एक्सप्लोरर

आरती को दुल्हन बने देख इमोशनल हो गए थे गोविंदा, अब मामी सुनीता संग रिश्ते सुधारने के लिए क्या करेंगे Krushna Abhishek?

Krushna Abhishek and Govinda: गोविंदा और कृष्णा अभिषेक के बीच में लंबे समय से अनबन चल रही थी. हाल ही में सारे मतभेद को भुलाकर गोविंदा कृष्णा अभिषेक की बहन आरती की शादी में पहुंचे थे.

Krushna Abhishek and Govinda: एक्ट्रेस आरती सिंह हाल ही में शादी के बंधन में बंधीं. उनकी शादी के फोटोज और वीडियोज काफी वायरल हुए. आरती की शादी इसीलिए भी काफी चर्चा में रही क्योंकि एक्टर गोविंदा इस शादी का हिस्सा बने. गोविंदा आरती सिंह और कृष्णा अभिषेक के मामा हैं. लंब समय से उनके बीच में अनबन चल रही थी. लेकिन गोविंदा ने इस अनबन को साइड रखते हुए भांजी की शादी में शिरकत की. 

इमोशनल हो गए थे गोविंदा

ETimes से बातचीत में कृष्णा अभिषेक ने बताया कि जब गोविंदा ने आरती को दुल्हन के जोड़े में देखा तो उनकी आंखों में आंसू थे. कृष्णा अभिषेक ने कहा- मुझे पता था कि ची ची माम शादी में जरूर आएंगे क्योंकि वो हमसे बहुत प्यार करते हैं. जो भी शायद कुछ मनमुटाव रह गया था वो उनके आरती की शादी में आने से खत्म ही हो गया. वो मेरे पिता के समान हैं. उन्होंने बचपन से हमारा ख्याल रखा. ये एक ऐसा पल था जब फैमिली को कंप्लीट लगा. मैंने देखा कि वो आरती को दुल्हन बने देख इमोशनल हो गए थे. मैंने उन्हें 6-7 साल के बाद देखा था. मैंने उनके पैर छूए थे. हम ज्यादा बात नहीं कर पाए क्योंकि उन्हें कहीं और भी जाना था पर उनका बेटा पूरे समय साथ था.

कृष्णा अभिषेक ने बताया कि आरती की शादी में मामा मिले, और मेरे बच्चों को गले लगाया. कृष्णा अभिषेक ने कहा कि अब उन्होंने गोविंदा के घर जाने और मामी सुनीता से बातचीत करने का मन बना लिया है. उन्होंने कहा कि वो उनकी हर डांट सुनने को तैयार हैं. उनके मन में जो भी शिकायतें होंगी, वो उसे दूर कर देंगे. कृष्णा अभिषेक ने कहा कि मामा गोविंदा के साथ उनका मनमुटाव अब बहुत हो चुका, वो इसे खत्म करना चाहते हैं. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kashmera Shah (@kashmera1)

मामी की डांट खाने को तैयार हैं कृष्णा अभिषेक

कृष्णा अभिषेक ने कहा- शादी में मामी और उनकी बेटी भी आते तो और मजा आता. पर कोई बात नहीं,कम से कम शुरुआत तो हुई. अब मैं चला जाऊंगा उनके घर एक दिन और मामी की डांट और डंडे के लिए तैयार रहूंगा. अभी बस हो गया.

बता दें कि कृष्णा अभिषेक और आरती जब यंग थे तभी उन्होंने अपने पेरेंट्स को खो दिया था. गोविंदा कृष्णा अभिषेक और आरती की मां और अपनी बहन पदमा से बहुत प्यार करते थे. कृष्णा अभिषेक और आरती के पापा आत्माप्रकाश के निधन के बाद गोविंदा ने ही इन दोनों की जिम्मेदारी ली थी और अपने बच्चों की तरह प्यार दिया था. उन्होंने कहा कि अगर मामा ज्यादा देर रुकते तो पूरा परिवार फूट-फूटकर रोने लगेता. मामा गोविंदा के बेटे यशवर्धन आहूजा पूरी शाम उनके साथ थे.

ये भी पढ़ें- Krishna Mukherjee ने शुभ शगुन के मेकर्स पर लगाया था हैरेस करने का आरोप, अब शो के प्रोड्यूसर ने किया रिएक्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Video: 'अनुपमा' फेम गौरव खन्ना बने श्रीराम, हनुमान के रूप में विंदु दारा सिंह ने लूटी महफिल
गौरव खन्ना बने श्रीराम, हनुमान के रूप में विंदु दारा सिंह ने लूटी महफिल, देखें वीडियो
'बिग बॉस 20' वीकेंड का वार: पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री, काजी तौकीर ने जीते 5 लाख रुपये
'बिग बॉस 20': पहले वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की एंट्री, काजी तौकीर ने जीते 5 लाख रुपये
अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर भारती सिंह ने दी बधाई, बोलीं- उन्होंने पीढ़ियों को...
अमिताभ बच्चन के जन्मदिन पर भारती सिंह ने दी बधाई, बोलीं- उन्होंने पीढ़ियों को...
YouTube वीडियो से करोड़ों में कमाते हैं ये 7 सेलेब्स, अब Salman Khan ने ली ग्रैंड एंट्री
YouTube वीडियो से करोड़ों में कमाते हैं ये 7 सेलेब्स, अब Salman Khan ने ली ग्रैंड एंट्री

वीडियोज

2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
190 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के मैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ मल्होत्रा संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा आडवाणी, वेकेशन की तस्वीरें वायरल
दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच पति सिद्धार्थ संग क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहीं कियारा, तस्वीरें वायरल
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
'अवैध हिरासत न हो, कानून से चलें', दिल्ली में सख्ती मामले पर बोला SC, पुलिस को नोटिस
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
सुप्रीम कोर्ट में लगे शेम-शेम के नारे तो जज ने लगाई फटकार, वकीलों ने प्रदर्शन पर क्या कहा?
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
माइग्रेन और सामान्य सिरदर्द में क्या अंतर है? इन 6 संकेतों से करें पहचान
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
अब Electric होगी Volkswagen Tiguan, 600 KM तक मिलेगी Range
Embed widget