एक्सप्लोरर

KBC 14: बिहार की रजनी मिश्रा ने 75 लाख पर छोड़ा गेम, मंकीपॉक्स से जुड़े इस सवाल का नहीं दे पाईं जवाब

Kaun Banega Crorepati 14: टीवी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 14’ के बीते एपिसोड में बिहार की कंटेस्टेंट ने 75 लाख रुपये पर गेम क्विट कर दिया. जानें किस सवाल का नहीं दे पाईं जवाब.

Kaun Banega Crorepati 14 Update: सोनी टीवी का शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 14’ 7 अगस्त 2022 से शुरू हुआ था, तभी से ये शो लोगों के बीच चर्चा में है. केबीसी 14 (KBC 14) सिर्फ मनोरंजन के लिए नहीं, बल्कि ज्ञान के लिए भी लोगों को पसंद आता है. शो में अभी तक कई क्षेत्रों से लोग आ चुके हैं, जो अपने ज्ञान की वजह से लाखों रुपये जीतकर घर ले जा चुके हैं. भले ही अभी तक इस सीजन में करोड़पति की लिस्ट में कोई कंटेस्टेंट शुमार नहीं हो पाए हैं, लेकिन कई कंटेस्टेंट के हाथ भारी धनराशि लगी है.

बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 14’ (Kaun Banega Crorepati 14) के बीते एपिसोड में बिहार की रहने वाली रजनी मिश्रा ने हॉटसीट पर अपनी जगह बनाई. रजनी एक हाउसवाइफ होने के साथ एक स्टूडेंट भी हैं, जो बीएड कर चुकी हैं. रजनी मिश्रा ने अपनी काबिलियत के दम पर केबीसी 14 में 50 लाख रुपये जीते. हालांकि, वह 75 लाख के सवाल पर क्विट कर गईं.

केबीसी 14 का 15वां सवाल

रजनी मिश्रा से अमिताभ बच्चन ने 15वां सवाल किया, जो 75 लाख रुपये के लिए था. उनसे सवाल किया गया, “किस शहर की प्रयोगशाला में बंदरों में मंकीपॉक्स का पहला मामला सामने आया था?”

ऑप्शन दिए गए थे, पहला- जोहानसबर्ग, दूसरा- कुआला लुम्पुर, तीसरा- टोक्यो, चौथा- कोपेनहेगेन. इसका सही जवाब है- कोपेनहेगेन.

कंटेस्टेंट ने क्विट किया गेम

रजनी मिश्रा को इस सवाल का जवाब नहीं पता था. उनके पास एक लाइफलाइन ‘फोन ए फ्रेंड’ भी थी. उन्होंने अपने दोस्त को कॉल किया, लेकिन सही जवाब नहीं मिल पाया. वह काफी कंफ्यूज थीं. इसकी वजह से उन्होंने बिना रिस्क लिए गेम को क्विट करने का फैसला किया.

50 लाख रुपये के लिए सवाल

रजनी मिश्रा केबीसी 14 में 50 लाख रुपये जीत गई. उनसे सवाल किया गया था, “1970 में, इसमें से कौन दूसरे राज्य के अंदर स्थित एक स्वायत्त राज्य बना था?” रजनी ने सही जवाब मेघालय बताया और वह 50 लाख रुपये की धनराशि जीत गई.

यह भी पढ़ें

'तू मेरे दिल में रहने के लायक नहीं' गाने का टीजर रिलीज, राखी सावंत ने आदिल दुर्रानी को दिया धोखा

कपड़ों के लिए ट्रोल होने वाली Nia Sharma का झलक दिखला जा में छलका दर्द, बोलीं- डंके की चोट पे करती हूं.....

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेटी जियाना को दादा-दादी से दूर रखती हैं चारु असोपा? तोड़ी चुप्पी
बेटी जियाना को दादा-दादी से दूर रखती हैं चारु असोपा? तोड़ी चुप्पी
'आज मैं हूं, कल कोई और होगा...', गलत तस्वीर इस्तेमाल होने पर अंतरा बनर्जी का फूटा गुस्सा
'आज मैं हूं, कल कोई और होगा...', गलत तस्वीर इस्तेमाल होने पर अंतरा बनर्जी का फूटा गुस्सा
TV Serial Spoilers: लाई-डिटेक्शन टेस्ट में फंसा प्रेम, 'वसुधा' में होगी चंद्रिका की मां की एंट्री
लाई-डिटेक्शन टेस्ट में फंसा प्रेम, 'वसुधा' में होगी चंद्रिका की मां की एंट्री
'इश्क मैं मरजावां' फेम एक्ट्रेस संग हुआ स्कैम, फेस वैल्यू का किया गलत इस्तेमाल
'इश्क मैं मरजावां' फेम एक्ट्रेस संग हुआ स्कैम, फेस वैल्यू का किया गलत इस्तेमाल

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget