एक्सप्लोरर

मालवी मल्होत्रा पर हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने ढूंढ़ निकाला, इस वजह से नहीं कर रही गिरफ्तार

टीवी एक्ट्रेस मालवी मल्होत्रा पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने ढूंढ़ निकाला है, लेकिन उसे अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है. पुलिस अधिकारी का कहना है कि आरोपी योगेश महिपाल सिंह एक अस्पताल में भर्ती है और अपना ट्रीटमेंट करवा रहा है.

मुंबईः टीवी एक्ट्रेस मालवी मल्होत्रा पर 26 अक्टूबर की रात को चाकू से जानलेवा हमला किया. वह गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हुई थीं, फिलहाल अब उनकी हालत में सुधार हैं. इस बीच, मुंबई पुलिस ने मालवी पर चाकू से वार करने वाले व्यक्ति का पता लगा लिया है लेकिन उसे अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है क्योंकि वह अस्पताल में भर्ती है. मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने आज इसकी जानकारी दी.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी योगेश महिपाल सिंह मुंबई से करीब 50 किलोमीटर दूर पालघर के वसई स्थित एक अस्पताल में भर्ती है. इसकी जानकारी उन्हें मंगलवार रात को मिली. एक्ट्रेस के मुताबिक, योगेश ने बीते सोमवार की रात मुंबई के वर्सोवा इलाके में उनके पेट और दोनों हाथों में चाकू घोंप दिया. उन्होंने आरोपी के ऐसे करने की वजह भी बताई. मालवी का कहना है कि आरोपी उन्हें शादी करने का ऑफर दे रहा था, जिसे उन्होंने रिजेक्ट कर दिया था.

अस्पताल में भर्ती है आरोपी

चाकू से हमला करने के बाद योगेश भाग गया था. पुलिस का कहना है कि आरोपी को अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है क्योंकि वह अस्पताल में उपचार करवा रहा है. पुलिस की एक टीम मामले में आगे पूछताछ के लिए वसई के उस अस्पताल में जाएगी, जहां योगेश भर्ती है.

आईपीसी की धारा 307 के तहत मामला दर्ज

मालवी ने पुलिस को बताया कि वह आरोपी को पिछले एक साल से जानती है और वह उससे शादी करना चाहता था लेकिन उन्होंने उसके प्रपोजल को रिजेक्ट कर दिया था. इससे पहले वर्सोवा थाने के एक अधिकारी ने बताया कि आईपीसी की धारा 307 (हत्या की कोशिश) समेत विभिन्न प्रावधानों के तहत एक एफआईआर दर्ज की गई है.

लोकल गार्जियन ने की एबीपी न्यूज से बात

मालवी के लोकल गार्डियन अतुल पटेल ने एबीपी न्यूज़ को बताया की मालवी का हमलावर जान पहचान का है. हमला करने वाला योगेश सिंह साल 2019 से मालवी का दोस्त है. सोशल मीडिया पर दोनों की मुलाकात हुई थी. चूंकी, योगेश म्यूजिक वीडियो बनाता था, इसलिए काम के सिलसिले में मालवी से मुलाकात हुई थी. मुलाकात के बाद योगेश ने मालवी से शादी का प्रस्ताव रखा था, जिसे मालवी ने ठुकरा दिया था. कुछ दिनों पहले मालवी दुबई में एक ब्रैंड शूट के लिए गई थी. दुबई से लौटने के बाद आरोपी ने मालवी का पीछा किया, लेकिन मालवी ने मिलने से मना कर दिया. बीती रात आरोपी ने मालवी पर चाकू से 3 बार हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया.

ये भी पढ़ें-

SSR Case: गिरफ्तारी से डरीं सुशांत सिंह राजपूत की बहनें, बॉम्बे हाईकोर्ट से जल्द सुनवाई की अपील की

Bihar Election 2020: सोनू सूद की बिहार की जनता से अपील, कहा- उंगली से नहीं, दिमाग से करें मतदान

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TV Serial Spoilers: वसुधा की फेक प्रेग्नेंसी से मचेगा हंगामा, शाह हाउस में प्रॉपर्टी को लेकर बवाल
वसुधा की फेक प्रेग्नेंसी से मचेगा हंगामा, शाह हाउस में प्रॉपर्टी को लेकर बवाल
'खतरों के खिलाड़ी' में गौरव खन्ना ने मुझे बहुत परेशान किया', शगुन शर्मा का दावा
'खतरों के खिलाड़ी' में गौरव खन्ना ने मुझे बहुत परेशान किया', शगुन शर्मा का दावा
क्या इस शख्स को डेट कर रही हैं निया शर्मा? मालदीव वेकेशन की तस्वीरों ने मचाई हलचल
क्या इस शख्स को डेट कर रही हैं निया शर्मा? मालदीव वेकेशन की तस्वीरों ने मचाई हलचल
9 की उम्र में दिए ऑडिशन, 14 की उम्र में खरीदा घर, मां ने बदल दी 'मुसाफिर कैफे' की एक्ट्रेस महिमा मकवाना की जिंदगी
9 की उम्र में दिए ऑडिशन, 14 की उम्र में खरीदा घर, मां ने बदल दी महिमा मकवाना की जिंदगी

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget