एक्सप्लोरर

Jasmin Bhasin Birthday: अली गोनी को डेट करने से पहले 3 सालों तक किया था उनका इंतजार, फिर ऐसे शुरू हुई लव स्टोरी

Jasmin Bhasin Love Story: टीवी एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन की अली गोनी के साथ केमिस्ट्री कमाल की है. आइए आपको उनकी लव स्टोरी के बारे में बताते हैं.

Jasmin Bhasin Birthday Special: टीवी एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन (Jasmin Bhasin) ने अपने करियर की शुरुआत 'टशन-ए-इश्क' से की थी और अपने डेब्यू शो से ही वह अपनी प्यारी स्माइल से लोगों के दिलों पर राज करने लगी थीं. जैस्मिन ने 'दिल से दिल तक', 'नागिन' और 'दिल तो हैप्पी है जी' जैसे सीरियल्स में काम किया है. यही नहीं, वह 'खतरों के खिलाड़ी 9' और 'बिग बॉस 14' में भी अपनी दमदार पर्सनैलिटी के लिए सुर्खियां बटोर चुकी हैं. यूं तो एक्ट्रेस ने अपनी एक्टिंग और सुंदरता से लाइमलाइट बटोरी है, लेकिन उनकी लव लाइफ भी कम चर्चा में नहीं रही है.

अली गोनी से जैस्मिन भसीन की पहली मुलाकात

जैस्मिन भसीन और अली गोनी (Aly Goni) 'खतरों के खिलाड़ी 9' में मिले थे. दोनों की दोस्ती भी इसी शो से शुरू हुई थी. शो में वह बेहद करीब आए थे. उन्होंने अपनी खास दोस्ती के लिए भी हेडलाइंस में अपनी जगह बनाई. उस वक्त लोगों को लगता था कि, दोनों ने एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं, लेकिन उन्होंने कभी भी अपने रिश्ते पर मुहर नहीं लगाई. 

'बिग बॉस 14' से शुरू हुआ रिलेशनशिप

काफी समय तक ना-ना करते हुए आखिरकार जैस्मिन और अली गोनी के बीच का खास रिश्ता साफ हो गया. दोनों ने आखिर तक एक-दूसरे को दोस्त बताया था, लेकिन फिर उन्हें खुद एहसास हो गया था कि, उनके बीच दोस्ती से कुछ ज्यादा है. दोनों ने बाद में अपनी फीलिंग्स शेयर कीं और तब से लेकर उनका रिश्ता लाइमलाइट में रहता है.

डेटिंग से पहले 3 साल तक जैस्मिन ने अली का किया था इंतजार

कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में जैस्मिन ने खुलासा किया था कि, डेटिंग करने से 3 साल पहले दोनों दोस्त थे, लेकिन जैस्मिन के दिल में अली के लिए फीलिंग्स थीं. उन्होंने कहा था कि, उनका प्यार कॉलेज रोमांस जैसा है. वह अली का 5 सालों तक इंतजार कर सकती हैं. खैर, उन्होंने 3 सालों तक अली का इंतजार किया था और आखिरकार दोनों साथ हैं.

यह भी पढ़ें

Mid House Cafe Show: पाकिस्तान में पुलिस टॉर्चर के मुद्दे को उठाने के लिए NGO ने बनाया कॉमेडी शो, पड़ोसी मुल्क में हो रही है इसकी चर्चा

बढ़े हुए वजन पर Arjun Allu को कहा गया था ‘वड़ा पाव’, PV Sindhu ने ‘स्टाइलिश स्टार’ कह कर ट्रोलर की बोलती कर दी बंद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'धक्का दिया और दरवाजा...', कास्टिंग काउच के बाद सहम गई थीं 'तारक मेहता...' फेम एक्ट्रेस
'धक्का दिया और दरवाजा...', कास्टिंग काउच के बाद सहम गई थीं 'तारक मेहता...' फेम एक्ट्रेस
'बिग बॉस 20': काजी तौकीर ने ठुकराया था एकता कपूर का ऑफर? उदिति सिंह को आई एक्स को किया याद
काजी तौकीर ने ठुकराया था एकता कपूर का ऑफर? उदिति सिंह को आई एक्स को किया याद
कंटेस्टेंट के मुंह से 'साहेब' सुनकर चौंके बिग बी, जया बच्चन से भी कर दी ऐसी डिमांड
कंटेस्टेंट के मुंह से 'साहेब' सुनकर चौंके बिग बी, जया बच्चन से भी कर दी ऐसी डिमांड
महाभारत में कर्ण बनकर घर-घर में हुए थे पॉपुलर, इन फिल्मों में भी नजर आए थे पंकज धीर
महाभारत में कर्ण बनकर घर-घर में हुए पॉपुलर, इन फिल्मों में भी नजर आए थे पंकज धीर

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण के बयान पर बवाल, जवाब में BJP नेताओं ने PM मोदी का पुराना वीडियो कर दिया वायरल
प्रशांत भूषण के बयान पर बवाल, जवाब में BJP नेताओं ने PM मोदी का पुराना वीडियो कर दिया वायरल
यमुना हुई जहरीली? हजारों मछलियों की एकसाथ मौत से हड़कंप, जांच जारी
यमुना हुई जहरीली? हजारों मछलियों की एकसाथ मौत से हड़कंप, जांच जारी
अब SSR: EC ने मानी राहुल गांधी की बात? बदल दिए नियम, कांग्रेस बोली- 'इससे गुनाह...'
अब SSR: EC ने मानी राहुल गांधी की बात? बदल दिए नियम, कांग्रेस बोली- 'इससे गुनाह...'
सिर्फ वनडे खेलने के लिए BCCI से कितना पैसा लेते हैं रोहित और विराट?
सिर्फ वनडे खेलने के लिए BCCI से कितना पैसा लेते हैं रोहित और विराट?
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
'नेहा बोरा के साथ मिलकर राहुल गांधी…', BJP का बड़ा बयान
'नेहा बोरा के साथ मिलकर राहुल गांधी…', BJP का बड़ा बयान
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
CJI सूर्यकांत पर बयान को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, संजय राउत से मांगा स्पष्टीकरण
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
स्टोन-पेपर-सिजर में छोटी बच्ची से बार-बार हारा आर्मी वाला, वीडियो वायरल
Embed widget