एक्सप्लोरर

‘अगर आपका नाम गोविंदा होता तो…’, TKSS पर Krushna Abhishek ने किया मामा संग झगड़े का जिक्र!

The Kapil Sharma Show: मामा संग मनमुटाव के बीच कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ में कृष्णा अभिषेक ने गोविंदा का जिक्र किया, जिसका वीडियो भी सामने आया है. यहां देखें.

The Kapil Sharma Show Promo: सोनी चैनल पर टेलीकास्ट होने वाला कॉमेडी शो ‘द कपिल शर्मा शो’ छोटे पर्दे के सबसे पसंदीदा शोज में से एक है. शो में आए दिन कोई न कोई सेलिब्रिटीज आता रहता है. जब से शो का नया सीजन शुरू हुआ था, कृष्णा अभिषेक (Krushna Abhishek) की गैर-मौजूदगी फैंस को खूब खली, अब चूंकि कृष्णा की वापसी हो गई है तो वह किसी न किसी वजह से आए दिन सुर्खियों में आ जाते हैं.

‘द कपिल शर्मा शो’ (The Kapil Sharma Show) में कृष्णा अभिषेक कभी इंडायरेक्ट तरीके से सुनील ग्रोवर का नाम लेते हैं तो कभी अर्चना पूरन सिंह का मजाक उड़ाते हुए दिखाई दे रहे हैं. लेटेस्ट प्रोमो में तो उन्होंने अपने मामा गोविंदा (Govinda) का भी जिक्र करते हुए देखा गया. होस्ट कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के अपकमिंग एपिसोड में दिग्गज एक्टर गोविंद नामदेव, सयाजी शिंदे, जिम्मी शेरगिल, रज़ा मुराद, इंद्रनील सेन गुप्ता और अभिमन्यु सिंह दिखाई देंगे.

कृष्णा ने किया मामा गोविंदा का जिक्र

सोनी चैनल ने अपकमिंग एपिसोड का लेटेस्ट प्रोमो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें कपिल शर्मा सभी मेहमानों का स्वागत करते हैं और उनके साथ मस्ती मजाक करते हैं. इस बीच एक जगह कृष्णा अभिषेक ने मामा गोविंदा का नाम लिया. उन्होंने गोविंद नामदेव संग बातचीत में कहा, “अच्छा हुआ आपका नाम गोविंद है, अगर गोविंदा होता तो हम लोगों के बीच इतनी बात नहीं हुई होती.”

क्यों शुरू हुई थी मामा-भांजा की लड़ाई?

कृष्णा अभिषेक और गोविंदा आए दिन अपनी लड़ाई के चलते चर्चा में रहते हैं. दोनों के बीच लड़ाई तब बढ़ी थी, जब कृष्णा की वाइफ कश्मीरा शाह (Kashmera Shah) ने कहा था कि कुछ लोग पैसों के लिए डांस करते हैं. गोविंदा की वाइफ को लगा कि कश्मीरा ने ये बात उनके पति गोविंदा के लिए कही, जो बॉलीवुड में एक्टिंग के अलावा अपने डांस के लिए जाने जाते हैं. तब से उनके बीच मनमुटाव की खबरें आती रहती हैं.

यह भी पढ़ें- जब काम के बदले इस TV ‘विलेन’ के साथ डायरेक्टर ने की गंदी हरकत, एक्टर ने कहा- ‘मैं बहुत रोया और हेल्पलेस फील कर रहा था’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

न्यूयॉर्क में 'तारक मेहता' टीम का दिखा देशभक्ति वाला अंदाज, मनाया आजादी का जश्न
न्यूयॉर्क में 'तारक मेहता' टीम का दिखा देशभक्ति वाला अंदाज, मनाया आजादी का जश्न
देवोलीना भट्टाचार्जी से सुरभि ज्योति तक, टीवी सेलेब्स ने दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
देवोलीना भट्टाचार्जी से सुरभि ज्योति तक, टीवी सेलेब्स ने दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
‘मुझे अप्रोच नहीं किया गया’, ललित मोदी ने 'बिग बॉस 20' में एंट्री की खबर को बताया फेक
‘मुझे अप्रोच नहीं किया गया’, ललित मोदी ने 'बिग बॉस 20' में एंट्री की खबर को बताया फेक
TV Serial Spoilers: वसुधा ने खोला चंद्रिका का राज, गंगा के सामने आया नया मुश्किल चैलेंज
वसुधा ने खोला चंद्रिका का राज, गंगा के सामने आया नया मुश्किल चैलेंज

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
'सीजेपी से AAP का कनेक्शन...', अवध ओझा ने बता दी पूरी कहानी
'सीजेपी से AAP का कनेक्शन...', अवध ओझा ने बता दी पूरी कहानी
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
20 साल छोटी शुभ्रा शेट्टी पर फिदा हैं अनुराग कश्यप, जानें कौन हैं गर्लफ्रेंड
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
गॉल में दूसरे दिन कैसा रहेगा मौसम? बारिश की कितनी संभावना, जानें
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
Rail Madad App Hack : ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
ट्रेन में परेशानी? मिनटों में रेल मदद ऐप पर ऐसे करें शिकायत
IOCL Executive Recruitment 2026: IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
IOCL में Executive पदों पर बंपर भर्ती, सैलरी 1.60 लाख तक, जानें पूरी डिटेल
Embed widget