एक्सप्लोरर

Khatron Ke Khiladi 12: दूसरी बार शो से बाहर हुए प्रतीक सहजपाल, इस कंटेस्टेंट की दोबारा नहीं हो पाई एंट्री

Khatron Ke Khiladi 12: स्टंट रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 12 में रविवार को शो से प्रतीक सहजपाल बाहर हो गए हैं. प्रतीक ने एलिमिनेशन स्टंट अबॉर्ट कर दिया था.

Khatron Ke Khiladi 12 Elimination: रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) के शो में हर हफ्ते स्टंट्स का लेवल बढ़ता जा रहा है. शो में हर हफ्ते सेलेब्स को मुश्किल टास्क करने पड़ रहे हैं. हर कोई फिनाले में जाना चाहता है और इसके लिए अपनी पूरी कोशिश कर रहा है. शो से हर हफ्ते एक कंटेस्टेंट को अलविदा कहना होता है. रविवार को भी एक कंटेस्टेंट बाहर हो गए हैं. शो में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट प्रतीक सहजपाल (Pratik Sehejpal) एविक्ट हो गए हैं. प्रतीक को एक बार फिर खतरों के खिलाड़ी 12 को अलविदा कहकर जाना पड़ा.

रविवार को शो में होस्ट रोहित शेट्टी प्रतीक से नाराज नजर आए. प्रतीक ने पहले ही राउंड में ऊंचाई और स्वीमिंग पर बेस्ड स्टंट अपने डर की वजह से अबोर्ट कर दिया था. इतना ही नहीं प्रतीक दूसरा टास्क भी नहीं कर पाए थे जिसकी वजह से उन्हें एलिमिनेशन राउंड में जाना पड़ा.

शो से हुए बाहर
एलिमिनेशन राउंड में प्रतीक के साथ रुबीना दिलैक और कनिका मान गए थे. स्टंट मे गाड़ियों को पार करते हुए फ्लैग्स निकालने थे मगर ये गाड़ियां पानी के ऊपर हवा में लटकी हुई थीं. कनिका ने स्टंट नहीं किया. उसके बाद रुबीना स्टंट करने गईं और उन्होंने इसे पूरा किया. आखिरी में प्रतीक टास्क करने के लिए गए और उन्होंने अबॉर्ट कर दिया. जिसकी वजह से उन्हें शो को अलविदा कहकर जाना पड़ा.

फैजल शेख की हुई वापसी
प्रतीक के एलिमिनेशन के बाद शो में श्रीति झा और फैजल शेख की एंट्री हुई. दोनों को एक स्टंट करना था जिसमें से एक की वापसी होनी थी. इस स्टंट में फैजू ने बाजी मार ली और उनकी शो में एंट्री हो गई. वहीं श्रीति को सभी को अलविदा कहकर जाना पड़ा.

खतरों के खिलाड़ी 12 की बात करें तो रोहित शेट्टी इस शो क सातवीं बार होस्ट कर रहे हैं. शो में अब रुबीना दिलैक, राजीव अदातिया, जन्नत जुबैर, कनिका मान, मोहित मलिक, तुषार कालिया, निशांत भट बचे हैं.

ये भी पढ़ें: 'लगान' के लिए Javed Akhtar की तारीफ करते-करते ये क्‍या बोल गए Vivek Agnihotri!

KRK Arrested: छेड़खानी के आरोप पर गिरफ्तार किये गये अभिनेता कमाल खान, महिला ने लगाए थे ये गंभीर आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

KBC में नजर आएंगे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के चैंपियन, शर्मिला-लवलीना और झंडू की होगी एंट्री
केबीसी में नजर आएंगे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के चैंपियन, शर्मिला-लवलीना और झंडू की होगी एंट्री
‘लॉक अप 2’ की सक्सेस पार्टी में फरहाना भट्ट-श्रेया कालरा ने बिखेरा ग्लैमर, पत्नी संग पहुंचे अर्जुन बिजलानी
‘लॉक अप 2’ की सक्सेस पार्टी में फरहाना भट्ट-श्रेया कालरा ने बिखेरा ग्लैमर, पत्नी संग पहुंचे अर्जुन बिजलानी
5 दिन में सुपरहिट हो गया था अनूप सोनी का ये शो, क्राइम पेट्रोल से पहले इसी ने बदली थी जिंदगी
5 दिन में सुपरहिट हो गया था अनूप सोनी का ये शो, क्राइम पेट्रोल से पहले इसी ने बदली थी जिंदगी
'क्राइम पेट्रोल' होस्ट करेंगे अजय देवगन, अनूप सोनी को किया रिप्लेस, जानें कब से टेलीकास्ट होगा शो?
अब अजय देवगन सुनाएंगे जुर्म की दास्तान, बने 'क्राइम पेट्रोल' के नए होस्ट

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी डिफेंस डील पर आया भारत सरकार का जवाब, जानें क्या कहा
पाकिस्तान-तुर्किए और सऊदी डिफेंस डील पर आया भारत सरकार का जवाब, जानें क्या कहा
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget