्रेस, रिवील किया बेटी का फेस
न्यूयॉर्क में 'तारक मेहता' टीम का दिखा देशभक्ति वाला अंदाज, मनाया आजादी का जश्न
न्यूयॉर्क में 'तारक मेहता' टीम का दिखा देशभक्ति वाला अंदाज, मनाया आजादी का जश्न

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
BJP की नई टीम के गठन पर राजनाथ सिंह से जेपी नड्डा तक…, किसने क्या कहा?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
बीजेपी ने लिख दी 2027 की जीत की स्क्रिप्ट! अखिलेश कैसे भेदेंगे ये चक्रव्यूह?
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget