एक्सप्लोरर

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' का पहला प्रोमो रिलीज, 29 जुलाई से इतने बजे देख पाएंगे स्मृति ईरानी का शो

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' का पहला प्रोमो रिलीज हो गया है. मेकर्स ने स्मृति ईरानी के सीरियल की टेलीकास्ट डेट और टाइम से भी पर्दा उठा दिया है.

Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: एकता कपूर के पॉपुलर शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' का दूसरे सीजन बहुत जल्द छोटे पर्दे पर दस्तक देने जा रहा है. मेकर्स ने 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' का पहला प्रोमो शेयर कर दिया है. इसके साथ ही स्मृति ईरानी के सीरियल की टेलीकास्ट डेट और टाइम से भी पर्दा उठ गया है.

स्टार प्लस ने सोशल मीडिया पर 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' का प्रोमो शेयर किया है. इसमें एक फैमिली खाना खाते हुए तुलसी विरानी के दोबारा पर्दे पर लौटने या ना लौटने पर बहस करते दिखते हैं. इसके बाद स्मृति ईरानी तुलसी की पूजा करते हुए दिखती हैं. साड़ी पहने, जूड़ा बनाए एक्ट्रेस 25 साल पुरानी वाली तुलसी के किरदार में हाथ जोड़कर कहती हैं- 'जरूर आऊंगी क्योंकि हमारा 25 सालों का रिश्ता जो है. वक्त आ गया है आपसे फिर मिलने का.'

कबसे और कितने बजे देख पाएंगे सीरियल?
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' के प्रोमो के साथ कैप्शन में लिखा- 'क्या आप अभी भी विश्वास नहीं कर पा रहे हैं? 25 साल के बाद, तुलसी विरानी लौट रही है, एक नई कहानी के साथ! क्योंकि सास भी कभी बहू थी  एक बार फिर तैयार है हर घर का हिस्सा बनने के लिए. क्या आप भी तैयार हो? देखिए क्योंकि सास भी कभी बहू थी, 29 जुलाई से, रात 10:30 बजे, सिर्फ स्टार प्लस पर और कभी भी जियोहॉटस्टार पर.'

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' पर क्या बोलीं स्मृति ईरानी?
एबीपी न्यूज से बात करते हुए स्मृति ईरानी ने 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में 25 साल बाद वापसी पर बात की. उन्होंने कहा- 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी में वापसी करना सिर्फ एक किरदार में वापस जाना नहीं है, बल्कि एक ऐसी कहानी की तरफ वापसी है जिसने भारतीय टेलीविजन को फिर से परिभाषित किया और मेरी जिंदगी को नया आकार दिया. इसने मुझे कमर्शियल सक्सेस से कहीं ज्यादा दिया. इसने मुझे लाखों घरों से जुड़ने का मौका दिया, एक पीढ़ी के इमोशनल ताने-बाने में जगह दी.'

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इश्क मैं मरजावां' फेम एक्ट्रेस संग हुआ स्कैम, फेस वैल्यू का किया गलत इस्तेमाल
'इश्क मैं मरजावां' फेम एक्ट्रेस संग हुआ स्कैम, फेस वैल्यू का किया गलत इस्तेमाल
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
TV Serial Spoilers: 'वसुधा' में दिनेश की वापसी से मचेगा बवाल, आर्या के सामने खुलेगा टेंडर घोटाले का राज
'वसुधा' में दिनेश की वापसी से मचेगा बवाल, आर्या के सामने खुलेगा राज
दूसरी बार मां बनी 'देवों के देव महादेव' फेम एक्ट्रेस, रिवील किया बेटी का फेस
दूसरी बार मां बनी 'देवों के देव महादेव' फेम एक्ट्रेस, रिवील किया बेटी का फेस

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget