एक्सप्लोरर

कपिल शर्मा के शो पर ब्रेक लगने की वजह से दुखी हैं लता मंगेशकर

मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि कपिल शर्मा लता मंगेशकर को अपने शो पर मेहमान बनना चाहते थे. हालांकि, लता मंगेशकर ने इस शो को पसंद करने की ही बात कही है.

नई दिल्ली: कॉमेडियन कपिल शर्मा के शो पर हाल ही में सोनी टीवी की ओर से ब्रेक लगाने का फैसला किया गया था. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मेलोडी क्वीन लता मंगेशकर कपिल शर्मा के शो के ऑफएयर होने से दुखी हैं. लता मंगेशकर ने शो पर ब्रेक लगने को निराशाजनक बताया है और कपिल शर्मा के ठीक होने के लिए दुआ की है.

अंग्रेजी अखबार डीएनए की रिपोर्ट के मुताबिक 'द कपिल शर्मा शो' के ऑफएयर होने पर लता मंगेशकर बहुत दुखी हैं. उन्होंने कहा है, ''कपिल शर्मा लोगों के घरों में हंसी और खुशियां लेकर आए हैं. उनके शो के टेलीकास्ट नहीं होने की बात सुनना बेहद ही निराशाजनक है. मैं दुआ करती हूं कि वह जल्दी से ठीक हो जाएं और शो वापस लेकर आएं.''

बहाना नहीं, सच में बीमार हैं कपिल शर्मा, चल रहा है आयुर्वेदिक इलाज!

कपिल शर्मा ने भी डीएनए से बात करते हुए कहा है, ''मैं लता दीदी को बताना चाहता हूं कि हम लोग जल्दी ही वापस आ रहे हैं. इस बार हमारा शो पहले से भी बेहतर होगा.'' कपिल ने यह भी बताया है कि वह बैंगलूरु में इलाज करवाते हुए अब बेहतर महसूस कर रहे हैं.

कपिल शर्मा के शो में वापसी करने पर ‘नानी’ अली असगर ने कही ये बात

मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि कपिल शर्मा लता मंगेशकर को अपने शो पर मेहमान बनना चाहते थे. हालांकि, लता मंगेशकर ने इस शो को पसंद करने की ही बात कही है. बता दें कि पिछले दिनों कपिल शर्मा के तबीयत खराब होने पर बार-बार शूट कैंसिल होने की वजह से चैनल ने शो पर कुछ दिन के लिए ब्रेक लगाने का फैसला किया है.

कपिल शर्मा ने माना- सुनील ग्रोवर से झगड़े के बाद लग गई थी पीने की लत

शो बंद होने के बाद दिये इंटरव्यू में कपिल शर्मा ने बताया है कि सुनील ग्रोवर के साथ हुए विवाद के बाद वह डिप्रेशन में चले गये थे. कपिल शर्मा ने यह भी कहा है कि इस विवाद के लिये उन्होंने भारी कीमत चुकाई है. बता दें कि हाल ही में कीकू शारदा ने भी कपिल शर्मा के शो को अलविदा कहने की बात कह दी है क्योंकि वह सब टीवी के नये शो 'पार्टनर' का हिस्सा बनने जा रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टूट रही हैं प्रिंस नरूला और युविका चौधरी की शादी? सामने आई रिश्ते की सच्चाई
टूट रही हैं प्रिंस नरूला और युविका चौधरी की शादी? सामने आई रिश्ते की सच्चाई
'मिस्टर एंड मिसेस परशुराम' की 'शालिनी' बनी फाइटर, एक्शन सीन में मचाया तहलका, हाथ में लगी चोट
'मिस्टर एंड मिसेस परशुराम' की 'शालिनी' बनी फाइटर, एक्शन सीन में मचाया तहलका, हाथ में लगी चोट
हॉस्पिटल में भर्ती हुईं दीपिका कक्कड़, नाराज हुआ बेटा रूहान, शोएब इब्राहिम ने शेयर किया इमोशनल वीडियो
हॉस्पिटल में भर्ती हुईं दीपिका कक्कड़, नाराज हुआ बेटा रूहान, शोएब इब्राहिम ने शेयर किया इमोशनल वीडियो
TV Serial Spoilers: अंश की रिहाई के बाद प्रेम पर लगा चोरी का आरोप, स्नेहा के सामने दुर्गावती ने रखीं 3 बड़ी शर्तें
अंश की रिहाई के बाद प्रेम पर लगा चोरी का आरोप, स्नेहा के सामने दुर्गावती ने रखीं 3 बड़ी शर्तें

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
महाराष्ट्र मौसम अपडेट, 7 July: मुंबई में उठीं 13 फीट ऊंची लहरें, फ्लाइट प्रभावित, कल कैसा रहेगा मौसम?
महाराष्ट्र मौसम अपडेट, 7 July: मुंबई में उठीं 13 फीट ऊंची लहरें, फ्लाइट प्रभावित, कल कैसा रहेगा मौसम?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
मणिपुर में उग्रवादियों का हमला, असम राइफल्स के दो जवान शहीद कई घायल; राज्यपाल ने जताया दुख
मणिपुर में उग्रवादियों का हमला, असम राइफल्स के दो जवान शहीद कई घायल; राज्यपाल ने जताया दुख
Embed widget