एक्सप्लोरर

Kaun Banega Crorepati 15: 25 लाख के इस सवाल का कंटेस्टेंट नहीं दे पाईं जवाब, गेम को किया क्विट, क्या आप जानते हैं?

Kaun Banega Crorepati 15: 25 लाख के इस सवाल का जवाब देने में कंटेस्टेंट काफी कन्फयूज दिखीं, जिसके बाद उन्होंने गेम को क्विट कर दिया. क्या आप जानते हैं सही जवाब?

KBC 15: केबीसी 15 का हर एक एपिसोड काफी धमाकेदार तरीके से चल रहा है. इस शो में आने वाले हर एक कंटेस्टेंट के साथ बिग बी का मजाकिया अंदाज भी दर्शकों को काफी पसंद आता है. हाल ही में लेटेस्ट एपिसोड में अमिताभ बच्चन ने एक हजार के लिए कंटेस्टेंट से सवाल पूछा जो था- दिवाली के पारंपरिक उत्सव में इनमें से क्या नहीं किया जाता है? 

A. पतंग उड़ाना

B. रंगोली बनाना

C. दीये जलाना

D. लक्ष्मी पूजन

इस सवाल का जवाब देते हुए कंटेस्टेंट ने ऑप्शन A बताया जो कि एकदम सही जवाब था. दूसरे सवाल का सामना दो हजार रुपये के लिए जो था- किस धार्मिक ग्रंथ को पुराने और नए नियम में विभाजित किया जा सकता है?

A. ज़ेण्ड अवस्ता

B. कुरान

C. बाइबल 

D. गुरु ग्रंथ साहिब

कंटेस्टेंट ने जवाब देते हुए ऑप्शन C बताया जो था कि एकदम सही जवाब था. इसके आगे बढ़ते गेम को खेलते हुए अमिताभ बच्चन ने कंटेस्टेंट से 8वां प्रशन 80, 000 के लिए पूछा जो था- फिट्ज़रॉय गार्डन्स जैसे स्थलों वाला कौन सा शहर, ऑस्ट्रलियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट का आयोजन करता है?

A. सिडनी

B. मेलबर्न

C. एडिलेड

D. पर्थ

इस सवाल का जवाब देते हुए कंटेस्टेंट ने ऑप्शन B यानी मेलबर्न बताया. बता दें कि हॉट सीट पर बैठी कंटेस्टेंट के साथ बॉलीवुड एक्टर रणदीप हुड्डा भी उनकी मदद करने के लिए मौजूद थे. आगे गेम को बढ़ाते हुए बिग बी ने 9वां प्रशन पूछा जो था- यह डाक टिकट महिला शिक्षा की किस पथ-प्रदर्शक की स्मृति में जारी किया गया है, जिनके नाम पर पुणे विश्र्वविघालय का नाम है?

A. ताराबई शिंदे

B. रमाबाई रानडे

C. आनंदीबाई जोशी

D. सावित्रीबाई फुले

इस सवाल का जवाब देते हुए कंटेस्टेंट ने ऑप्शन D यानी सावित्रीबाई फुले बताया जो कि सही जवाब था. इसी के साथ कंटेस्टेंट ने 1, 60, 000 रुपये की रकम अपने नाम कर ली. आगे गेम को बेहतरीन तरीके से खेलते हुए बिग बी ने 12वां प्रशन पूछा जो 12, 50, 000 के लिए था- इनमें से किसने 2022 में अपने देश के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा नहीं दिया था?

A. लिज ट्रस, यूनाइटेड किंगडम

B. जैसिंडा आर्डर्न, न्यूजी लैंड

C. रानिल विक्रमसिंघे, श्रीलंका

D. मारियो ड्रागी, इटली

इस सवाल का जवाब देते हुए कंटेस्टेंट ने ऑप्शन B यानी जैसिंडा आर्डर्न, न्यूजी लैंड बताया जो कि सही जवाब था, इसी के साथ उन्होंने 12, 50, 000 की रकम अपने नाम कर ली. आगे उनका सामना 25 लाख के सवाल से होता है जो था- इनमें से किस अमेरिकी राज्य का नाम किसी अंग्रज शासक के सम्मान में नहीं रखा गया है?

A. वर्जीनिया

B. जॉर्जिया

C. उत्तरी कैरोलिना

D. मैरीलैंड

25 लाख के इस सवाल का जवाब देने में कंटेस्टेंट काफी कन्फयूज दिखीं, जिसके बाद बिग बी ने कहा आप गेम क्विट कर सकती हैं, वरना गलत जवाब देने पर आप रकम पर नीचे चली जाएंगी, इसके बाद वह गेम को इस सवाल के साथ 12, 50, 000 रकम जीतकर गेम को क्विट कर देती हैं. बाद में बिग बी बताते हैं कि इस सवाल का सही जवाब ऑप्शन  D यानी मैरीलैंड था. 

 

यह भी पढ़ें: साक्षी तंवर से लेकर सुमोना चक्रवर्ती तक, 8 साल बाद 'Bade Achhe Lagte Hain' की स्टार कास्ट ने की रीयूनियन पार्टी, राम कपूर रहे गायब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इश्क मैं मरजावां' फेम एक्ट्रेस संग हुआ स्कैम, फेस वैल्यू का किया गलत इस्तेमाल
'इश्क मैं मरजावां' फेम एक्ट्रेस संग हुआ स्कैम, फेस वैल्यू का किया गलत इस्तेमाल
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
TV Serial Spoilers: 'वसुधा' में दिनेश की वापसी से मचेगा बवाल, आर्या के सामने खुलेगा टेंडर घोटाले का राज
'वसुधा' में दिनेश की वापसी से मचेगा बवाल, आर्या के सामने खुलेगा राज
दूसरी बार मां बनी 'देवों के देव महादेव' फेम एक्ट्रेस, रिवील किया बेटी का फेस
दूसरी बार मां बनी 'देवों के देव महादेव' फेम एक्ट्रेस, रिवील किया बेटी का फेस

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget