एक्सप्लोरर

फेक इवेंट का झांसा देकर दिल्ली बुलाया, फिर कर लिया किडनैप, राजेश पुरी ने सुनाई दिल दहला देने वाली आपबीती

Rajesh Puri: टीवी के दिग्गज अभिनेता राजेश पुरी ने अपने साथ हुई एक खौफनाक घटना का खुलासा किया है. एक्टर ने बताया कि उन्हें एक झूठे इवेंट के बहाने दिल्ली में किडनैप कर लिया गया था.

Rajesh Puri Horrible Incident: दिग्गज अभिनेता राजेश पुरी, टेली इंडस्ट्री का काफी फेमस चेहरा है. उन्होंने तमाम सीरियल्स में अपनी दमदार एक्टिंग का लोहा मनवाया है. वहीं  हाल ही में राजेश पुरी  दिल्ली में एक अवॉर्ड फंक्शन में बतौर चीफ गेस्ट पहुंचे थे इस दौरान उनसे साथ दिल दहला देने वाली घटना हुई. दरअसल उन्हें किडनैप कर लिया गया था. एक्टर ने खुद अपनी आपबीती सुनाई है.

राजेश पुरी के साथ हुई दिल दहला देने वाली घटना
ईटाइम्स टीवी से बातचीत में राजेश पुरी ने अपने साथ हुई होश उड़ा देने वाली घटना के बारे बताया  कि कैसे उन्हें पहले जाल में फंसाया गया और एक फर्जी इवेंट को अटैंड लिए दिल्ली बुलाया गया. एक्टर ने खुलासा किया कि इस महीने की शुरुआत में उन्हें शिवम नाम के एक शख्स का फोन आया था जिसने उन्हें दिल्ली में एक इवेंट के लिए इनवाइट किया था.  यह कार्यक्रम 8 सितंबर को होने वाला था और ये गर्वमेंट एफिलिएटेड प्रोग्राम बताया जा रहा था.

पुरी को स्कैमर से 35,000 रुपये भी मिले थे और उन्हें 9 सितंबर के लिए दिल्ली से वापसी का टिकट भी मिला था. वेटरन एक्टर से इवेंट के पोस्टर के लिए उनकी तस्वीरें भी मांगी गईं और यहां तक ​​कि कार्यक्रम के लिए एक भाषण रिकॉर्ड करने के लिए भी कहा गया. राजेश ने खुलासा किया कि सब कुछ ठीक लग रहा था लेकिन जब उन्होंने इवेंट का इनविटेशन मांगा तो उन्हें वह नहीं मिला।य

झूठे इवेंट के बहाने दिल्ली बुलाया
साथ निभाना साथिया फेम एक्टर इवेंट में शामिल होने के लिए दिल्ली भी पहुंच गए थे और दिल्ली एयरपोर्ट पर दो लोगों ने उनका वेलकम किया था.  पुरी ने आगे खुलासा किया कि, "वे मुझे एक टैक्सी में ले गए, और लगभग एक घंटे के बाद, वे रुके और मेरा सामान कार में डाल दिया. नई कार में कोई लाइसेंस प्लेट नहीं थी, और ड्राइवर ने मास्क पहना था, जिससे मुझे कुछ शक हुआ. जब मैंने पूछा तो उन्होंने कहा कि ये एक नई कार थी, लेकिन कुछ गड़बड़ लग रही थी."

फेक इवेंट के बहाने राजेश पुरी का कर लिया गया था अपहरण
राजेश पुरी ने आगे बताया  कि कार मेरठ की ओर जाने लगी और जब उन्होंने सवाल पूछे, तो उन्हें उन लोगों से सही जवाब नहीं मिले. पुरी ने कहा कि तब उन्हें एहसास हुआ कि कुछ गड़बड़ है और फिर उन्होंने उन लोगों को अनकंफर्टेबल रने के लिए दिल्ली में अपने मजबूत संबंधों के बारे में बताना शुरू कर दिया. इसके बाद एक्टर ने बताया कि वे लोग उन्हें मेरठ से 12 किमी दूर एक ढाबे पर ले गए. ढाबे पर, राजेश उन लोगों में से एक से बात करने में कामयाब रहे जिन्होंने उनका अपहरण कर लिया था. किडनैपर्स ने राजेश को इनफॉर्म किया कि उनक अपहरण कर लिया गया है और उन्हें चले जाने को कहा क्योंकि कोई इवेंट नहीं हो रहा था और यह सब फर्जी था.

सुनसान जगह पर होने के कारण जब राजेश ने उन्हें छोड़ने की मांग की, तो अपहरणकर्ताओं ने आपस में चर्चा की. आपस में चर्चा करने के बाद, किडनैपर्स राजेश को बॉर्डर पर छोड़ने के लिए तैयार हुए, जहां अभिनेता के बहनोई उन्हें लेने पहुंचे.

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rajesh Puri (@rajeshpuriofficial)

किडनैपर ने बताया क्यों किया था राजेश पुरी का अपहरण
राजेश ने आगे बताया कि इसके बाद रात में उन्हें किडनैपर्स में से एक की कॉल आई और उसने उन्हें बताया कि आखिर उनका अपहरण क्यों किया गया था. राजेश ने कहा कि उस किडनैपर ने बताया कि उनकी कार का कार का हथियारों से लैस लोग पीछा कर रहे थे, और मुझे एक रिमोट एरिया पर ले जाया जा रहा था, जहां उन्होंने एक या दो करोड़ की फिरौती मांगने की योजना बनाई थी. उन्हें जो कहानी सुनाई गई वह ये थी कि किडनैपर्स को भेजने वाले शख्स ने कहा था कि एक्टर पर उसका 35 लाख रुपये बकाया थे, लेकिन बाद में किडनैपर्स को एहसास हुआ कि यह झूठ था.''

क्या पुलिस में शिकायत दर्ज कराएंगें राजेश पुरी
जब राजेश पुरी से पूछा गया कि क्या वह पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की योजना बना रहे हैं, तो अभिनेता ने खुलासा किया कि उनके वकीलों ने उन्हें शिकायत न करने की सलाह दी है क्योंकि इससे अपहरणकर्ता भड़क सकते हैं. उन्होंने अपनी राहत जाहिर करते हुए कहा कि वह सुरक्षित बच निकलने पर खुद को भाग्यशाली महसूस कर रहे हैं. अभिनेता ने आगे सभी को हर चीज की पुष्टि करने और ऐसी घटनाओं से अलर्ट रहने की सलाह दी है.

ये भी पढ़ें- Kaun Banega Crorepati 16: कंटेस्टेंट को चाय डेट पर लेकर जाना चाहते हैं अमिताभ, बोले- चलिए घूमने चलते हैं

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बिग बॉस 20': सलमान खान ने स्काउट-यंग की लगाई क्लास, फूट-फूटकर रोए काजी तौकीर
'बिग बॉस 20': सलमान खान ने स्काउट-यंग की लगाई क्लास, फूट-फूटकर रोए काजी तौकीर
Video: 'अनुपमा' फेम गौरव खन्ना बने श्रीराम, हनुमान के रूप में विंदु दारा सिंह ने लूटी महफिल
गौरव खन्ना बने श्रीराम, हनुमान के रूप में विंदु दारा सिंह ने लूटी महफिल, देखें वीडियो
'बिग बॉस 20' वीकेंड का वार: पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री, काजी तौकीर ने जीते 5 लाख रुपये
'बिग बॉस 20': पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री, काजी तौकीर ने जीते 5 लाख रुपये
अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर भारती सिंह ने दी बधाई, बोलीं- उन्होंने पीढ़ियों को...
अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर भारती सिंह ने दी बधाई, बोलीं- उन्होंने पीढ़ियों को...

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
सोमवार, 12 अक्टूबर को बंद रहेंगे बैंक? RBI की छुट्टी का अपडेट जानें
सोमवार, 12 अक्टूबर को बंद रहेंगे बैंक? RBI की छुट्टी का अपडेट जानें
दिल्ली में आज भी रूट डायवर्जन लागू, 22 रास्तों के लिए एडवाइजरी, जरूर पढ़ लें
दिल्ली में आज भी रूट डायवर्जन लागू, 22 रास्तों के लिए एडवाइजरी, जरूर पढ़ लें
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
Embed widget