एक्सप्लोरर

'तुम अभी बच्ची की तरह दिखती हो', जब 'झांसी की रानी' फेम उल्का गुप्ता को मिलते थे ताने, एक्ट्रेस ने किया खुलासा

Ulka Gupta: उल्का गुप्ता ने कहा कि, 'ना जाने अपने सांवले रंग की वजह से कितने किरदार से मुझे हाथ धोना पड़ा. हर कोई मेरे पास आता और कहता था कि तुम अभी भी बच्ची की तरह दिखती हो.'

Jhansi Ki Rani Fame Ulka Gupta: 'झांसी की रानी' बनकर घर-घर में छाने वाली उल्का गुप्ता ने अपनी दमदार एक्टिंग से हर घर में अपनी अलग पहचान बनाई है. एक्ट्रेस ने कम समय में ही दर्शकों के दिलों पर एक अलग छाप छोड़ी है. उल्का गुप्ता का जन्म सिनेमा से ताल्लुक रखने वाले परिवार में हुआ था. अभिनेत्री के पिता गगन गुप्ता एक्टर हैं, जो कई फिल्मों और टीवी सीरियल्स में साइड किरदार निभाते देखे गए.

जब 'झांसी की रानी' फेम उल्का गुप्ता को मिलते थे ताने

अपने करियर के बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि, 'सात साल की उम्र में मैंने ऑडिशन देना शुरू कर दिया था. क्योंकि उनके पिता एक अभिनेता थे इसलिए उनका जुनून उन पर हावी हो गया. शायद ये मेरे खून में था. जब आप पूरी इंडस्ट्री में बिल्कुल नए होते हैं तो ऑडिशन प्रोसेस सबसे भारी काम होता है, यह एक लॉटरी सिस्टम की तरह है. आप इसे स्टॉक मार्केट की तरह कुछ भी कह सकते हैं.'

 
 
 
 
 
Instagram पर यह पोस्ट देखें
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Ulka (@ulkagupta) द्वारा साझा की गई पोस्ट

एक्ट्रेस ने बताया कि, 'झांसी की रानी' खत्म होने के बाद अपना ध्यान पढ़ाई की तरफ लगाया. लेकिन खुद पर लगाए गए आराम के बाद चीजें और अधिक मुश्किल हो गईं. 'मेरे लिए कास्ट होना मुश्किल था, क्योंकि मैं अपनी उम्र की नहीं लग रही थी. मैं अभी भी अपनी उम्र का नहीं दिखती हूं. लोग फिर भी सोच में पड़ जाते हैं.'

'तुम अभी बच्ची की तरह दिखती हो'

उल्का ने अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट सीरियल 'रेशम डंक' से की थी. एक्ट्रेस ने कहा कि, 'भले ही मेरे पास बच्चे जैसा चेहरा हो. लेकिन मैं जितनी छोटी दिखती हूं, मेरा मानना ​​है कि मैं उतनी ही लंबी शैल्फ लाइफ जी सकती हूं. हालांकि, मेरी लाइफ में एक ऐसा दौर आया जब मुझे लगा, 'हे भगवान, मेरी उम्र के लोग बहुत अच्छा कर रहे थे.'

 
 
 
 
 
Instagram पर यह पोस्ट देखें
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Ulka (@ulkagupta) द्वारा साझा की गई पोस्ट

एक्ट्रेस ने खुलासा करते हुए कहा कि, 'ना जाने अपने सांवले रंग के कारण कितने किरदार से हाथ धोना पड़ा. हर कोई मेरे पास आता और कहता था कि, 'तुम अभी भी बच्ची की तरह दिखती हो', 'तुम बहुत पतली हो', 'तुम कुछ भी क्यों नहीं खाती?' यहां तक ​​कि मुझे अपना खेल बंद करने के लिए भी कहा गया. मैं बहुत एथलेटिक लड़की थी. मैं इन सब से गुजर चुकी हूं.'

 

यह भी पढ़ें:  'कसौटी जिंदगी की 2' फेम प्रेरणा का नेपोटिज्म पर छलका दर्द, एरिका फर्नांडिस बोलीं- 'मुझे रिप्लेस कर दिया गया...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हैप्पी बर्थडे फाइटर...',पत्नी दीपिका को खास अंदाज में किया विश, शोएब ने खुद बनाया केक
'हैप्पी बर्थडे फाइटर...',पत्नी दीपिका को खास अंदाज में किया विश, शोएब ने खुद बनाया केक
Video: 'लॉक अप 2' की सक्सेस पार्टी में श्रेया कालरा ने शिवांगी जोशी संग किया डांस, कुशाल टंडन के कमेंट ने खींचा ध्यान
'लॉक अप 2' की सक्सेस पार्टी में विनर श्रेया कालरा ने शिवांगी जोशी संग किया डांस
Lock Upp 2 Winner: कौन हैं 'लॉक अप 2' की विनर श्रेया कालरा? जानें क्या करती हैं और कितनी है नेटवर्थ
कौन हैं 'लॉक अप 2' की विनर श्रेया कालरा? जानें क्या करती हैं और कितनी है नेटवर्थ
'आंसू रुक नहीं रहे, सांस फूल रही है...' एक्टर पार्थ समथान की तबीयत बिगड़ी, फैंस चिंता में
'आंसू रुक नहीं रहे, सांस फूल रही है...' एक्टर पार्थ समथान की तबीयत बिगड़ी, फैंस चिंता में

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
'युद्ध जल्द खत्म होने वाला है, वे...', ईरान को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'युद्ध जल्द खत्म होने वाला है', ईरान को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
Main Vaapas Aaunga OTT Release: इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
कुर्सी पर तौलिया से कैसे बढ़ती है शान, क्या कहीं और ऐसा होता है?
कुर्सी पर तौलिया से कैसे बढ़ती है शान, क्या कहीं और ऐसा होता है?
Embed widget