एक्सप्लोरर

कपिल शर्मा ने सुनील ग्रोवर से मांगी माफी, कहा- मैं भी अपसेट हूं

नई दिल्ली : बीते दिनों मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा और उनके शो में ‘डॉ मशहूर गुलाटी’ का किरदार निभाने वाले उनके साथी कलाकार सुनील ग्रोवर के साथ अनबन की खबरें आई थीं. खबरें थीं कि शराब की नशे में धुत कपिल शर्मा ने प्लेन में सुनील ग्रोवर के साथ बदतमीजी की और उन्हें बुरा भला कहा. मीडिया में ऐसी खबरें भी आईं कि कपिल ने सुनील के साथ हाथापाई भी की.

कपिल ने इस पुरी घटना पर फेसबुक पर सफाई भी दी. उन्होंने लिखा, “मैं अपने साथ घट रहे बेहद खूबसूरत वक्त के जश्न में था और अचानक मैंने अपने और सुनील पाजी के बीच लड़ाई की खबर सुनी.” कपिल के मुताबिक, “पहली बात कि यह जानकारी कहां से आई? इसके पीछे मकसद क्या है? अगर मैंने उनके साथ प्लेन में लड़ाई की तो किसने देखा और आपको बताया… क्या वह भरोसे के लायक हैं? कुछ लोग ऐसी बातों के मजा लेते हैं.” कपिल ने हालांकि माना कि सुनील के साथ उनकी बहस हुई थी, लेकिन इसका बचाव करते हुए कहा कि वे भी सामान्य लोग हैं और कभी-कभी ऐसा हो जाता है. उन्होंने कहा, “क्या हम सामान्य लोग नहीं हैं? पिछले पांच सालों में मैं पहली बार उन पर चिल्लाया… इतना तो चलता है.” उन्होंने लिखा “मैं उन्हें एक कलाकार और एक इंसान के रूप में पसंद करता हूं… वह मेरे बड़े भाई के समान हैं… हर समय इतनी नकारात्मकता क्यों?” कपिल ने कहा कि वे आपस में मिलकर मामले को सुलझा लेंगे. अब कपिल ने इस पूरी घटना पर एक और ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने कहा, 'सुनील पा जी सॉरी अगर मैंने आपको अंजाने में हर्ट किया है. आप अच्छी से जानते हैं कि मैं आपको कितना प्यार करता हूं. मैं भी अपसेट (परेशान) हूं. हमेशा ढ़ेर सारा प्यार.' आपको बता दें कि सुनील ग्रोवर ने भी इस पुरी घटना पर पहली बार ट्विटर के जरिए अपना पक्ष रखा है. सुनील ने कपिल शर्मा को टैग करते हुए अपनी ट्वीट में लिखा, ”हां आपने मुझे हर्ट किया है. भले सभी के पास आपके जितना टैलेंट और सक्सेस नहीं है मगर आपको एक इंसान को ‘इंसान’ समझने की जरूरत है. मेरी तरफ से आपको एक सुझाव है कि आप जानवरों के अलावा इंसानो की भी रेस्पेक्ट करें. यदि कोई आपको सही सलाह दे तो आप उसे गाली नहीं दें.” अपने ट्वीट में सुनील ने लिखा, ”मैं आपका शुक्रिया कहता हूं कि आपने मुझे इस बात अहसास दिलाया है कि यह आपका शो है और आप जब चाहें जिसे चाहें इस शो से उसे बाहर कर सकते हैं. आप कॉमेडी के बादशाह हैं और अपनी फील्ड में बेहतरी हैं लेकिन आप भगवान नहीं हैं.”  

क्या है पूरा मामला?

कपिल शर्मा अपनी टीम के साथ बीते दिनों ऑस्ट्रेलिया से मुंबई लौट रहे थे. जिसमें सुनील ग्रोवर भी शामिल थे. कपिल की टीम सिडनी और मेलबोर्न में शो करने के लिए ऑस्ट्रेलिया गई थी. वे बिजनेस क्लास में यात्रा कर रहे थे.

खबरें थीं कि कपिल शर्मा नशे में थे. नशे में धुत कपिल शर्मा, सुनील ग्रोवर की तरफ चले गए. सुनील एक ही केबिन में थे जहां जा कर कपिल उनसे दुर्व्यवहार करने लगे और फिर उन्हें मारना शुरू कर दिया. बताया गया कि सुनील ग्रोवर, कपिल शर्मा के इस तरह के बर्ताव से हैरान थे. सुनील ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं देने का फैसला किया.

कपिल शर्मा ने सुनील ग्रोवर का अपमान करते हुए कहा, “तू है कौन? तेरा शो फ्लॉप हो गया था, तू मेरा नौकर है, तू ऑस्ट्रेलिया में भी जो खुद से शो किया वो फ्लॉप था…”

कपिल शर्मा ने सुनील ग्रोवर से मांगी माफी, कहा- मैं भी अपसेट हूं

इस घटना से प्लेन के कुछ यात्री डर गए जिसके बाद उन्होंने इमरजेन्सी लैंडिंग की भी मांग की. इसके बाद कपिल की टीम के अन्य सदस्यों ने हस्तक्षेप किया जिसकी वजह से कपिल शांत हुए.

यह भी कहा जा रहा है कि सुनील ग्रोवर, कपिल के इस बर्ताव से इतने गुस्सा हैं कि वह जल्द ही ‘द कपिल शर्मा शो’ को छोड़ सकते हैं. अन्य टीम के सदस्य भी कपिल शर्मा से गुस्सा हैं क्योंकि कपिल ने फिल्मों में काम करने के बाद अपनी टीम के सदस्यों को ‘टीवी वालों’ बुलाना शुरू कर दिए था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देवोलीना भट्टाचार्जी से सुरभि ज्योति तक, टीवी सेलेब्स ने दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
देवोलीना भट्टाचार्जी से सुरभि ज्योति तक, टीवी सेलेब्स ने दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
‘मुझे अप्रोच नहीं किया गया’, ललित मोदी ने 'बिग बॉस 20' में एंट्री की खबर को बताया फेक
‘मुझे अप्रोच नहीं किया गया’, ललित मोदी ने 'बिग बॉस 20' में एंट्री की खबर को बताया फेक
TV Serial Spoilers: वसुधा ने खोला चंद्रिका का राज, गंगा के सामने आया नया मुश्किल चैलेंज
वसुधा ने खोला चंद्रिका का राज, गंगा के सामने आया नया मुश्किल चैलेंज
सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' में ललित मोदी की एंट्री? 16 साल बाद इंडिया होगी वापसी
सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' में ललित मोदी की एंट्री? 16 साल बाद इंडिया होगी वापसी

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget