एक्सप्लोरर

Mahhi Vij Threatened: माही विज को उनके कुक ने दी चाकू से मारने की धमकी, परिवार को लेकर इस वजह से परेशान हैं एक्ट्रेस

Mahhi Vij Revelation: माही विज और जय भानुशाली को उनके कुक ने जान से मारने की धमकी दी. जिसका खुलासा माही ने एक इंटरव्यू के दौरान किया था. एक्ट्रेस को अपनी बेटी तारा को लेकर बुहत डर है.

Mahhi Vij And Jay Bhanushali Got Threatened By Cook: जय भानुशाली (Jay Bhanushali) और माही विज (Mahhi Vij)  को टीवी के पॉपुलर कपल में से एक माना जाता है, अब हाल ही में इस सेलिब्रिटी कपल को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. दरअसल, माही (Mahhi) और जय (Jay) के कुक ने उन्हें जान से मारने की धमकी दे डाली. ऐसे में दोनों अपनी बेटी को लेकर काफी परेशान नजर आ रहे हैं. इतना ही नहीं बल्कि माही (Mahhi) और जय (Jay) ने पुलिस में अपने कुक के खिलाफ शिकायत भी दर्ज करा दी है.

अपने कुक के खिलाफ गुरुवार पुलिस थाने में पहुंच कर माही विज (Mahhi Vij) और जय भानुशाली (Jay Bhanushali) ने शिकायत की. सिर्फ जय (Jay) और माही (Mahhi) को ही नहीं बल्कि कुक ने तो उनकी 2 साल की बेटी को भी जान से मारने की धमकी दे डाली है. इस पूरे मामले को लेकर माही ने कई ट्वीट्स भी किए, जिसको बाद में एक्ट्रेस ने डिलीट भी कर दिया था. हालांकि कुक द्वारा दी गई धमकी के बारे में माही विज (Mahhi Vij) ने एक इंटरव्यू में कंफर्म कर दिया था.

इस इंटरव्यू के दौरान माही (Mahhi) ने बताया था कि उन्हें तीन दिन पहले ही पता चला था कि उनका कुक घर में चोरी कर रहा है. लेकिन इसके बारे में जय को बताने से पहले मैंने इंतजार करना ठीक समझा. जय (Jay) जैसे ही वापस आया, उसने चाहा कि वो बिल सेट कर ले कुक के साथ. लेकिन कुक कहने लगा कि उसे पैसे पूरे महीने का चाहिए. जय (Jay) ने इसके पीछे की वजह को जब पूछा तो उसने कहा कि 200 बिहारी को यहां लाकर मैं खड़ा कर सकता हूं. हमें गाली देनी शुरू कर दी उसने शराब पीकर. ऐसे में हम लोग पुलिस के पास पहुंच गए, कुछ भी हो जाए उसका मुझे तो कोई डर नहीं है, लेकिन मुझे अपनी बेटी के लिए बहुत डर लगता है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by mahhi vij✨ (@mahiviij)

ये भी पढ़ें:- Khatron Ke Khiladi 12 में Rubina Dilaik की एंट्री से शॉक्ड हैं ये सेलेब्स, इन लोगों ने उड़ाया Bigg Boss विनर का मजाक

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जय (Jay) और माही (Mahhi) की शिकायत पर उस कुक को पुलिस ने गिरफ्तार भी कर लिया. हालांकि अब वो बेल पर बाहर आ चुका है,जिसकी वजह से माही बिल्कुल भी खुश नजर नहीं आ रही हैं. माही (Mahhi) ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि जब वो लोग पुलिस स्टेशन पहुंचे थे तो कुक उन्हें बार-बार फोन कर रहा था. सारी रिकॉर्डिंग भी उनके पास उपलब्ध है. उनके आसपास इन दिनों काफी कुछ डरावना घटित हो रहा है.

एक्ट्रेस ने कहा- वो मुझे अगर चाकू मार देगा तो क्या होगा? जब मुझे कुछ हो जाएगा तो लोग बाद में सिर्फ प्रोटेस्ट करेंगे, क्या प्वाइंट बनता बै इसका? अपने परिवार की सेफ्टी को लेकर मैं काफी परेशान हूं, क्योंकि सुना है मैंने की वो बेल पर बाहर आ चुका है. उस वक्त क्या होगा जब वो अपने घर के बाहर सच में लोगों को लेकर आए और हमें टारगेट करने लगे? इस दौरान माही विज (Mahhi Vij) ने ये भी बताया कि उनके किसी दोस्त ने इस कुक के लिए शिफारिश की थी.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by mahhi vij✨ (@mahiviij)

ये भी पढ़ें:- Ranbir Kapoor On Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण की सक्सेस से खुश हैं रणबीर कपूर, कहा- 'आज वो एक दिग्गज एक्ट्रेस हैं...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TV Serial Spoilers: वसुधा ने खोला चंद्रिका का राज, गंगा के सामने आया नया मुश्किल चैलेंज
वसुधा ने खोला चंद्रिका का राज, गंगा के सामने आया नया मुश्किल चैलेंज
सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' में ललित मोदी की एंट्री? 16 साल बाद इंडिया होगी वापसी
सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' में ललित मोदी की एंट्री? 16 साल बाद इंडिया होगी वापसी
TMKOC: माधवी के अचार में कांच का टुकड़ा, असित मोदी का फैंस को सरप्राइज
TMKOC: माधवी के अचार में कांच का टुकड़ा, असित मोदी का फैंस को सरप्राइज
TV Serial Spoilers: राही पर लगा गेम में हेरफेर करने का आरोप, अनु की ऑफिस में होगी धमाकेदार एंट्री
राही पर लगा गेम में हेरफेर करने का आरोप, अनु की ऑफिस में होगी धमाकेदार एंट्री

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
श्रीलंका में कप्तान गिल ने फहराया तिरंगा, पूरी टीम ने एकसाथ मनाया Independence Day
श्रीलंका में कप्तान गिल ने फहराया तिरंगा, पूरी टीम ने एकसाथ मनाया स्वतंत्रता दिवस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
Independence Day 2026: PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
PM मोदी ने जनगणना को लेकर की बड़ी अपील, कहा- 'आपसे सहयोग मांगता हूं कि...'
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
फ्री में UPI देकर पैसा कैसे कमाते हैं फोनपे, पेटीएम जैसे ऐप? जानें पूरा प्रोसेस
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
घर में उगाएं देसी टिंडे, बाजार जाने की जरूरत नहीं
Embed widget