एक्सप्लोरर

KBC 16 First Crorepati: 22 साल का लड़का बना केबीसी 16 का पहला करोड़पति, अब 7 करोड़ के सवाल से होगा सामना

KBC 16 First Crorepati: अमिताभ बच्चन के शो कौन बनेगा करोड़पति 16 को अपना पहला करोड़पति मिल गया है. 22 साल का एक लड़का केबीसी के इस सीजन का पहला करोड़पति बनने में कामयाब हुआ है.

KBC 16 First Crorepati: 'कल्कि 2898 एडी' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म देने के बाद हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन इन दिनों अपने क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' से फैंस का मनोरंजन कर रहे हैं. केबीसी का 16वां सीजन 12 अगस्त से शुरु हुआ था और अब इस सीजन को अपना पहला करोड़पति मिल गया है.

अमिताभ बच्चन के शो कौन बनेगा करोड़पति पर ऐसे कम ही मौके आते हैं जब कोई कंटेस्टेंट करोड़पति बनता है. इस सीजन के करीब डेढ़ महीने बीतने के बाद कौन बनेगा करोड़पति को अपना पहला करोड़पति मिला है. आइए जानते है कि वो शख्स कौन है और कहां से है उसका सामना अब केबीसी की मंच पर 7 करोड़ रुपये की सवाल से होगा.

22 साल का लड़का बना KBC 16 का पहला करोड़पति

केबीसी 16 का पहला करोड़पति होने का ताज अपने सिर पर पहनने वाला शख्स 22 साल का लड़का है. जम्मू-कश्मीर के रहने वाले इस शख्स का नाम चंद्र प्रकाश है. महज 22 साल की कम उम्र में ही चंद्र प्रकाश ने इतिहास रच दिया है. उन्होंने 1 करोड़ रुपये जीत लिए हैं और अभी उनका खेल बाकी है.

अब 7 करोड़ रुपये के सवाल से होगा चंद्र प्रकाश का सामना 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

1 करोड़ रुपये के सवाल का सही जवाब देने के बाद अब चंद्र प्रकाश के सामने आखिरी और कठिन चुनौती है. उनसे 15 सवाल पूछे जा चुके हैं और उन्होंने 1 करोड़ रुपये तक का शानदार सफर तय कर लिया है. अब अमिताभ बच्चन चंद्र प्रकाश से 16वां और आखिरी सवाल पूछेंगे जो कि 7 करोड़ रुपये के लिए होगा. अब ये देखना दिलचस्प होगा कि क्या 22 वर्षीय चंद्र प्रकाश 7 करोड़ रुपये के सवाल का जवाब दे पाते हैं या नहीं. ये एपिसोड 25 सितंबर को सोनी टीवी पर टेलीकास्ट होगा.

6-7 सर्जरी हुई, UPSC एस्पिरेंट्स हैं चंद्र प्रकाश

22 वर्षीय चंद्र प्रकाश एक मिडिल क्लास फैमिली से ताल्लुक रखते हैं. उन्होंने आर्थिक तंगी का सामना किया है जबकि उन्होंने बचपन से ही शारीरिक तौर पर भी काफी दर्द झेला है. चंद्र प्रकाश ने बताया कि अब तक उनकी 6 से 7 सर्जरी हो चुकी है. जन्म से ही उनकी आंत में ब्लॉकेज था. ये सुनकर बिग बी भी दंग रह गए और उन्होंने चंद्र के हौंसले और साहस की जमकर तारीफ की. चंद्र प्रकाश को बिग बी ने योद्धा के बराबर बताया. बता दें कि चंद्र UPSC एस्पिरेंट्स हैं और वे इकोनॉमिक्स में मास्टर्स की पढ़ाई कर रहे हैं. 

यह भी पढ़ें: Bhool Bhulaiyaa 3 OTT Release: इस ओटीटी पर रिलीज होगी 'भूल भूलैया 3', कार्तिक आर्यन की फिल्म का दीवाली पर धमाका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Indian Idol 16 Grand Finale Winner: ज्योतिर्मयी नायक बनी 'इंडियन आइडल 16' की विनर, ट्रॉफी के साथ मिला 20 लाख कैश प्राइज मनी
ज्योतिर्मयी नायक बनी 'इंडियन आइडल 16' की विनर, ट्रॉफी के साथ मिला 20 लाख कैश प्राइज मनी
'मुझे एक गंभीर बीमारी...', 3 दिनों तक दुबई के हॉस्पिटल में भर्ती थीं जैस्मिन भसीन, छलका दर्द
'मुझे एक गंभीर बीमारी...', 3 दिनों तक दुबई के हॉस्पिटल में भर्ती थीं जैस्मिन भसीन, छलका दर्द
जब 'तारक मेहता' में टपु सेना ने की थी भूख हड़ताल, डिमांड पूरी करने पहुंचे थे सलमान खान
जब 'तारक मेहता' में टपु सेना ने की थी भूख हड़ताल, डिमांड पूरी करने पहुंचे थे सलमान खान
'डायरेक्टर को चिल्लाना पड़ता है', शगुफ्ता अली बोलीं- आज के टीवी सेट्स पर नहीं रही तमीज-तहजीब
'डायरेक्टर को चिल्लाना पड़ता है', शगुफ्ता अली बोलीं- आज के टीवी सेट्स पर नहीं रही तमीज-तहजीब

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
Delhi Weather: दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
दिल्ली में बारिश के बावजूद गर्मी से नहीं मिलेगी राहत, अगले 2 दिन के लिए अलर्ट जारी
आदित्य चोपड़ा की 'धूम 4' का हिस्सा नहीं हैं रणबीर कपूर? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई
आदित्य चोपड़ा की 'धूम 4' का हिस्सा नहीं हैं रणबीर कपूर? एक्टर ने खुद बताई सच्चाई
Mirabai Chanu Statement: लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
लगातार तीसरा गोल्ड मेडल जीतने के बाद मीराबाई चानू ने किसको दिया इस कामयाबी का श्रेय, जान लीजिए नाम
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
10 मिनट पहले ऑफिस छोड़ना पड़ा भारी! CEO के WhatsApp मैसेज ने मचा दिया बवाल
10 मिनट पहले ऑफिस छोड़ना पड़ा भारी! CEO के WhatsApp मैसेज ने मचा दिया बवाल
अपने वॉलेट को एल्युमिनियम फॉइल में क्यों लपेट रहे हैं लोग?
अपने वॉलेट को एल्युमिनियम फॉइल में क्यों लपेट रहे हैं लोग?
Embed widget