इस आलीशान बंगले में रहती हैं टीवी की 'नागिन' तेजस्वी प्रकाश... PHOTOS में देखें बेडरूम से लेकर लिविंग रूम तक के नजारें
Tejasswi Prakash House Inside Photos: छोटे पर्दे की 'नागिन' तेजस्वी प्रकाश के लिविंग रूम से लेकर किचन तक की तस्वीरें देख उनके फैंस एक्ट्रेस की लग्जरी लाइफ का अंदाजा लगा सकते हैं.

Tejasswi Prakash Luxury Home Photos: टीवी एक्ट्रेस और तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) की क्यूटनेस और मासूमियत के लाखों फैंस हैं. इसी के चलते एक्ट्रेस बिग बॉस 15 की विनर बनी थीं. सोशल मीडिया पर भी तेजस्वी और उनके बॉयफ्रेंड करण कुंद्रा की जबरदस्त फैन-फॉलोइंग हैं. एक्टिंग से ज्यादा तेजस्वी अब अपनी लग्जरी लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं. एक्ट्रेस करोड़ों की प्रॉपर्टी की मालकिन हैं मुंबई से लेकर दुबई तक में तेजस्वी ने घर खरीदें हैं.
28 साल की तेजस्वी प्रकाश के पास यूं तो करोड़ों की प्रॉपर्टी है लेकिन मुंबई में एक्ट्रेस एक आलीशान मकान में रहती हैं (Tejasswi Prakash Luxury House) जिसकी इनसाइड तस्वीरें आपको होश उड़ा देंगी. मुंबई वाले घर को एक्ट्रेस ने बेहद खूबसूरती के साथ सजाया है, इसकी तस्वीरें तेजा सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं.
View this post on Instagram
सबसे पहले बात करें तो तेजस्वी के घर में भी एक भगवान का वास है और एक्ट्रेस ने घर के हॉल में एक खूबसूरत मंदिर स्थापित किया है जिसकी तस्वीरें आपको आकर्षित कर सकती हैं.
View this post on Instagram
तेजस्वी प्रकाश अपने बेडरूम की फोटोज भी फैंस के साथ शेयर कर चुकी हैं, जहां छोटे पर्दे की 'नागिन' करण कुंद्रा के साथ मस्ती करती नजर आई थीं.
View this post on Instagram
इसके अलावा तेजस्वी प्रकाश ने के मेकअप और ड्रेसिंग रूम मिडिल क्लास वाइव्स देने वाला है. इसको एक्ट्रेस ने काफी सिंपल लुक से सजाया गया है. सफेद रंग से सजी कमरे की दीवारें वाले इस कमरे में तेजस्वी अपने ड्रेसिंग टेबल के पास जमीन पर बैठे हुए वैक्सीन के साथ नजर आई थीं.
View this post on Instagram
तेजस्वी के घर में व्हाइट कलर वर्क ज्यादा नजर आता है.
View this post on Instagram
साड़ी बांधते हुए तेजस्वी ने घर की बालकनी से ये तस्वीर शेयर की थी.
View this post on Instagram
बेडरूम में तेजस्वी प्रकाश ने ग्राउंड लाइटिंग लगाई और व्हाइट बेडशीट से इसको क्लासी लुक दिया है. रेड ड्रेस में तेजस्वी कमाल की लग रही हैं.
View this post on Instagram
मुंबई के अलावा तेजस्वी और करण कुंद्रा ने दुबई वाले अपने आलीशान बंगले की वीडियो शेयर की थी.
View this post on Instagram
यह भी पढ़ें- Alibaba शो में Tunisha Sharma के कैरेक्टर को कौन करेगा रिप्लेस? मेकर्स ने लिया ये बड़ा फैसला
Source: IOCL

























