एक्सप्लोरर

स्ट्रगल के दिनों को याद कर Radhika Madan का जब छलका था दर्द, बोलीं- सर्जरी करवाने की मिली थी सलाह

Radhika Madan Unknown Facts: टीवी से लेकर बॉलीवुड का सफर बेशक राधिका मदान ने बहुत कम समय में तय कर लिया हो, लेकिन उनके लिए ये सफर बिल्कुल भी आसान नहीं था. इस दौरान उन्हें कई बार रिजेक्शन मिली.

Radhika Madan Struggle: राधिका मदान (Radhika Madan) ने टीवी पर अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरने के बाद फिल्मों की तरफ रुख कर लिया. राधिका ने छोटे पर्दे पर मेरी आशिकी तुम से ही डेब्यू किया था. राधिका का ये शो काफी पसंद किया गया था, हालांकि टीवी से बॉलीवुड तक का सफर तय कर पाना राधिका के लिए बिल्कुल भी आसान नहीं था. राधिका ने इस बारे में बात करते हुए कहा था कि लोगों ने उन्हें एक निश्चित शेप और साइज में आने की सलाह दी थी. इतना ही नहीं बल्कि राधिका को सर्जरी तक की भी सलाह दे दी गई थी. अपने स्ट्रगल के बारे में राधिका (Radhika) ने इंटरव्यू के दौरान खुलकर बात की थी. एक्ट्रेस ने कहा कि मैं अपनी दुनिया में एक बच्चे के तौर पर जो चीजें कर रही थी, तो बहुत खुश थी.

मैं किसी रानी से बिल्कुल भी कम नहीं थी, बहुत ज्यादा शरारती थी. एक्ट्रेस ने आगे कहा कि कभी-कभी तो वो मजाक में टायर तक पंचर कर दिया करती थीं. राधिका ने कहा कि उनकी यूनिब्रो थी, ऐसे में लड़कों का ध्यान उन पर बहुत ही मुश्किल से जाया करता था. हालांकि,  उन्हें इस बात कि बिल्कुल भी फिक्र नहीं थी, क्योंकि उन्हें लगता था कि वो बेहद खूबसूरत हैं. राधिका ने ये भी कहा कि जब लोग उनसे पूछते कि बड़ी होकर क्या करना चाहोगी, तो वो हमेशा यही कहती थीं- शादी. एक्ट्रेस को तामझाम पहले से ही काफी पसंद था, फिर धीरे-धीरे डांस का शौक भी पैदा हो गया. राधिका के पैरेंट्स भी काफी सपोर्टिव थे, महज 17 साल की उम्र में राधिका ने एक शो के लिए ऑडिशन दिया.

न सोने की वजह से राधिका का बढ़ गया था वजन

एक्ट्रेस का कहना था कि ऑडिशन देने के तीन दिन बाद ही वो मुंबई पहुंच गई थीं शो की शूटिंग के लिए, जो बहुत ज्यादा कठिन था. राधिका को इस दौरान सोने का समय बहुत कम ही मिला करता था, इसी वजह से उनका वजन भी काफी बढ़ गया था. राधिका (Radhika) ने आगे कहा कि उसके बाद उन्होंने अफवाह सुनी कि उन्हें रिप्लेस किया जाने वाला है, जिसकी वजह से उन्हें और कुछ नया करने की प्रेरणा मिली. इस दौरान राधिका ने वर्कआउट करना शुरू कर दिया. राधिका ने आगे बताया कि उन्हें कई टीवी शोज के ऑफर मिले, लेकिन उन्होंने खुद से कहा कि अभी 19 साल की हो तुम और अभी से अगर आराम चुनोगी तो फंस जाओगी. ऐसे में राधिका ने टीवी छोड़ फिल्मों की तरफ रुख करना ठीक समझा.

ये भी पढ़ें:- नाना बनने पर Anil Kapoor ने मारा अपनी फिल्‍म 'दिल धड़कने दो' का ये डायलॉग

राधिका ने नहीं मानी हार

राधिका (Radhika) को इस दौरान कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा. इस दौरान लोगों ने एक निश्चित शेप में आने की बात कही, साथ ही सर्जरी की सलाह तक दे दी. लेकिन राधिका ने हमेशा यही सोचा मैं खुद को बहुत अच्छी लगती हूं, कौन लोग हैं ये जो मुझे बताते हैं सुंदर नहीं हूं मैं? इस दौरान राधिका को डेढ़ साल तक काम नहीं मिला था. लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी, राधिका ने ऑडिशन को खूब एंजॉय किया. जल्द ही उन्होंने अपनी पहली फिल्म साइन की और उसके बाद उन्हें दूसरा प्रोजेक्ट भी मिल गया.

ये भी पढ़ें:- Kartik Aaryan की फिल्म 'आशिकी 3' से जेनिफर विंगेट की डेब्यू पर अनुराग बसु ने तोड़ी चुप्पी, कही ये ये बात..

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बैक पेन से जूझ रही हूं, फिजियोथेरेपी चल रही', दो बच्चों के जन्म के बाद दिव्यांका त्रिपाठी का हुआ ऐसा हाल
'बैक पेन से जूझ रही हूं, फिजियोथेरेपी चल रही', दो बच्चों के जन्म के बाद दिव्यांका त्रिपाठी का हुआ ऐसा हाल
'मैं तारा के लिए खुद कुछ करना चाहती हूं...' तलाक के बाद माही विज ने जय भानुशाली से क्यों नहीं ली एलिमनी?
क्या माही विज ने तलाक के बाद जय भानुशाली से ली एलिमनी? खुद बताया सच
'मैं भीख नहीं मांग रही', आर्थिक तंगी की खबरों पर भड़कीं अनीता कंवल
'मैं भीख नहीं मांग रही', आर्थिक तंगी की खबरों पर भड़कीं अनीता कंवल
पहली बार श्री राम बने रवि किशन, युवाओं को बताया मुश्किलों से लड़ने का रास्ता
पहली बार श्री राम बने रवि किशन, युवाओं को बताया मुश्किलों से लड़ने का रास्ता

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
The Paradise OTT Release: नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म?
नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म?
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
Embed widget