एक्सप्लोरर

मौत के मुंह से बचकर लौटीं जूही परमार ने लिखा ये इमोशनल पोस्ट, कहा- सिर्फ अपनी बेटी के लिए वापस आई

जूही परमार ने इंस्टग्राम पर एक इमोशनल पोस्ट लिखकर बताया कि होली के दिन उनकी तबीयत बहुत ज्यादा खराब हो गई थी. उन्हें लग रहा था कि वो अब जीवित नहीं रह पाएंगी. लेकिन उन्होंने उनकी बेटी के लिए ईश्वर से अपनी जिंदगी की प्रार्थना की.

टीवी अभिनेत्री जूही परमार ने हाल ही में एक पोस्ट के जरिए बताया कि होली वाली रात को उनके साथ ऐसा हादसा हुआ की वो मौत को मात देकर वापस आई हैं. 'बिग बॉस 5' की विनर ने बताया कि होली वाली रात यानि 21 मार्च को उनके साथ कुछ ऐसा हुआ था कि उन्हें लगा था अब वो जिंदा नहीं रह पाएंगी. जूही मौत ने उस भयावह अनुभव को एक सोशल मीडिया पोस्ट जरिए अपने फैंस के साथ साझा किया.

जूही ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, "होली वाले दिन यानि 21 मार्च को मेरी तबीयत खराब हो गई थी. उस वक्त मैं अपनी दोस्त आश्का गोराडिया के घर थी. वहां से मुझे अस्पताल लेकर जाया गया. मेरी सारी रिपोर्ट्स नार्मल थी, लेकिन मैं सांस नहीं ले पा रही थी. मेरा दम घुट रहा था. मुझे लग रहा था कि मैं अगले पांच मिनट भी जिंदा नहीं रह पाउंगी. तब मैंने आश्का को कहा कि मेरी बेटी का खयाल रखना."

जूही ने आगे लिखा, "मेरी आंखों के सामने मेरी पूरी जिंदगी आ गई थी. सभी मुझसे दूर होते जा रहे थे और मुझे ईश्वर दिखाई दे रहे थे. मुझे ऐसा लगा जैसे मेरी आत्मा मुझसे दूर जा रही है. लेकिन मैं ये नहीं होने दे सकती थी. मैं अपनी बेटी के साथ ऐसा नहीं होने दे सकती थी. मैंने उस पल ईश्वर से बात की और हर उस वक्त के लिए माफी मांगी जब मैंने अपने जीवन को महत्व नहीं दिया. लेकिन मैंने कहा मुझे मेरी बेटी के लिए जीने दो."

View this post on Instagram
 

Yeh Kalyug Hai!!! . . #TikTok #MammaAndGinni @samairratales #MotherDaughter #MomDaughter #FunTimes

A post shared by Juhi Parmar (@juhiparmar14) on

उन्होंने आगे लिखा, "दुनिया को लगता है कि मैं बहुत स्ट्रांग हूं, लेकिन हम सभी स्ट्रांग वुमन्स के पास दिल भी होता है. मेरा दिल भी कई बार दुखा है. उस वक्त न तो मुझे अपने तलाक का खयाल आया और न ही अपने सिंगल पैरेंट होने का. मुझे उस वक्त सिर्फ अपनी बेटी का मुस्कुराता हुआ चेहरा दिख रहा था. उस मुझे इस बात का एहसास हुआ कि दुनिया कितनी बड़ी है और हम कितने छोटे हैं. दुनिया इतनी बड़ी है लेकिन हम खुद को इसके केंद्र में समझ लेते हैं."

जूही ने आगे लिखा, "मैंने उस पल हर इंसान को माफ कर दिया जिसने कभी मेरे साथ गलत किया था. उस वक्त मेरे मन में कोई बैर नहीं था. क्योंकि मैं नकारात्मकता के भार को नहीं उठा सकती थी. मैं खुशकिस्मत हूं कि मैंने अगले दिन का सूरज देखा. मैं वही हूं लेकिन मेरी आत्म बदल चुकी है. अब मेरे पास जो भी है मैं उसमें खुश हूं."

View this post on Instagram
 

Dear Life, I Am Here To Live!!!!

A post shared by Juhi Parmar (@juhiparmar14) on

बता दें कि जूही ने 2009 में सचिन श्रॉफ से शादी की थी. 2012 में जूही ने एक बेटी को जन्म दिया था. लेकिन सचिन और जूही की शादी ज्यादा दिन टिक नहीं पाई और इन दोनों ने 2018 में तलाक ले लिया. बाद में कोर्ट केस में जूही को उनकी बेटी की कस्टडी मिली है.

राजनीति का गिरता स्तर, जया प्रदा को लेकर समाजवादी पार्टी के नेता ने दिया बेहद आपत्तिजनक बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
TV Serial Spoilers: 'वसुधा' में दिनेश की वापसी से मचेगा बवाल, आर्या के सामने खुलेगा टेंडर घोटाले का राज
'वसुधा' में दिनेश की वापसी से मचेगा बवाल, आर्या के सामने खुलेगा राज
दूसरी बार मां बनी 'देवों के देव महादेव' फेम एक्ट्रेस, रिवील किया बेटी का फेस
दूसरी बार मां बनी 'देवों के देव महादेव' फेम एक्ट्रेस, रिवील किया बेटी का फेस
न्यूयॉर्क में 'तारक मेहता' टीम का दिखा देशभक्ति वाला अंदाज, मनाया आजादी का जश्न
न्यूयॉर्क में 'तारक मेहता' टीम का दिखा देशभक्ति वाला अंदाज, मनाया आजादी का जश्न

वीडियोज

Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नितिन नबीन की नई टीम से अमित मालवीय का पत्ता साफ, जानें किसे मिली IT सेल की जिम्मेदारी
नितिन नबीन की नई टीम से अमित मालवीय का पत्ता साफ, जानें किसे मिली IT सेल की जिम्मेदारी
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
रोनाल्डो की शादी की पहली तस्वीर आई सामने, किसी हीरोइन से कम नहीं लग रहीं जॉर्जिना
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
खरगे की बैठक से पहले 108 BLA का इस्तीफा, गोवा में कांग्रेस को झटका
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
PM मोदी से मिले महाराष्ट्र CM देवेंद्र फडणवीस, बताया क्या हुई बात
Best Soil for Crops: मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
मिट्टी का रंग बताता है खासियत, जानें काली-लाल और पीली मिट्टी का फर्क
Embed widget