'DANCE+ 4' के ग्रैंड फिनाले में होगा डांसिंग दीवा नोरा फतेही का धमाकेदार डांस परफॉर्मेंस
'दिलबर' गाने में अपनी दिलकश अदाओं से लाखों दिलों को जीतने वाली नोरा फतेही ने अपने 'स्पैल बाइंडिंग डांसिंग स्किल्स' से बॉलीवुड में अपने लिए खास जगह बनाई है.

स्टार प्लस के लोकप्रिय रियलिटी शो 'डांस प्लस 4' के इस सीजन का जल्द ही एंड होने वाला है. इस मौके पर बॉलीवुड की कईं जानी-मानी हस्तियां अपनी डांस परफॉर्मेंस देंगी. इस मौके पर बॉलीवुड की नई डांसिंग दीवा नोरा फतेही भी डांस परफॉर्मेंस देंगीं.
'दिलबर' गाने में अपनी दिलकश अदाओं से लाखों दिलों को जीतने वाली नोरा फतेही ने अपने 'स्पैल बाइंडिंग डांसिंग स्किल्स' से बॉलीवुड में अपने लिए खास जगह बनाई है. हाल ही में उन्होंने 'कमरिया' गाने पर अपने डांस से दर्शकों को हैरान कर दिया था. अब वो डांस प्लस 4 के शानदार समापन समारोह में भाग लेने के लिए तैयार हैं.
यहां पर नोरा 'दिलबर', 'कामरिया' से लेकर 'मनोहारी' जैसे गानों पर परफॉर्म करेंगी. नोरा इस शो में परफॉर्म करने के लिए बहुत ही ज्यादा एक्साइटेड हैं. बता दें वरुण धवन और श्रद्धा कपूर स्टारर डांस मूवी में नोरा आइटम नंबर करती नजर आएंगी.
कुमकुम भाग्य: सीरियल में क्या हो जाएगी 'प्रज्ञा' की मौत?
(ABP न्यूज फ्री टू एयर चैनल है... ABP न्यूज को अपने बेसिक पैक का हिस्सा बनाने के लिए केबल/डीटीएच ऑपरेटर से संपर्क करें. जब चैनल चुनें...सबसे आगे रखें ABP न्यूज, क्योंकि ABP न्यूज देश को रखे आगे.)
सास, बहू और साजिश का फुल एपिसोड
Source: IOCL

























