एक्सप्लोरर

वैलेंटाइन डे पर कपिल शर्मा ने फैंस को दिया बड़ा तोहफा, नए शो के नाम का ऐलान किया

कपिल शर्मा के इस नए शो का नाम है 'फैमिली टाइम विद कपिल शर्मा'

नई दिल्ली: आज वैलेंटाइन डे पर कॉमेडियन कपिल शर्मा ने फैंस को बड़ा तोहफा देते हुए अपने नए शो के नाम का ऐलान कर दिया है. आज कपिल ने अपने सोशल मीडिया पर अपने इस कमबैक शो का पहला पोस्टर शेयर करते हुए इसके नाम की घोषणा की. कपिल शर्मा के इस नए शो का नाम है 'फैमिली टाइम विद कपिल शर्मा' (Family Time With Kapil Sharma). कपिल ने इसे शेयर करते हुए लिखा है कि उन्हें फैंस के दुआओं की जरूरत है.

need ur best wishes :) coming soon ????

A post shared by Kapil Sharma (@kapilsharma) on

बता दें कि हाल ही में कपिल शर्मा ने अपने इस शो का टीजर रिलीज किया था. इस टीजर को रिलीज करते हुए सोनी टीवी ने लिखा था, 'लौट कर आ रहा है कपिल शर्मा सोनी टीवी पर और इस बार हंसी के अलावा कुछ और भी है जो आपको देककर जाएगा.' इस टीजर को सोशल मीडिया पर अच्छा रिस्पॉंस मिला है.  यहां देखें-  

बता दें कि कुछ समय पहले कपिल का शो ऑफ एयर हो गया था. उनका ये शो सोनी टीवी पर 'द कपिल शर्मा शो' के नाम से प्रसारित होता था. इस शो को लोगों ने काफी पसंद भी किया था लेकिन कपिल की खराब तबीयत की वजह से चैनल ने शो को ऑफ एयर कर दिया. कपिल शर्मा के फैंस को अब उनके नए शो का बेसब्री से इंतजार है.

इसी बीच ऐसी खबरें भी हैं कि  छोटे पर्दे पर उनकी वापसी भले ही हो रही हो पर सुनील ग्रोवर के साथ हुआ उनका झगड़ा सालभर बीत जाने के बाद भी खत्म नहीं हुआ है. कपिल शर्मा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा था कि ''सुनील ग्रोवर मीडिया में आई बातों की वजह से मुझसे ज्यादा गुस्सा हो गए. मुझे जो कहना था मैं कह चुका हूं, अब मेरे पास इस बारे में बात करने को कुछ भी नहीं है. दोस्तों में झगड़ा हो जाता है, इसका मतलब ये नहीं होता कि उस झगड़े को हमेशा के लिए बना के रखा जाए. मुझे लगने लगा है मैं गलत नहीं हू.''

कपिल शर्मा की इस बात के बाद सुनील ग्रोवर ने एक ट्वीट किया है. इस ट्वीट से मालूम चलता है कि सुनील ग्रोवर ने कपिल शर्मा पर इशारों ही इशारों में निशाना साधने की कोशिश की है. सुनील ग्रोवर ने लिखा, ''शब्द बोलने के लिए काफी नहीं होते. यह बात करने का आखिरी तरीका है. आपके एक्शन ही सब बयां कर जाते हैं. मैं यह बात शब्दों में लिख रहा हूं, क्योंकि मैं वो नहीं कह पा रहा हूं जो मुझे कहना है.''

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bigg Boss 20 Announcement: बिग बॉस 20 की हुई अनाउंसमेंट, सलमान खान करेंगे होस्ट, जल्द शुरू होगा शो
बिग बॉस 20 की हुई अनाउंसमेंट, सलमान खान करेंगे होस्ट, जल्द शुरू होगा शो
Ram Kapoor-Gautami Love Story: 'घर एक मंदिर' के सेट पर हुआ प्यार, वैलेंटाइन डे पर रचाई शादी, ऐसी है राम कपूर और गौतमी कपूर की लव स्टोरी
'देवर-भाभी' का किरदार निभाते-निभाते हो गया प्यार, फिर यूं एक हुए राम कपूर और गौतमी
तारक मेहता का उल्टा चश्मा के रतन ने दिया होम टूर, बताया टेंशन खत्म करने के लिए क्या करते हैं
तारक मेहता का उल्टा चश्मा के रतन ने दिया होम टूर, बताया टेंशन खत्म करने के लिए क्या करते हैं
TV Serial Spoilers: सिद्धू ने अपनी ही मां को पहुंचाया जेल, इंटरव्यू के दौरान वसुधा ने खोली उषा की पोल
सिद्धू ने अपनी ही मां को पहुंचाया जेल, इंटरव्यू के दौरान वसुधा ने खोली उषा की पोल

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Weather Forecast Today: इन 18 राज्यों में होगी भयंकर बारिश, IMD की चेतावनी, दिल्ली-यूपी और बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम?
इन 18 राज्यों में होगी भयंकर बारिश, IMD की चेतावनी, दिल्ली-यूपी और बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम?
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का दौर, अगले 7 दिनों तक नहीं बदलेगा तापमान, येलो अलर्ट जारी
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का दौर, अगले 7 दिनों तक नहीं बदलेगा तापमान, येलो अलर्ट जारी
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
‘जिम्बाब्वे हमें कड़ी टक्कर देगा’… सीरीज से पहले तिलक वर्मा का बड़ा बयान, इंग्लैंड-आयरलैंड में हार की भी बताई वजह
‘जिम्बाब्वे हमें कड़ी टक्कर देगा’… सीरीज से पहले तिलक वर्मा का बड़ा बयान, इंग्लैंड-आयरलैंड में हार की भी बताई वजह
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
'बच्ची नहीं बवाल' छोटी डांसर ने स्टेज पर बिखेरा ऐसा जलवा, देखती रह गई सपना चौधरी- वीडियो वायरल
'बच्ची नहीं बवाल' छोटी डांसर ने स्टेज पर बिखेरा ऐसा जलवा, देखती रह गई सपना चौधरी- वीडियो वायरल
चीन में इतने सस्ते क्यों बिकते हैं स्मार्टफोन? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
चीन में इतने सस्ते क्यों बिकते हैं स्मार्टफोन? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
Embed widget