एक्सप्लोरर

'झलक दिखला जा' के मंच पर फूट-फूटकर रोने लगीं शिल्पा शिंदे, परिवार को लेकर किए कई गंभीर खुलासे

Shilpa Shinde Breaks Down: बिंदास अभिनेत्री शिल्पा शिंदे ने लंबे समय बाद झलक दिखला जा के जरिए छोटे परदे पर कमबैक किया है. फैमिली स्पेशल एपिसोड में शिल्पा शिंदे इमोशनल हो गईं.

Shilpa Shinde Breaks Down: टीवी के सबसे चर्चित डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' सीजन 10' में टीवी अभिनेत्री शिल्पा शिंदे भी कंटेस्टेंट बनकर शामिल हुई हैं. टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे (Shilpa Shinde) ने लंबे समय बाद छोटे परदे पर कमबैक किया है. शिल्पा को 'भाबी जी घर पर हैं' कॉमिक शो में अंगूरी भाभी (Angoori Bhabhi) के किरदार के लिए जाना जाता है. इसके अलावा वह ‘बिग बॉस 11’ (Bigg Boss 11) की विजेता रह चुकी हैं. 'झलक दिखला जा' में शिल्पा ने अपनी डांस स्किल से सबको चौंका दिया है. हाल में शो का लेटेस्ट प्रोमो जारी हुआ है जिसमें फैमिली के बारे में बात करते हुए शिल्पा शिंदे भावुक (Shilpa Shinde Got Emotional) हो गईं. वो स्टेज पर ही फूट-फूटकर रोने लगीं. इस दौरान शिल्पा ने जज के सामने परिवार को लेकर कई गंभीर खुलासे किए.

शिल्पा की बात पर भावुक हुईं माधुरी

कलर्स के इंस्टाग्राम पेज पर लेटेस्ट एपिसोड का प्रोमो जारी हुआ है. इसमें शिल्पा फैमिली स्पेशल टास्क में कंटेम्परेरी डांस करेंगी. शिल्पा इस दौरान 'मन भरयां' गाने पर डांस कर रही हैं, जिसमें उन्होंने फैमिली के लिए सीरियस परफॉर्मेंस दिया है. परफॉर्मेंस के बाद शिल्पा जजेस से बात करते हुए इमोशनल हो जाती हैं. वो कहती दिख रही हैं कि, लोग परिवार बोलते हैं वो बस एक नाम दिया गया है कुछ अच्छा होता है तो आ जाते हैं और कुछ बुरा होता है तो पीठ पीछे बुराई करते हैं. शिल्पा की बात पर शो की जज माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) भी भावुक नजर आ रही हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

ये बात किसी से छिपी नहीं है कि अभिनेत्री शिल्पा शिंदे ने अपने जीवन में बहुत संघर्ष किया है. उन्हें बहुत जगह परिवार का सपोर्ट नहीं मिला. जिंदगी में कई बार शिल्पा फिल्मी दुनिया में अकेले पड़ गई थीं. लेकिन वह उतनी ही मजबूती से वापस लौटी हैं. उन्होंने बिग बॉस में हिना खान को हराकर ट्रॉफी जीती थी और अब आज झलक के मंच पर परफॉर्म कर रही हैं. 

कॉमेडी शो  ‘भाबी जी घर पर हैं’ से खूब वाहवाही बटोरी थीं

शिल्पा शिंदे ने कॉमेडी शो  ‘भाबी जी घर पर हैं’ में ‘अंगूरी भाभी’ के किरदार से खूब वाहवाही बटोरी थीं. इस रोल में दर्शकों ने उन्हें भरपूर प्यार दिया. उनकी कॉमिक टाइमिंग और मासूमियत पर फैंस फिदा रहते थे, हालांकि मेकर्स के साथ विवादों के चलते शिल्पा ने इस सुपरहिट शो को अचानक अलविदा कह दिया था. इसके बाद एक्ट्रेस बिग बॉस सीजन 11 में नजर आई थीं. इस शो को जीतने के बाद शिल्पा लंबे समय तक फिल्मों और शोज से गायब रहीं. शिल्पा के फैंस उन्हें स्क्रीन पर देखने का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

झलक दिखला जा (Jhalak Dikhla Jaa 10) कलर्स टीवी पर प्रसारित हो रहा है. इस शो का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहा है. 'झलक दिखला जा 10 ' के लिए जज के तौर पर माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit), करण जौहर (karan Johar) और नोरा फतेही (Nora Fatehi) नजर आ रहे हैं. 

यह भी पढ़ें-

इस हसीना के प्यार में डूबे Paras Kalnawat, नाम सुनकर Ex गर्लफ्रेंड उर्फी जावेद को भी लगेगा झटका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंजीनियरिंग में हुए फेल, खाने तक के नहीं थे पैसे, ऐसा है 'रामायण' के लक्ष्मण रवि दुबे का स्ट्रगल
इंजीनियरिंग में हुए फेल, खाने तक नहीं थे पैसे, ऐसा है 'रामायण' के लक्ष्मण रवि दुबे का स्ट्रगल
मां के लिए इमोशनल हुईं शोएब इब्राहिम की बहन, बोलीं- पत्नी के तौर पर सोचूं तो तकलीफ होती है
मां के लिए इमोशनल हुईं शोएब इब्राहिम की बहन, बोलीं- पत्नी के तौर पर सोचूं तो तकलीफ होती है
साउथ फिल्म इंडस्ट्री में हीरो को मिलती है मोटी फीस, टीवी की 'पार्वती' सोनारिका का खुलासा
साउथ फिल्म इंडस्ट्री में हीरो को मिलती है मोटी फीस, टीवी की 'पार्वती' सोनारिका का खुलासा
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', 'देवों के देव महादेव' फेम सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द

वीडियोज

Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News
Chaar Ki Chaal : बाबा बागेश्वर...अखिलेश को सता रहा डर? | Dhirendra Shastri | Akhilesh Yadav | ABP
Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs
Bollywood News: 'कपिल शर्मा शो' में तड़के के बाद अब 'कॉफ़ी विद करण' में गॉसिप बॉम्ब फोड़ेंगे बेबो और सैफ़ (03.11.26)
Bhopal Crime News: भोपाल के छोला इलाके में खूनी कांड!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NHRC ने नाबालिग बच्चियों की बिक्री और तस्करी मामले पर सख्त, 3 राज्यों को जारी किया नोटिस
NHRC ने नाबालिग बच्चियों की बिक्री और तस्करी मामले पर सख्त, 3 राज्यों को जारी किया नोटिस
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
राज्यसभा उपचुनाव: हरदीप पुरी की जीत तय, दो निर्दलीय उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
राहुल गांधी ने नितिन गडकरी, CM योगी को किया X पर टैग, कहा- 'आप हमेशा PM मोदी का भला चाहते हैं, कृपया उन्हें..'
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
14 गेंद में 50, सबसे तेज फिफ्टी का बना वर्ल्ड रिकॉर्ड; भारतीय खिलाड़ी ने रचा इतिहास
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', 'देवों के देव महादेव' फेम सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
LIVE: यूएस मिड-टर्म इलेक्शन के लिए वोटिंग जारी, ट्रंप की घटेगी ताकत या चुनाव में मारेंगे बाजी?
Explained: अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
अर्नब और मुरासु के बाद कतार में कितने तूफान? क्या सर्दियों में ठंड बढ़ेगी या घटेगी
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
Embed widget