एक्सप्लोरर

'काफिर' में नजर आएंगे मोहित रैना, कहा- एक्टर के तौर पर अपनी राजनीतिक राय अलग रखता हूं

अपनी पहली वेब सीरीज 'काफिर' के प्रीमियर की तैयारी कर रहे अभिनेता मोहित रैना का कहना है कि एक पेशेवर अभिनेता के तौर पर वह अपने राजनीतिक विचारों को अलग रखते हैं.

कश्मीर की पृष्ठभूमि पर आधारित अपनी पहली वेब सीरीज 'काफिर' के प्रीमियर की तैयारी कर रहे अभिनेता मोहित रैना का कहना है कि एक पेशेवर अभिनेता के तौर पर वह अपने राजनीतिक विचारों को अलग रखते हैं. जम्मू में पले-बढ़े मोहित कश्मीर की राजनीतिक-सामाजिक परिस्थितियों से अच्छी तरह से वाकिफ हैं. यह पूछे जाने पर कि क्या उनके ज्ञान ने इस कहानी को बेहतर ढंग से समझने में उनकी मदद की तो इस पर मोहित ने आईएएनएस को बताया, "हां, ये सच है कि मैं कश्मीर की परिस्थितियों से अच्छी तरह से वाकिफ हूं. इसलिए लोगों के मन.. उस हानि और प्रार्थनाओं को मैं समझ सकता हूं, जिस पर वे भरोसा करते हैं, लेकिन इससे मुझे कहानी के किरदार को समझने में मदद नहीं मिली. मैंने कहानी का ही अनुसरण किया." अभिनेता ने आगे कहा, "एक पेशेवर अभिनेता के तौर पर मुझे मेरे राजनीतिक विचारों को अलग रखना चाहिए. मैंने यही किया."  मोहित ने बताया, "मेरे किरदार में मेरे व्यक्तिगत विचार नहीं झलकने चाहिए, बल्कि इससे कहानी का संदेश ही सामने आना चाहिए. एक अभिनेता के तौर पर मुझे नहीं भूलना चाहिए कि मैं मनोरंजन के बहुत ही प्रभावशाली व असरकारक माध्यम में काम करता हूं." शो की कहानी कायनाज अख्तर (दीया मिर्जा) नामक एक महिला के इर्द-गिर्द घूमती है, जो कश्मीर की जेल में कैद एक पाकिस्तानी महिला है और उस पर आतंकवादी होने का आरोप है. वह जेल में एक बच्ची को जन्म देती है. दूसरी तरफ मोहित एक भारतीय पत्रकार, वेदांत का किरदार निभा रहे हैं. मोहित ने कहा, "सभी संघर्षो के बावजूद, हर सुबह लोग एक खूबसूरत दिन की आस लिए जागते हैं. घाटी के लोग प्रार्थना की शक्ति पर भरोसा करते हैं, यही वह कारक है जो उन्हें और शायद हम सबको भी प्रेरित करता है कि एक दिन सब कुछ ठीक हो जाएगा." भवानी अय्यर द्वारा लिखित और सोनम नायर द्वारा निर्देशित 'काफिर' जी5 पर 15 जून से प्रसारित होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अर्जुन बिजलानी ने करवाचौथ पर पत्नी को गिफ्ट की लग्जरी कार, खुशी से झूमीं नेहा स्वामी
अर्जुन बिजलानी ने करवाचौथ पर पत्नी को गिफ्ट की लग्जरी कार, खुशी से झूमीं नेहा स्वामी
CID प्रोड्यूसर बीपी सिंह का हार्ट अटैक से निधन, 77 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
CID प्रोड्यूसर बीपी सिंह का हार्ट अटैक से निधन, 77 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
काजी तौकीर या माही विज, 'बिग बॉस 20' में किस कंटेस्टेंट ने मारी बाजी? जानें सातवें हफ्ते की टॉप 10 रैंकिंग
'बिग बॉस 20' की टॉप 10 रैंकिंग आई सामने, काजी तौकीर ने फिर मारी बाजी
एकता कपूर ने 'नागिन' को लेकर दिया अपडेट, नहीं आएगा 8वां सीजन? बोलीं- 'लकी नहीं है...'
एकता कपूर ने 'नागिन' को लेकर दिया अपडेट, नहीं आएगा 8वां सीजन? बोलीं- 'लकी नहीं है...'

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
ब्राजील चुनाव हारते ही देश छोड़कर US भागे फ्लावियो बोल्सोनारो, लूला बोले- 'शर्मनाक'
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी MLC चुनाव हारी BJP! लखनऊ में भी सपा की बढ़त, गोरखपुर में बवाल
Live: वाराणसी MLC चुनाव हारी BJP! लखनऊ में भी सपा की बढ़त, गोरखपुर में बवाल
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
'उड़ता तीर' की 5वें दिन घटी कमाई, लेकिन 'पेद्दी' का तोड़ दिया रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
WPL 2027 ऑक्शन में सबसे महंगे बिक सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, टूटेंगे सारे रिकॉर्ड
नहीं चला अनंत सिंह का जादू, कौन हैं नीरज कुमार जिन्होंने बचाया JDU का किला?
नहीं चला अनंत सिंह का जादू, कौन हैं नीरज कुमार जिन्होंने बचाया JDU का किला?
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
क्या ट्रंप की पार्टी चुनाव में खो देगी बहुमत? सामने आए सट्टेबाजी मार्केट के आंकड़े
Glasses Cleaning Tips: चश्मे पर पड़ जाते हैं धब्बे? 1 मिनट में साफ करने के 3 आसान हैक्स
चश्मे पर पड़ जाते हैं धब्बे? 1 मिनट में साफ करने के 3 आसान हैक्स
Embed widget