एक्सप्लोरर

मेंस्ट्रुअल हाइजीन को लेकर समाज में जागरूकता पैदा कर सकते हैं पुरुष: मानव गोहिल

अभिनेता मानव गोहिल मेंस्ट्रुअल हाइजीन के प्रति लोगों में जागरूकता लाने के लिए आने वाले 'अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस' पर एक दौड़ को हरी झंडी दिखाने वाले हैं. इस दौड़ की शुरुआत आठ मार्च को चौपाटी से होगी.

अभिनेता मानव गोहिल मेंस्ट्रुअल हाइजीन (मासिक धर्म स्वच्छता) के प्रति लोगों में जागरूकता लाने के लिए आने वाले 'अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस' पर एक दौड़ को हरी झंडी दिखाने वाले हैं. उनका कहना है कि मासिक धर्म से जुड़ी सामाजिक टेबू को तोड़ने के लिए पुरुषों को भी समान रूप से इसमें भागीदारी करनी चाहिए.

इस जागरूकता अभियान में पुरुषों की भागीदारी के महत्व के बारे में पूछने पर मानव ने कहा, "पुरुषों और लड़कों को इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभानी है. हम पुरुष प्रधान समाज में रहते हैं, इसीलिए यह पुरुषों की जिम्मेदारी है, जो मेंस्ट्रुअल हाइजीन के प्रति जागरूकता पैदा करने और बदलाव लाने में सक्षम हैं." हाल ही में एक डॉक्यूमेंट्री 'पीरियड: द एंड ऑफ सेंटेंस' ने ऑस्कर पुरस्कार जीता है.

मानव ने कहा कि यह ध्यान देने लायक बात है कि कैसे एक छोटी डॉक्यूमेंट्री ने मेंस्ट्रुअल हाइजीन के मुद्दों को उभारा और मासिक धर्म के संदेश को एक स्तर पर पहुंचा दिया. मानव ने कहा, "महिलाओं और पुरुषों दोनों के लिए मासिक धर्म के बारे में बात करना जरूरी होता है. सिर्फ बात करने से ही कलंक का प्रभाव कम होगा."

मानव गोहिल ने कहा, "अगर मां और पिता- दोनों अपनी बेटियों से मासिक धर्म के बारे में बात कर पाते, तो ऐसे आंकड़े नहीं होते, जिनके अनुसार 70 फीसदी लड़कियों को उनके पहले मासिक धर्म से पहले इसकी कोई जानकारी नहीं होती है." इस दौड़ का आयोजन 'रन4नाइन' करेगा. इसकी शुरुआत आठ मार्च को चौपाटी से होगी.

भारत ने किया विंग कमांडर अभिनंदन का शानदार 'अभिनंदन', देखिए पल-पल की लगातार कवरेज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लोग सिर्फ उनका मुखौटा देखते हैं...', शिवांगी जोशी पर भड़कीं आंचल खुराना
'लोग सिर्फ उनका मुखौटा देखते हैं...', शिवांगी जोशी पर भड़कीं आंचल खुराना
18 महीनों से अलग रह रहा पॉपुलर टीवी कपल हिमांशु-अमृता, शादी के 11 साल बाद लेंगे तलाक?
18 महीनों से अलग रह रहा पॉपुलर टीवी कपल हिमांशु-अमृता, शादी के 11 साल बाद लेंगे तलाक?
Bigg Boss 20: सलमान खान के 'बिग बॉस 20' की रिलीज डेट कंफर्म, जानें कब और कहां होगा स्ट्रीम
सलमान खान के 'बिग बॉस 20' की रिलीज डेट कंफर्म, जानें कब और कहां होगा स्ट्रीम
TV Serial Spoilers: दादी सा को झूठी प्रेग्नेंसी का सच बताएगी वसुधा, मीरा की साजिशों पर पानी फेरेगी अनु
दादी सा को झूठी प्रेग्नेंसी का सच बताएगी वसुधा, मीरा की साजिशों पर पानी फेरेगी अनु

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां जख्मी, बहन गिरी, लगा सब मर जाएंगे', इटैलियन महिला ने सुनाई टर्बुलेंस की हॉरर स्टोरी
'मां जख्मी, बहन गिरी, लगा सब मर जाएंगे', इटैलियन महिला ने सुनाई टर्बुलेंस की हॉरर स्टोरी
राहुल गांधी रांची क्यों नहीं गए? संजय निरुपम का कांग्रेस पर हमला
राहुल गांधी रांची क्यों नहीं गए? संजय निरुपम का कांग्रेस पर हमला
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
मैच फिक्सिंग और स्पॉट फिक्सिंग में क्या अंतर होता है?
मैच फिक्सिंग और स्पॉट फिक्सिंग में क्या अंतर होता है?
'अपना इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'A फॉर एप्पल नहीं अमरूद पढ़िए, तभी होगा देश का विकास', अनिरुद्धाचार्य का नया 'ज्ञान'
'A फॉर एप्पल नहीं अमरूद पढ़िए, तभी होगा देश का विकास', अनिरुद्धाचार्य का नया 'ज्ञान'
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
Biryani Cooking Tips: हैदराबादी या मुरादाबादी... कौन सी बिरयानी में दम? घर पर खुद बनाकर देखो
हैदराबादी या मुरादाबादी... कौन सी बिरयानी में दम? घर पर खुद बनाकर देखो
Embed widget