एक्सप्लोरर

Bhool Bhulaiyaa 3 OTT Release: इस ओटीटी पर रिलीज होगी 'भूल भूलैया 3', कार्तिक आर्यन की फिल्म का दीवाली पर धमाका

Bhool Bhulaiyaa 3 OTT Release: कार्तिक आर्यन की फिल्म 'भूल भुलैया 3' दिवाली पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी. इसके बाद फिल्म ओटीटी पर आएगी. आइए जानते हैं कि भूल भुलैया 3 को दर्शक किस ओटीटी पर देख पाएंगे.

Bhool Bhulaiyaa 3 OTT Release: कार्तिक आर्यन की अपकमिंग फिल्म भूल भुलैया 3 का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है. भूल भुलैया बड़ी हिट साबित हुई थी जिसमें अक्षय कुमार ने काम किया था. वहीं भूल भुलैया 2 भी सुपरहिट रही थी. इसमें कार्तिक आर्यन नजर आए थे.

अब भूल भुलैया 3 में भी कार्तिक आर्यन रूह बाबा के किरदार में देखने को मिलेंगे. कार्तिक ने हाल ही में अपनी इस फिल्म के नए पोस्टर से पर्दा उठा दिया है. उन्होंने फिल्म का नया पोस्टर सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिससे फैंस के बीच फिल्म को लेकर और एक्साइटमेंट बढ़ गई है. फिल्म पहले सिनेमाघरों में दस्तक देगी. इसके बाद फिल्म ओटीटी पर भी आएगी. आइए जानते हैं कि भूल भुलैया 3 को दर्शक किस ओटीटी पर देख पाएंगे.

नेटफ्लिक्स पर आएगी भूल भुलैया 3 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)

कार्तिक आर्यन ने भूल भुलैया 3 का जो पोस्टर शेयर किया है उसी से ये भी पता चल गया है कि फिल्म किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी. पोस्टर में नेटफ्लिक्स स्ट्रीमिंग पार्टनर है. फिल्म थिएटर के बाद नेटफ्लिक्स पर दस्तक देगी. हालांकि अभी भूल भुलैया 3 की ओटीटी रिलीज डेट को लेकर कोई जानकारी नहीं है.

दिवाली पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

कार्तिक आर्यन के साथ भूल भुलैया 3 में अहम रोल में विद्या बालन और तृप्ति डिमरी भी नजर आने वाली हैं. तीनों ही लीड कलाकारों की ये फिल्म इस साल दिवाली के मौके पर रिलीज होगी. गौरतलब है कि दिवाली पर ही अजय देवगन की मच अवेटेड फिल्म सिंघम अगेन भी रिलीज होगी. भूल भुलैया 3 को अनीस बज्मी ने डायरेक्ट किया है. 

भूल भुलैया 2 ने कमाए थे 266 करोड़ रुपये

भूल भुलैया 2 की रिलीज के ढाई साल बाद भूल भुलैया 3 बड़े पर्दे पर दस्तक देने जा रही है. भूल भुलैया 3 से फैंस और दर्शकों को काफी उम्मीदें है. वहीं भूल भुलैया 2 की बात करें तो ये फिल्म मई 2022 में रिलीज हुई थी. कार्तिक के साथ इस फिल्म में कियारा आडवाणी और तब्बू ने लीड रोल प्ले किया था. ये फिल्म 70 करोड़ रुपये की बजट में बनी थी. जबकि इसने बॉक्स ऑफिस पर 266 करोड़ रुपये से भी ज्यादा का कलेक्शन किया था.

यह भी पढ़ें:CTRL Trailer Out: अनन्या पांडे की जिंदगी को AI ने किया कंट्रोल, ट्रेलर रोंगटे खड़े कर देगा, देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Awarapan 2 बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट वीकेंड ओपनर, 8 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
'आवारापन 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट वीकेंड ओपनर, 8 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', संडे को बॉक्स ऑफिस पर किसने मारी बाजी?
'बंटवारा 1947' या 'आवारापन 2', संडे को बॉक्स ऑफिस पर किसने मारी बाजी?
'आवारापन 2' के बाद 'जन्नत 3' करेंगे इमरान हाशमी? विशेष भट्ट ने दिया बड़ा अपडेट
'आवारापन 2' के बाद 'जन्नत 3' करेंगे इमरान हाशमी? विशेष भट्ट ने दिया बड़ा अपडेट

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget