एक्सप्लोरर

#HBDMahikaSharma: अपने बयानों से हलचल मचाने वाली अभिनेत्री माहिका शर्मा मना रही हैं 25वां जन्मदिन

माहिका ने अक्सर अपने बयानों से लोगों का ध्यान खींचा है.उन्होंने राहुल गांधी, अभिनंदर और शाहिद अफ्रीदी पर अपने बयान चलते सुर्खियां बटोरी हैं.

टीवी सीरियल 'रामायण' और 'एफआईआर' में अपनी एक्टिंग से पहचान बनाने वाली टीवी एक्ट्रेस महिका शर्मा आज अपना 25वां जन्मदिन मना रही हैं. महिका शर्मा का जन्म साल 1994 में हरियाणा में हुआ था. महिका शर्मा अपने बयानों और हरकतों की वजह से अक्सर सुर्खियों में रहती हैं. चाहे पाकिस्तानी क्रिकेटर शाहिद आफरीदी हों या कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, महिका शर्मा समय समय पर ऐसे बयान देती रही हैं जिससे वे चर्चा में बनी ही रहती हैं. आज उनके जन्मदिन पर हम आपको उनके कुछ ऐसे ही अजीबो-गरीब बयान बता रहे जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा.

शाहिद अफ्रीदी की हॉटनेस पर फिर हुईं फिदा भारत-पाकिस्तान वर्ल्ड कप मुकाबले में भारत में पाकिस्तान पर बड़ी जीत के माहिका ने कहा, ''पाकिस्तान के लोगों से मेरा निवेदन है कि कम से कम अगली बार शाहिद अफ्रीदी की तरह कोई हॉट कैप्टन लेकर आएं जिससे की लड़कियों का ध्यान तो उन पर रहे. क्योंकि तुम हम भारतीयों से कभी जीत नहीं सकते. तुम सिर्फ गेम से पहले ही अपने बकवास ऑडिया जैसी की अभिनंदन वाला ऐड.. से हमे छेड़ कर एंजॉय कर सकते हो. चलिए एक कप चाय एंजॉय करते हैं. आशा है कि अगर सरफराज अच्छा क्रिकेट नहीं जानते तो अच्छी चाय बनाना तो जानते ही होंगे.'' इतना ही नहीं उन्होंने ने यहां तक कह दिया था वे शाहिद अफ्रीदी के साथ रात बिताने को तैयार हैं.

राहुल गांधी के इस्तीफे के समर्थन में आईं महिका शर्मा राहुल गांधी ने हाल ही में कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद माहिका ने उनका समर्थन किया. उन्होंने कहा- "पॉलीटिक्स बहुत गंदी चीज है, राहुल गांधी जैसा भावुक इंसान इस गंदी पॉलीटिक्स का शिकार हो गया. मैं उदास हूं लेकिन मैं जानती हूं कि उनकी रगो में गांधी खून है... महात्मा गांधी, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की तरह वो भी बहुत जल्द जीत हासिल करेंगे वो भी गंदी पॉलीटिक्स खेले बिना."

महिका शर्मा ने आगे कहा, "भगवान राम और पांडवो को भी अपने साम्राज्य से कुछ समय के लिए दूर जाना पड़ा था लेकिन हमेशा सच की जीत होती है और वो भी राजा बने थे. मैं राहुल गांधी के साथ हूं और कुछ समय के लिए ब्रेक लेना भी ठीक है. मैं उनसे प्यार करती थी और हमेशा करती रहूंगी... फिर चाहे वो कांग्रेस पार्टी का हिस्सा हो या ना हो इससे कोई फर्क नहीं पड़ता.. मेरे लिए सिर्फ राहुल मायने रखते हैं."

राहुल गांधी की जीत के लिए रखे नवरात्रि व्रत लोकसभा चुनाव के दौरान माहिका शर्मा ने राहुल गांधी जीत के लिए नवरात्रि के व्रत रखने का दावा भी किया था. उन्होंने कहा, ''मैं भारत के उज्ज्वल भविष्य के लिए व्रत रख रही हूं जो केवल राहुल गांधी के हाथों में है. और मुझे पता है कि देवी उनकी जीत सुनिश्चित करेंगी. हमारे सनातन धर्म में पत्नी अपने पुरुष की जीत के लिए उपवास रखती है, हम लोगों के कारण राहुल ने अभी तक शादी नहीं की और अपनी उम्र देश की सेवा में लगा दी. इसलिए हमारी भी जिम्मेदारी बनती है कि हम उनके लिए कुछ करें.''

पायलट अभिनंदन को मिले 'खतरों के खिलाड़ी' की ट्रॉफी विंग कमांडर अभिनंदन के पाकिस्तान से वापस लौटने से खुश माहिका ने कहा कर्लस से शो 'खतरों के खिलाड़ी' को बंद करने की मांग की थी. उन्होंने कहा था कि शो कि ट्रॉफी विंग कमांडर अभिनंदन को देनी चाहिए क्योंकि असली 'खतरों के खिलाड़ी' वही हैं. माहिका ने कहा, ''जब देश को विंग कमांडर अभिनंदन के रूप में सबसे बड़ा खतरों का खिलाड़ी मिल गया है तो फिर शो की क्या जरूरत है. कलर्स को अपना शो 'फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी' बंद कर देना चाहिए और फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी को विनर ट्रॉफी अभिनंदन जी को सौंप देनी चाहिए.'' उन्होंने कहा कि मुझे नहीं लगता कि मेरी बात से कोई इनकार करेगा, बल्कि पूरा देश मेरे इस विचार से सहमत होगा.

असम बाढ़ पीड़ितों को आर्थिक मदद दी महिका शर्मा असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए भी आगे आईं. महिका ने राज्य भर में बाढ़ पीड़ित 45 परिवारों को 5,000 रुपए और 20 परिवारों को 10,000 रुपए दिए हैं. इस सराहनीय कदम के साथ साथ महिका शर्मा ने सरकार से भी बाढ़ की मार झेल रहे परिवारों की मदद की दरख्वास्त की है. महिका ने सरकार से बाढ़ के हालातों को जल्द काबू करने और इस समस्या का समाधान निकालें की मांग की है. इसके साथ ही उन्होंने असम टूरिजम से फंड जमा करने के लिए भी कहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ब्रेकअप की अफवाहों के बीच जिया शंकर ने मंगेतर करण धनक संग मनाया हैलोवीन, शेयर की तस्वीर
जिया शंकर ने मंगेतर करण धनक संग ब्रेकअप की खबरों पर लगाया विराम, साथ में मनाया हैलोवीन
बॉबी देओल की सलाह पर सचिन श्रॉफ ने 'तारक मेहता...' के लिए भरी हामी, खुद किया खुलासा
सचिन श्रॉफ को कैसे मिला 'तारक मेहता' का रोल? बॉबी देओल ने दी थी ये सलाह
प्रोड्यूसर बीपी सिंह की प्रेयर मीट में पहुंची पूरी CID टीम, नम आंखों से दी श्रद्धांजलि
प्रोड्यूसर बीपी सिंह की प्रेयर मीट में पहुंची पूरी CID टीम, नम आंखों से दी श्रद्धांजलि
'बिग बॉस 20' में हुआ शॉकिंग एविक्शन, घर से बेघर हुए आसिफ खान
'बिग बॉस 20' में हुआ शॉकिंग एविक्शन, घर से बेघर हुए आसिफ खान

वीडियोज

Sansani | Jaipur News: जयपुर की डरावनी कहानी | ABP News
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally | Rahul Gandhi: 'महारैली' का मंच.. ज्ञानेश पर सीधी जंग ! | Congress
Chitra Tripathi | India Bloc Ramlila Maidan Rally: 'रामलीला' से हिलेगा' मोदी किला'? | Breaking | ABP
INDIA Bloc Rally Vs BJP Padyatra: BJP की पदयात्रा और विपक्ष की रैली की Inside Story | Rahul Gandhi
INDIA BLOC Ramlila Maidan Rally: ज्ञानेश पर लड़ाई..मोदी-शाह तक आई? | Rahul Gandhi | Congress | BJP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शराब व्यापारियों ने सोनम वांगचुक को लताड़ा, कहा- 'खुद भी वाइन बनाते हैं'
शराब व्यापारियों ने सोनम वांगचुक को लताड़ा, कहा- 'खुद भी वाइन बनाते हैं'
यूपी में कोहरे ने दी दस्तक, सुबह-शाम बढ़ी ठंड, जानें आज का मौसम
यूपी में कोहरे ने दी दस्तक, सुबह-शाम बढ़ी ठंड, जानें आज का मौसम
सौरव दास की दीवाली पार्टी की इनसाइड तस्वीर; केजरीवाल, कपिल सिब्बल भी आए नजर
सौरव दास की दीवाली पार्टी की इनसाइड तस्वीर; केजरीवाल, कपिल सिब्बल भी आए नजर
'शिकारी बनें, शिकार नहीं', भारत के खिलाफ 341 रन बनाने के बाद ग्लेन फिलिप्स का बयान वायरल
'शिकारी बनें, शिकार नहीं', भारत के खिलाफ 341 रन बनाने के बाद ग्लेन फिलिप्स का बयान वायरल
'रामायणम्' की कमाई 37 करोड़ के पार, बनी रणबीर कपूर की दूसरी हाईएस्ट ओपनर
'रामायणम्' की कमाई 37 करोड़ के पार, बनी रणबीर कपूर की दूसरी हाईएस्ट ओपनर
मौत के एक साल बाद BJP की टीम में बनाया पदाधिकारी, लिस्ट जारी होत ही बवाल
मौत के एक साल बाद BJP की टीम में बनाया पदाधिकारी, लिस्ट जारी होत ही बवाल
AICTE New Schemes 2026-27: इंजीनियरिंग और टेक्निकल संस्थानों में मिलेगी आर्थिक मदद, देखें AICTE की 4 नई योजनाएं
इंजीनियरिंग और टेक्निकल संस्थानों में मिलेगी आर्थिक मदद, देखें AICTE की 4 नई योजनाएं
माइनस 30 डिग्री में लद्दाख के लाइनमैन का जज्बा, वीडियो देख रो देंगे आप
माइनस 30 डिग्री में लद्दाख के लाइनमैन का जज्बा, वीडियो देख रो देंगे आप
Embed widget