एक्सप्लोरर

मिलिंद सोमन की मां 80 साल की उम्र में करती हैं पुश-अप्स

मिलिंद की मां ने ऐसा कुछ पहली बार नहीं किया है. वह जब 70 साल से अधिक उम्र की थीं तब उन्होंने साड़ी पहनकर नंगे पांव मैराथॉन में हिस्सा लिया था और इसके साथ ही प्लैंक्स भी किए थे.

अभिनेता मिलिंद सोमन ने सभी महिलाओं को मदर्स डे की शुभकामनाएं दी हैं, लेकिन एक खास अंदाज में. मिलिंद ने एक वीडियो को पोस्ट किया जिसमें उनकी 80 साल मां साड़ी पहनकर पुश-अप्स करती नजर आ रही हैं. इस वीडियो में मिलिंद महिलाओं से फिट रहने का आग्रह कर रहे हैं. समुद्र के बीच के इस वीडियो में मिलिंद भी अपनी मां के साथ 16 पुश अप लगाते दिख रहे हैं. उन्होंने लिखा, "कभी भी बहुत देर नहीं होती. उषा सोमन, मेरी मां. 80 वर्ष की युवा हैं. हर दिन को मदर्स डे बनाएं." इस वीडियो में मिलिंद ने कहा, "यह वीडियो सभी माताओं के लिए है. अपने लिए हर रोज थोड़ा सा वक्त निकालें, चाहे वह पांच या दस मिनट ही क्यों न हो, जितना भी आप मैनेज कर सकें. हम आप सभी को सुपर फिट देखना चाहते हैं. हैप्पी मदर्स डे." मिलिंद की मां ने ऐसा कुछ पहली बार नहीं किया है. वह जब 70 साल से अधिक उम्र की थीं तब उन्होंने साड़ी पहनकर नंगे पांव मैराथॉन में हिस्सा लिया था और इसके साथ ही प्लैंक्स भी किए थे. मिलिंद के साथ ही साथ कुछ और सेलेब्रिटीज ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी मां संग बिताए गए खूबसूरत लम्हों को शेयर किया. टीवी की मशहूर सेलिब्रिटी दिव्यांका त्रिपाठी ने भी मदर्स डे के मौके पर भोपल में अपनी मां के लिए इस खास मौके पर एक डांसिंग एकेडमी को गिफ्ट किया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिग बॉस 20 में हंगामा, गुल्लू-नकुल धुल के बीच हाथापाई, घर से होंगे बाहर?
बिग बॉस 20 में हंगामा, गुल्लू-नकुल धुल के बीच हाथापाई, घर से होंगे बाहर?
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
बेडरुम की बातें पब्लिकली बताकर ट्रोल हो रहे राहुल वैद्य, लोग बोले- 'कुछ तो शर्म करो'
बेडरुम की बातें पब्लिकली बताकर ट्रोल हो रहे राहुल वैद्य, लोग बोले- 'कुछ तो शर्म करो'
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
CEC विवाद: अमित शाह पर कांग्रेस का पलटवार, '...ये साबित करते हैं कि वे 2029 में भी जीतेंगे'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
अनुष्का के भाई आकाश यादव का बड़ा आरोप, '…पूरे परिवार की हत्या हो जाएगी'
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
क्या मोदी कैबिनेट में फेरबदल तय है? एक और मंत्री ने दिया इस्तीफा
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
सचिन तेंदुलकर के इन 3 रिकॉर्ड्स को कोई नहीं तोड़ पाएगा, विराट-रूट के लिए भी असंभव
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
INDIA गठबंधन पर अभिजीत दीपके बोले, 'मैं सिर्फ ये चाहता हूं कि...
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
सियासी हंगामें के बीच CM विजय ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, क्या कुछ हुई बात?
Embed widget