एक्सप्लोरर

Made in Heaven 2: लंबे इंतज़ार के बाद फिर धमाल मचाने आ रही है 'मेड इन हेवन' सीरीज, जानिए- कब और कहां देख सकेंगे

Made in Heaven 2 Season 2 Back: प्राइम वीडियो का धांसू शो मेड इन हेविन का दूसरा सीजन जल्द ही आने वाला है, ऐसे में इस शो को लेकर फैंस काफी एक्साइटे हैं.

Made in Heaven 2 Amazon Prime Video: 'मेड इन हेवन' का पहला सीजन फैंस को काफी पसंद आया था. ऐसे में दर्शक इस सीरीज के दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. अब इस सीरीज का दूसरी सीजन भी सामने आने वाला है. प्राइम वीडियो ने 10 अगस्त से अपने हिट अमेजन ऑरिजिनल सीरीज़ 'मेड इन हेवन' के दूसरे सीज़न के ग्लोबल प्रीमियर की घोषणा की है. 

नई दिल्ली की पृष्ठभूमि पर आधारित इस शो में शहर में बड़े ही भव्य तरीके से आयोजित होने वाली भारतीय शादियों के ठाट-बाट को बड़ी खूबसूरती से दिखाया गया है. इंटरनेशनल एमी के लिए नॉमिनेट की गई इस सीरीज़ के नए सीज़न में किरदारों के जीवन की गहराइयों को और अच्छी तरह से प्रस्तुत किया गया है,जो अपनी जिंदगी में अचानक सामने आने वाली परिस्थितियों का सामना करते हुए विवाह के आयोजन और की तैयारियों से जुड़ी उलझनों को सुलझाते हैं.

इस बार भी सीरीज में होंगी सरप्राइज एंट्रीज?
पहले सीज़न की तरह नए सीज़न में भी कई कैमियो शामिल होंगे, जो सामाजिक धारणाओं से जुड़ी बारीकियों को प्रस्तुत करते हुए कहानी को आगे बढ़ाएंगे. इस शो के दूसरे सीज़न में भव्य तरीके से आयोजित होने वाली भारतीय शादियों में सदियों पुरानी परंपराओं,आधुनिक आकांक्षाओं और मान्यताओं के बीच के टकराव को बड़ी खूबसूरती से उजागर किया जाएगा.

शो में होंगी मोना सिंह
शोभिता धूलिपाला और अर्जुन माथुर की मुख्य भूमिका वाली इस सीरीज में जिम सरभ, कल्कि कोचलिन, शशांक अरोरा, शिवानी रघुवंशी और विजय राज ने अहम किरदार निभाए हैं, साथ ही इस बार मोना सिंह, इश्वाक सिंह और त्रिनेत्रा हलधर भी नजर आने वाले हैं.

अलंकृता श्रीवास्तव, नीरज घायवान, नित्या मेहरा, रीमा कागती और ज़ोया अख़्तर के निर्देशन में बनी 7 एपिसोड की इस सीरीज को रितेश सिधवानी तथा फ़रहान अख़्तर के एक्सेल मीडिया एंड एंटरटेनमेंट और ज़ोया अख़्तर तथा रीमा कागती के टाइगर बेबी ने प्रोड्यूस किया है, जिसका एक्सक्लूसिव प्रीमियर भारत के साथ-साथ दुनिया भर के 240 देशों और क्षेत्रों में होगा. 'मेड इन हेवन सीजन 2' प्राइम मेंबरशिप में शामिल की गई सबसे नई सीरीज है. भारत में प्राइम मेंबर्स सालाना सिर्फ ₹1499 की मेंबरशिप लेकर खरीदारी पर बचत,ढेर सारी सुविधाओं और मनोरंजन का आनंद लेते हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sobhita (@sobhitad)

 

इस मौके पर अपर्णा पुरोहित,हेड ऑफ ऑरिजिनल्स, प्राइम वीडियो इंडिया ने कहा,"ऐसे कुछ शो हैं जो सांस्कृतिक चेतना का हिस्सा बन जाते हैं. उनके बारे में लोगों के बीच बड़े पैमाने पर चर्चा होती है और वे किरदार हमारे परिवार का हिस्सा बन जाते हैं. हमारे लिए 'मेड इन हेवन'भी ऐसा ही एक शो है और समीक्षकों की भरपूर तारीफ पाने वाली इस फ्रैंचाइज़ी की वापसी की घोषणा करते हुए हमें बेहद खुशी हो रही है,जिसे भारत के साथ-साथ दुनिया भर के दर्शकों ने काफी पसंद किया है. इस शो की अगली किस्त में ऐसी कहानियों को बड़ी अच्छी तरह से पेश किया गया है जो परंपरा और आधुनिकता का खूबसूरत मेल है, साथ ही कहानी की अलग-अलग परतों को बखूबी उजागर किया गया है, जो दर्शकों को बांधे रखने वाली और जज्बात से भरी है. हमारी खुशकिस्मती है कि हमें ऐसे प्रतिभाशाली, सहयोगी और उत्साही कहानीकारों के साथ काम करने का मौका मिला और हमें पूरा यकीन है कि शो का नया सीज़न न केवल दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेगा, बल्कि नए नजरिए से सोचने पर विवश करते हुए उन्हें प्रेरित और उत्साहित भी करेगा.”

क्या बोले शो क्रिएटर्स
शो क्रिएटर्स, ज़ोया अख़्तर और रीमा कागती ने कहा, “हमारे दिलों में मेड इन हेवन के लिए बेहद खास जगह है, क्योंकि इसमें अव्वल दर्जे की रचनात्मक सोच वाले कई लोगों ने साथ मिलकर काम किया है, जो इसकी सबसे बड़ी ताकत है और हमें इस पर गर्व है। मेड इन हेवन का दूसरा सीज़न भारतीय शादियों के बड़े शानो-शौकत के साथ आयोजन पर गहराई से प्रकाश डालता है, साथ ही समुदाय से जुड़ी और अधिक कहानियों को दर्शकों के सामने पेश करता है.

"उन्होंने आगे कहा, “मेड इन हेवन तमाम सुख-सुविधाओं से संपन्न आधुनिक भारत के जीवन को दर्शाता है, जिसे दो वेडिंग प्लानर के नजरिए से दिखाया गया है, जो बड़े ही भव्य तरीके से आयोजित होने वाले भारतीय शादियों और बार-बार सामने आने वाले सामाजिक पूर्वाग्रहों की पृष्ठभूमि पर आधारित है. हम उम्मीद करते हैं कि, पिछले सीजन की तरह नए सीजन को भी दर्शकों का उतना ही प्यार मिलेगा.”

रितेश सिधवानी ने क्या कहा
एक्सेल मीडिया एंड एंटरटेनमेंट के रितेश सिधवानी ने कहा, “मेड इन हेवन के दूसरे सीज़न के जरिए हमने इसके किरदारों के जीवन में गहराई से उतरने की कोशिश की है, साथ ही उन अरमानों, संघर्षों और सपनों को भी दर्शकों के सामने लाने की कोशिश की है, जो अक्सर बड़े ठाट-बाट से आयोजित होने वाली भारतीय शादियों के बीच फीके पड़ जाते हैं. यह सीजन शादियों के भव्य तरीके से आयोजन के पर्दे के पीछे की कहानी पर बारीकी से नज़र डालता है और हमें सोचने पर मजबूर कर देता है. अब हमें हमारी इंटरनेशनल एमी नॉमिनेटेड सीरीज़ की 10 अगस्त को होने वाली वापसी का बेसब्री से इंतज़ार है.”

ये भी पढ़ें: -Kargil Vijay Diwas 2023: अक्षय कुमार से अनुपम खेर तक, बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स ने कारगिल वीरों की शहादत को किया सलाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इश्क मैं मरजावां' फेम एक्ट्रेस संग हुआ स्कैम, फेस वैल्यू का किया गलत इस्तेमाल
'इश्क मैं मरजावां' फेम एक्ट्रेस संग हुआ स्कैम, फेस वैल्यू का किया गलत इस्तेमाल
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
TV Serial Spoilers: 'वसुधा' में दिनेश की वापसी से मचेगा बवाल, आर्या के सामने खुलेगा टेंडर घोटाले का राज
'वसुधा' में दिनेश की वापसी से मचेगा बवाल, आर्या के सामने खुलेगा राज
दूसरी बार मां बनी 'देवों के देव महादेव' फेम एक्ट्रेस, रिवील किया बेटी का फेस
दूसरी बार मां बनी 'देवों के देव महादेव' फेम एक्ट्रेस, रिवील किया बेटी का फेस

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget