एक्सप्लोरर

KBC 14 के कंटेस्टेंट ने जूनियर बच्चन को बताया बिग बी से अच्छा एक्टर, महानायक ने दिया ऐसा रिएक्शन

Kaun Banega Crorepati 14: क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 14’ में एक कंटेस्टेंट ने अमिताभ बच्चन से अच्छा एक्टर उनके बेटे अभिषेक बच्चन को बता दिया, जिस पर अभिनेता ने रिएक्शन दिया.

Kaun Banega Crorepati 14 Update: फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) का क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 14’ चर्चाओं में बना हुआ है. शो में अक्सर बिग बी अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े खुलासे करते नजर आते हैं तो कभी कंटेस्टेंट कुछ ऐसा कह जाते हैं, जो सुर्खियां बन जाता है. अब लेटेस्ट एपिसोड को ही ले लीजिए, एक कंटेस्टेंट ने अमिताभ बच्चन के सामने उनके बेटे अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) को उनसे बेहतर एक्टर बता दिया, जिसके बाद शहंशाह ने लाजवाब बात कही.

‘कौन बनेगा करोड़पति 14’ (Kaun Banega Crorepati 14) के लेटेस्ट एपिसोड में डीएसपी रूपिन शर्मा ने हॉटसीट की शोभा बढ़ाई, जो 9/11 मुंबई अटैक (9/11 Mumbai Attack) के अपराधी अबू सलेम (Abu Salem) को पकड़ चुके हैं. 17 अगस्त 2022 को गुजरात के विमल के बाद वह हॉटसीट पर बैठे.

नागालैंड की जनजातियों ने अभिषेक बच्चन के लिए बनाया स्कार्फ

रूपिन शर्मा ने अपना इंट्रोडक्शन दिया. इसके बाद वह कैदियों और और जेल के कॉन्सेप्ट के बारे में बताते हुए कहते हैं कि, आज के समय में जेल सिर्फ कैदियों को सजा देने के लिए नहीं, बल्कि उन्हें सुधारकर फिर से समाज में अपने पैरों पर खड़ा करने के लिए लायक बना रही है. वह नागालैंड में ट्रांसफर किए गए हैं और बताते हैं कि, पहले वह इससे खुश नहीं थे, लेकिन अब उनसे काफी जुड़ गए हैं. इसके बाद रूपिन नागालैंड की जनजातियों द्वारा बनाया गया एक स्कार्फ अमिताभ बच्चन को देते हैं.

कंटेस्टेंट ने अभिषेक को बताया अमिताभ बच्चन से अच्छा एक्टर 

इस बातचीत के दौरान अमिताभ बच्चन को अपने बेटे अभिषेक बच्चन की फिल्म ‘दसवीं’ (Dasvi) याद आ जाती है, जो जेल और कैदियों पर आधारित फिल्म है. इसमें अभिषेक के साथ यामी गौतम (Yami Gautam) और निम्रत कौर (Nimrat Kaur) भी मुख्य भूमिकाओं में हैं. अभिषेक की फिल्म ‘दसवीं’ का जिक्र करने पर कंटेस्टेंट रूपिन शर्मा अमिताभ बच्चन की एक्टिंग की तुलना उनके बेटे से कर देते हैं. रूपिन कहते हैं, “सर लगे हाथ मैं आपको एक चीज कहना चाहता हूं, हो सकता है कि आपको ये चीज खराब लगे, लेकिन मुझे लगता है कि, ये आपके लिए गर्व की बात होगी. मेरा मानना है कि, अभिषेक आपसे बेहतर एक्टर हैं.” इस पर बिग बी ने तुरंत रिएक्ट करते हुए कहा, “बिल्कुल सही कहा आपने सर, बहुत धन्यवाद सर. अभिषेक सुनेंगे तो बहुत प्रसन्न होंगे.”

यह भी पढ़ें

KBC 14: 50 लाख के सवाल पर अटके गुजरात के विमल, क्या आपको पता है इसका जवाब?

Anupamaa की Rupali Ganguly ने कमाई के मामले में TV इंडस्ट्री के मेल एक्टर्स को भी पछाड़ा, ये है एक एपिसोड की फीस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोवा में नई शुरुआत! लीप के बाद ‘अनुपमा’ की जिंदगी में एक बार फिर से प्यार ने दी दस्तक? देखें प्रोमो
गोवा में नई शुरुआत! लीप के बाद ‘अनुपमा’ की जिंदगी में एक बार फिर से प्यार ने दी दस्तक?
'मैं जरूर वापस..' अनुपमा में होगी गौरव खन्ना की वापसी? एक्टर ने खुद सामने से कही ये बात!
'अनुपमा' में होगी गौरव खन्ना की वापसी? एक्टर ने खुद सामने से कही ये बात!
'शाका लाका बूम बूम' के संजू उर्फ किंशुक वैद्य के घर गूंजी किलकारी, बेटे के पिता बने एक्टर
'शाका लाका बूम बूम' के संजू उर्फ किंशुक वैद्य के घर गूंजी किलकारी, बेटे के पिता बने एक्टर
स्कूल इवेंट में बेटी तारा की जीत पर भावुक हुईं माही विज, जय भानुशाली ने भी दी बधाई
स्कूल इवेंट में बेटी तारा की जीत पर भावुक हुईं माही विज, जय भानुशाली ने भी दी बधाई

वीडियोज

Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP
Global Oil Crisis: भारत में गैस की किल्लत का असली सच ! | Gas Crisis In India | Israel Iran War
Global Oil Crisis: जंग की आग में स्वाहा हुई पाकिस्तानी Economy! | Pakistan | Israel Iran War | Trump
Oil Crisis: तेल को लेकर मचे हाहाकार के बीच पुतिन ने किसको दिया ऑफर? | US Israel Iran War | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडिल ईस्ट में जंग के बीच संकट में बांग्लादेश, भारत करेगा दिल खोलकर मदद, भेजेगा 5000 टन तेल
मिडिल ईस्ट में जंग के बीच संकट में बांग्लादेश, भारत करेगा दिल खोलकर मदद, भेजेगा 5000 टन तेल
स्टॉक, शेयर मार्केट में निवेश करने वाले कर्मचारियों की बढ़ेगी मुश्किल? योगी सरकार ने लिया ये फैसला
स्टॉक, शेयर मार्केट में निवेश करने वाले कर्मचारियों की बढ़ेगी मुश्किल? योगी सरकार ने लिया ये फैसला
'शशि थरूर का माइक किया बंद, राहुल गांधी को...', गौरव गोगोई ने स्पीकर ओम बिरला पर लगाए गंभीर आरोप
'शशि थरूर का माइक किया बंद, राहुल गांधी को...', गौरव गोगोई ने स्पीकर ओम बिरला पर लगाए गंभीर आरोप
ईशान किशन कब कर रहे शादी, दादा ने कर दिया खुलासा, बच्चे की प्लानिंग को लेकर भी क्रिकेटर ने कही बड़ी बात
ईशान किशन कब कर रहे शादी, दादा ने कर दिया खुलासा, बच्चे की प्लानिंग को लेकर भी क्रिकेटर ने कही बड़ी बात
कृतिका कामरा और गौरव कपूर की शादी का कार्ड वायरल, इन दिन लेंगे सात फेरे, 'पार्टी आफ्टर' में शामिल होंगे बड़े सेलेब्स
कृतिका कामरा और गौरव कपूर की शादी का कार्ड वायरल, इन दिन लेंगे सात फेरे
Parliament Session 2026 Live: स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ संसद में चर्चा, रविशंकर प्रसाद बोले- 'अध्यक्ष की कुर्सी पर...'
Live: स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ संसद में चर्चा, रविशंकर प्रसाद बोले- 'अध्यक्ष की कुर्सी पर...'
ट्रैक्टर और खेती का सामान खरीदने के लिए सरकार देती है 3 लाख तक की सब्सिडी, जानें कैसे कर सकते हैं आवेदन
ट्रैक्टर और खेती का सामान खरीदने के लिए सरकार देती है 3 लाख तक की सब्सिडी, जानें कैसे कर सकते हैं आवेदन
गणित के पेपर का QR कोड स्कैन करते ही बज उठा मशहूर गाना, CBSE परीक्षा में सामने आया हैरान करने वाला मामला
गणित के पेपर का QR कोड स्कैन करते ही बज उठा मशहूर गाना, CBSE परीक्षा में सामने आया हैरान करने वाला मामला
Embed widget