एक्सप्लोरर

क्या Karan Kundrra और Tejasswi Prakash जल्द करने वाले हैं शादी? एक्टर बोले- मियां बीवी राजी..

Karan Kundrra On Wedding: एक लेटेस्ट इंटरव्यू में एक्टर करण कुंद्रा ने गर्लफ्रेंड तेजस्वी प्रकाश के साथ शादी को लेकर बात की है.

Karan Kundrra On Wedding With Tejasswi Prakash: छोटे पर्दे पर अपनी एक्टिंग और अट्रैक्टिव पर्सनैलिटी से सभी के दिलों पर राज करने वाले एक्टर करण कुंद्रा (Karan Kundrra) का दिल इस वक्त सिर्फ तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) के लिए धड़क रहा है. करण और तेजस्वी एक-दूसरे के प्यार में इस कदर डूबे हुए हैं कि फैंस उन्हें शादी के बंधन में बंधते हुए देखना चाहते हैं. इस बीच करण और तेजस्वी की शादी की चर्चाएं जोरों-शोरों पर हैं. उनके जल्द शादी करने की खबरें उस वक्त से सुर्खियां बटोर रही हैं, जब से करण ने अपनी शादी पर कमेंट किया है.

करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश ने जब से अपने रिश्ते को आधिकारिक किया है, तब से वह खुलेतौर पर एक-दूसरे के लिए अपने प्यार को जाहिर करते हैं. डेट नाइट से लेकर खुलेआम रोमांस करने तक, दोनों एक-दूसरे पर प्यार लुटाने में कोई शर्म नहीं करते हैं. हाल ही में, करण ‘बिग बॉस’ फेम शार्दुल पंडित (Shardul Pandit) के शो ‘फिल्मी मिर्ची’ पर पहुंचे. यहां करण से जब उनकी शादी की प्लानिंग के बारे में सवाल किया गया तो एक्टर ने बताया कि, वह इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

क्या जल्द करण-तेजस्वी करने वाले हैं शादी?

करण ने अपनी वेडिंग प्लानिंग पर कहा, “जल्दी ही होनी चाहिए. सब कुछ सही चल रहा है. सब कुछ खूबसूरत है.” इसके साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि, मियां-बीवी राज़ी हैं. एक्टर ने कहा, “मिया भी राज़ी, बीवी भी राज़ी, काज़ी भी राज़ी.” करण के इस स्टेटमेंट से उनके फैंस कयास लगा रहे हैं कि शायद करण का इशारा अपनी जल्द होने वाली शादी की ओर है. उनके इस कमेंट से ‘तेजरन’ फैंस काफी खुश हैं.

करण कुंद्रा-तेजस्वी प्रकाश लव स्टोरी

‘बिग बॉस’ (Bigg Boss) के घर में कई जोड़ियां बनी हैं, जिनमें से एक करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश की भी जोड़ी है. दोनों को शो के 15वें सीजन में प्यार हुआ था. बीबी हाउस में दोनों के बीच कई बार लड़ाइयां भी हुईं और बात ब्रेकअप तक भी पहुंचीं, लेकिन उन्होंने अपने रिश्ते को सुधारा और आज वे टिनसेल टाउन के क्यूट कपल्स में से एक हैं.

यह भी पढ़ें

Ranveer Singh की तरह इस TV एक्टर ने भी कराया बिना कपड़ों के फोटोशूट, बताया- पत्नी का था कैसा रिएक्शन

पति रसिक के निधन के 2 दिन बाद काम पर लौटीं Ketki Dave, बोलीं- लोग मेरे दुख का...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बिना बुलाए बिग बी की दिवाली पार्टी में घुसे थे मीका सिंह, अमिताभ के मैसेज ने जीता दिल
बिना बुलाए बिग बी की दिवाली पार्टी में घुसे थे मीका सिंह, अमिताभ के मैसेज ने जीता दिल
'झाड़ू-पोछा खुद कर लेता हूं', अमिताभ बच्चन ने KBC में खोला राज, कहा- खाना पकाने के लिए जया से लगानी पड़ती है गुहार
'झाड़ू-पोछा खुद कर लेता हूं', अमिताभ बच्चन ने KBC में खोला राज
'बैक पेन से जूझ रही हूं, फिजियोथेरेपी चल रही', दो बच्चों के जन्म के बाद दिव्यांका त्रिपाठी का हुआ ऐसा हाल
'बैक पेन से जूझ रही हूं, फिजियोथेरेपी चल रही', दो बच्चों के जन्म के बाद दिव्यांका त्रिपाठी का हुआ ऐसा हाल
'मैं तारा के लिए खुद कुछ करना चाहती हूं...' तलाक के बाद माही विज ने जय भानुशाली से क्यों नहीं ली एलिमनी?
क्या माही विज ने तलाक के बाद जय भानुशाली से ली एलिमनी? खुद बताया सच

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जानवरों में पाया जाने वाला वायरस पहली बार इंसान में मिला, हुई मौत, WHO चीफ ने किया अलर्ट
जानवरों में पाया जाने वाला वायरस पहली बार इंसान में मिला, हुई मौत, WHO चीफ ने किया अलर्ट
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Embed widget