एक्सप्लोरर

'अनुपमा' छोड़ने के बाद Paras kalnawat ने सोशल मीडिया पर की पहली पोस्ट, बिना नाम लिए टीम पर कसा तंज

Anupamaa Fame Paras kalnawat: टीवी के सुपरहिट शो अनुपमा में अभिनेता पारस कलनावत समर शाह का रोल निभा रहे थे. मेकर्स ने उन्हें अचानक शो से बाहर कर दिया था.

Paras kalnawat On Instagram: टीवी के सुपरहिट डेली सोप शो 'अनुपमा (Anupamaa) से हाल में एक्टर पारस कलनावत (Paras kalnawat) की छुट्टी हो गई. उन्हें शो से बाहर कर दिया गया है. पारस शो में अनुपमा के छोटे बेटे समर शाह (Samar Shah) का किरदार निभा रहे थे. पारस के शो से निकलने के बाद जमकर विवाद हो रहा है. शो मेकर्स और पारस के बीच बातचीत भी बंद है. इस बीच अभिनेता ने शो छोड़ने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपनी पहली पोस्ट शेयर की है. इस पोस्ट में पारस ने बिना किसी का नाम लिए शो की टीम और मेकर्स पर तंज किया है. 

टीवी अभिनेता पारस को रातो-रात अचानक शो से बाहर निकाल दिया गया था. इस घटना पर वह हैरान थे. उधर मेकर्स ने अभिनेता पर ही कई आरोप लगाएं हैं. पारस अनुपमा शो से बाहर होने के बाद लगातार सुर्खियों में हैं. उन्होंने हाल में इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर फिर से लाइम-लाइट बटोर ली है. 

इस पोस्ट में पारस ने अपनी एक तस्वीर साझा की है. उन्होंने कैप्शन लिखा, "कभी किसी इंसान को भगवान की तरह मत पूजो, वरना वो वैसा ही व्यावहार करने लगता है." इस पोस्ट में पारस ने किसी का नाम लिए बिना ही शो मेकर्स और अपनी टीम पर तंज किया है. हाल में पारस ने बताया कि, 'अनुपमा' शो मिलने के बाद वह शो मेकर राजन शाही (Rajan Shahi) के प्रति काफी थैंकफुल थे क्योंकि करीब एक साल बाद उन्हें कोई शो मिला था. लेकिन शाही ने अचानक उनका कॉन्ट्रेक्ट टर्मिनेट कर दिया. ऐसा हो सकता है शायद अपनी ताजा-तरीन पोस्ट में पारस का इशारा इसी तरफ हो. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by PARAS BHUSHAN KALNAWAT (@paras_kalnawat)

इसस पहले भी पारस कई इंटरव्यू में शो के स्टार्स और टीम से जुड़ी कई बातें शेयर कृर चुके हैं. उन्होंने बताया था कि, अनुपमा शो छोड़ने के बाद कुछ अनुपमा स्टार्स (Anupamaa Stars) ने उनसे किनारा कर लिया है. यहां तक ऑनस्क्रीन मां रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) ने एक मैसेज तक नहीं किया. गौरव खन्ना ने भी पारस से कोई हमदर्दी नहीं जताई. 

पारस ने एक ने इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर किया था. इस पोस्ट में उन्होंने सीरियल में काम करने के अपने एक्सपीरियंस को एक बुरा सपना बताया. साथ ही पारस कलनावत ने एक इंटरव्यू में बताया कि उनकी ऑनस्क्रीन मां रूपाली गांगुली (Rupali Ganguly) ने उनके शो से बाहर होने पर उनका हाल तक नहीं पूछा. अनुपमा के किरदार को निभाने वाली रुपाली ने उन्हें शो से बाहर होने पर मैसेज तक नहीं किया.  उन्होंने यह भी कहा कि टीवी इंडस्ट्री में बहुत पॉलिटिक्स चलता है. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by PARAS BHUSHAN KALNAWAT (@paras_kalnawat)

26 साल के पारस कलनावत ने सोशल मीडिया पर जब अपने शो से बाहर निकले को लेकर एक पोस्ट लिखा तो उसे भी किसी को-एक्टर ने लाइक नहीं किया था. टीवी के सबसे पॉपुलर सीरियल 'अनुपमा' में इन दिनों तोषू का किरदार निभा रहे अभिनेता की भी जल्द विदाई होने की अटकलें हैं. बता दें कि, पारस के रियलिटी शो 'झलक दिखला जा 10' का कॉन्ट्रैक्ट साइन करने के बाद शो के मेकर्स ने उन्हें शो से बाहर कर दिया था. 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेटी जियाना को दादा-दादी से दूर रखती हैं चारु असोपा? तोड़ी चुप्पी
बेटी जियाना को दादा-दादी से दूर रखती हैं चारु असोपा? तोड़ी चुप्पी
'आज मैं हूं, कल कोई और होगा...', गलत तस्वीर इस्तेमाल होने पर अंतरा बनर्जी का फूटा गुस्सा
'आज मैं हूं, कल कोई और होगा...', गलत तस्वीर इस्तेमाल होने पर अंतरा बनर्जी का फूटा गुस्सा
TV Serial Spoilers: लाई-डिटेक्शन टेस्ट में फंसा प्रेम, 'वसुधा' में होगी चंद्रिका की मां की एंट्री
लाई-डिटेक्शन टेस्ट में फंसा प्रेम, 'वसुधा' में होगी चंद्रिका की मां की एंट्री
'इश्क मैं मरजावां' फेम एक्ट्रेस संग हुआ स्कैम, फेस वैल्यू का किया गलत इस्तेमाल
'इश्क मैं मरजावां' फेम एक्ट्रेस संग हुआ स्कैम, फेस वैल्यू का किया गलत इस्तेमाल

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
IPS की मां की हत्या मामले में फैलाया जा रहा झूठ? और उलझी गुत्थी
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget