एक्सप्लोरर

राजपूत करणी सेना ने 'बिग बॉस 13' पर प्रतिबंध की खबर को झूठा करार दिया

फिल्म 'पद्मावत' को बैन करने के अपने अड़ियल और बेहद विवादास्पद रवैये को लेकर चर्चा में आये राजपूत करणी सेना एक बार फिर चर्चा में है. इस बार 'बिग बॉस 13' पर बैन लगाने की मांग को लेकर.

मुम्बई: फिल्म 'पद्मावत' को बैन करने के अपने अड़ियल और बेहद विवादास्पद रवैये को लेकर चर्चा में आये राजपूत करणी सेना एक बार फिर चर्चा में है. इस बार 'बिग बॉस 13' पर बैन लगाने की मांग को लेकर.

इस खबर की पुष्टि और इससे संबंधित और अधिक जानकारी हासिल करने को लेकर जब एबीपी न्यूज़ ने राजपूत करणी सेना के संस्थापक और संरक्षक लोकेंद्र कलवी को फोन‌ किया, तो हमें कुछ और ही कहानी जानने को मिली.

लोकेंद्र कालवी ने बताया कि राजपूत करणी सेना ने 'बिग बॉस 13' पर प्रतिबंध लगाने की मांग नहीं की है और ये खबर सरासर गलत है. उन्होंने कहा कि करणी सेना का नाम लेकर अभिजीत सोम नामक शख्स फायदा उठाने की कोशिश कर रहा है और ये उसी की कारस्तानी है. उन्होंने‌ पहले भी कई मौकों पर इसी शख्स ने राजपूत करणी सेना का नाम भुनाने की कोशिश करते हुए इस संगठन को बदनाम किया था.

राजपूत करणी सेना ने 'बिग बॉस 13' पर प्रतिबंध की खबर को झूठा करार दिया

उन्होंने कहा कि राजपूत करणी सेना महज राजपूत लोगों और अपने समुदाय से जुड़े इतिहास से संबंधित मामले में ही अपनी आवाज उठाती है और किसी तरह की गड़बड़ी पाये जाने पर अपना विरोध दर्ज करती है. ऐसे में करणी सेना की तरफ से 'बिग बॉस 13' पर बैन लगाने की खबर सरासर झूठी है और इसमें कोई तथ्य नहीं है.

लोकेंद्र कालवी ने एबीपी न्यूज़ से ये भी कहा कि फिल्म 'पद्मावत' का विरोध इतिहास से छेड़छाड़ के मद्देनजर किया गया था, मगर इस फिल्म के विवाद के दौरान भी कई फर्जी लोगों और फर्जी संस्थाओं ने करणी राजपूत सेना के नाम का बेजा इस्तेमाल कर फिल्म के निर्माताओं से लाखों रुपये की उगाही की थी. उन्होंने कहा कि अब किसी भी तरह के विवाद में करणी सेना के नाम का इस्तेमाल करना एक शगल सा हो गया है, जो बेहद अफसोसजनक है.

उल्लेखनीय है कि 'बिग बॉस 13' के होस्ट सलमान खान‌ ने 'बेड फ्रेंड फॉरएवर' नामक नया कॉन्सेप्ट इंट्रोड्यूस किया है, जिसके तहत घर में रह रहे प्रतियोगियों में से हरेक लड़के-लड़की को एक बिस्तर शेयर करना पड़ता है. ऐसे में शो पर भारतीय संस्कृति के खिलाफ जाकर अश्लीलता को बढ़ावा देने जैसे तमाम आरोप लग रहे हैं.

इसी के मद्देनजर व्यापारियों के संगठन 'द कंफेडेरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) ने केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर को खत लिखकर इस शो पर बैन लगाने की मांग की है और कलर्स पर आनेवाले इस शो के प्रसारण से पहले इसके हर एपिसोड को सेंसर करने की भी मांग की है. उनका कहना है कि शो ने नैतिकता की तमाम हदें पार कर दीं हैं और इसीलिए अब इस शो के खिलाफ कार्रवाई करना आवश्यक है.

इस बीच, इस मामले में कलर्स चैनल की प्रक्रिया जानने की कोशिश भी एबीपी न्यूज़ ने की,‌ मगर खबर लिखे जाने तक चैनल की ओर से इस मामले में कोई जवाब नहीं आया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TV Serial Spoilers: लाई-डिटेक्शन टेस्ट में फंसा प्रेम, 'वसुधा' में होगी चंद्रिका की मां की एंट्री
लाई-डिटेक्शन टेस्ट में फंसा प्रेम, 'वसुधा' में होगी चंद्रिका की मां की एंट्री
'इश्क मैं मरजावां' फेम एक्ट्रेस संग हुआ स्कैम, फेस वैल्यू का किया गलत इस्तेमाल
'इश्क मैं मरजावां' फेम एक्ट्रेस संग हुआ स्कैम, फेस वैल्यू का किया गलत इस्तेमाल
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
TV Serial Spoilers: 'वसुधा' में दिनेश की वापसी से मचेगा बवाल, आर्या के सामने खुलेगा टेंडर घोटाले का राज
'वसुधा' में दिनेश की वापसी से मचेगा बवाल, आर्या के सामने खुलेगा राज

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदेमातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदेमातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
कितने अमीर हैं LSG टीम के मालिक संजीव गोयनका? नेटवर्थ उड़ा देगी होश
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
विनोद तावड़े बने यूपी बीजेपी के प्रभारी, गुजरात और पंजाब में किसे कमान?
Monsoon Trekking: पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
पहाड़ों में ट्रेकिंग का है प्लान? मानसून में गलती से भी न जाएं यहां
Crocodile Enters House Video Viral: घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
घर के अंदर अचानक पहुंचा आदमखोर हैवान, दहशत में यूजर्स
Embed widget