एक्सप्लोरर

KBC में 'शिवाजी' को लेकर पूछे गए सवाल से छिड़ा विवाद, ट्विटर पर ट्रेंड किया #BoycottKBC

सोनी टीवी का प्रसिद्ध शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ अचानक विवादों में घिर गया है. केबीसी को लेकर छिड़ा ये विवाद इतना बढ़ा कि सोशल मीडिया पर #BoycottKBC ट्रेंड करने लगा. हालांकि विवाद को बढ़ता देख सोनी की ओर से माफी भी मांग ली गई.

दरअसल, सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में छत्रपति शिवाजी महाराज के संदर्भ में पूछे गए एक सवाल को लेकर विवाद खड़ा हो गया है और आरोप लगाए जा रहे हैं कि इस सवाल से, 17वीं शताब्दी के मराठा योद्धा का अपमान’ हुआ.

बिग बॉस 13: विशाल आदित्य सिंह होंगे शो के 7वें वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट, इस दिन लेंगे शो में हिस्सा?

इस विवाद के बाद सोनी की ओर से एक बयान जारी करते हुए माफी मांग ली. सोनी ने ट्वीट किया, ''असावधानी के कारण बुधवार के केबीसी प्रकरण के दौरान छत्रपति शिवाजी महाराज का एक गलत संदर्भ था. हम समान रूप से पछतावा करते हैं और हमारे दर्शकों की भावनाओं के प्रति सचेत रहते हुए कल के एपिसोड के दौरान खेद व्यक्त करते हैं.''

इसे लेकर बीजेपी की महाराष्ट्र इकाई के विधायक नितेश राणा ने शिवाजी महाराज के संबंध में दिए गए 'अपमानजनक' संदर्भ के लिए शुक्रवार को माफी की मांग की. नितेश राणा ने कहा, 'सोनी केबीसी 10 ने भाषा की दृष्टि से ‘अपमानजनक’ एकवचन में उनका (शिवाजी महाराज) नाम लेकर उनका अपमान किया है. इसके लिए जल्द से जल्द माफी मांगनी चाहिए.’ 

बिग बॉस 13: रश्मि देसाई और देवोलीना भट्टाचार्या की होने वाली है शो में एंट्री

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा अगर उन्होंने माफी मांगने में देरी की तो कार्यक्रम को आगे चलने के लिए कोई ‘लाइफ लाइन’ नहीं मिलेगी. यह विवाद उस समय खड़ा हुआ जब कार्यक्रम के प्रस्तोता अभिनेता अमिताभ बच्चन ने मुगल शासक औरंगजेब के समकालिकों के बारे में एक सवाल पूछा.

बिग बॉस 13: तहसीन पूनावाल ने आसिम से कहा- तुम्हारे जैसों को मैं काम पर रखता हूं

चार विकल्पों में छत्रपति शिवाजी का उल्लेख 'शिवाजी' के तौर पर किया गया था जबकि अन्य विकल्प महाराणा प्रताप, राणा सांगा और महाराजा रंजीत सिंह थे. शिवाजी के नाम का इस तरह संदर्भ देने से गुस्साए कई लोगों ने सोशल मीडिया पर सोनी टीवी की आलोचना की और माफी मांगने को कहा.

(इनपुट - एजेंसी)

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मां बनने के दबाव पर छलका कनिका मान का दर्द, बोलीं- बच्चों के बिना घरवालों की नजर में जीरो हूं
मां बनने के दबाव पर छलका कनिका मान का दर्द, बोलीं- बच्चों के बिना घरवालों की नजर में जीरो हूं
टीवी को 'डस्टबिन' कहने पर पत्नी ने लगाई रोहित रॉय को फटकार, एक्टर का खुलासा
टीवी को 'डस्टबिन' कहने पर पत्नी ने लगाई रोहित रॉय को फटकार, एक्टर का खुलासा
'नहीं चाहता बेटी ये सब देखे', करिश्मा तलवार संग एडिटेड वीडियो पर भड़के प्रिंस नरूला
'नहीं चाहता बेटी ये सब देखे', करिश्मा तलवार संग एडिटेड वीडियो पर भड़के प्रिंस नरूला
टीवी के सितारों ने शेयर की दशहरे की यादें, बताया क्यों खास है ये त्योहार
टीवी के सितारों ने शेयर की दशहरे की यादें, बताया क्यों खास है ये त्योहार

वीडियोज

Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress
Tiger Shroff Firing News: शिकंजे में टाइगर श्रॉफ के हमलावर ! | Breaking | Mumbai News | ABP
Chitra Tripathi : फडणवीस सरकार पर उठे गंभीर सवाल | Tiger Shroff Firing | Crime | Lawrence Bishnoi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget