एक्सप्लोरर

राहुल वैद्य और दिशा परमार की शादी में शामिल नहीं हुए थे जान कुमार सानू, सिंगर ने अब बताई ये वजह

बिग बॉस फेम जान कुमार सानू ने खुलासा किया कि राहुल वैद्य ने उन्हें अपनी शादी का न्यौता नहीं दिया था. इसलिए वह शादी में शामिल नहीं हुए. उन्होंने ये भी कहा कि अगर वह बुलाते, तो भी शादी में नहीं जाते.

बिग बॉस 14 के रनर-अप रहे राहुल वैद्य ने 16 जुलाई को मुंबई में गर्लफ्रेंड दिशा परमार के साथ शादी की. शादी के बाद कपल ने संगीत समारोह भी रखा, जिसमें बिग बॉस 14 उनके साथ रहे कंटेस्टेंट्स और दोस्तों ने हिस्सा लिया. इसमें सिंगर जान कुमार शानू मौजूद नहीं थे. बिग बॉस 14 के घर में जान और राहुल के बीच अच्छी बॉन्डिंग नहीं थी. दोनों के बीच कई बार बहस हुई थी. 

जान कुमार सानू ने जूम दिए इंटरव्यू में बताया कि उन्हें शादी में शामिल होने के लिए आमंत्रित नहीं किया गया था. उन्होंने यह भी कहा कि वह  राहुल और दिशा को शादी के लिए शुभकामनाएं देते हैं लेकिन अगर वे उन्हें आमंत्रित करते, तो फिर वह शादी में नहीं जाते.

शादी में नहीं बुलाया गया

जान कुमार ने कहा, "मैं राहुल और दिशा को शुभकामनाएं देता हूं. मुझे खुशी है कि महामारी के बीच उन्होंने शादी कर ली. उनकी शादी बिल्कुल खूबसूरत थी और यह किसी परियों की कहानी जैसी लग रही थी. मैं (शादी के लिए) आमंत्रित नहीं किए जाने से बिल्कुल भी दुखी नहीं हूं."

बुलाने पर राहुल की शादी में नहीं होते शामिल

जान ने आगे कहा, "राहुल की अपनी गेस्ट लिस्ट थी और मुझे लगता है कि मुझे उसका सम्मान करना होगा. लेकिन मैं दुखी नहीं हूं बल्कि उनके लिए बहुत खुश हूं. लेकिन ईमानदारी से कहूं तो राहुल ने मुझे आमंत्रित किया होता, तो मुझे नहीं लगता कि मैं जाता क्योंकि कुछ चीजें हैं जो हमारे बीच खत्म गई हैं."

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Jaan Kumar Sanu (@jaan.kumar.sanu)

शादी की दी शुभकामनाएं

जान कुमार सानू ने कहा,"इसलिए मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं और आशा करता हूं कि वह बहुत अच्छा करेंगे और उनका वैवाहिक जीवन बहुत सुखी रहेगा." बता दें कि  राहुल और दिशा की शादी की पूरे देश में चर्चा हुई. दोनों की शादी समारोह 3 दिन तक चला. इन समारोह में कई टीवी सेलेब्स भी अलग-अलग दिन शामिल हुए.  

ये भी पढ़ें-

Bharti Singh से लेकर Anjali Anand तक, टीवी की वो 8 प्लस साइज अभिनेत्रियां जिन्होंने खूबसूरती और टैलेंट के दम पर जमाई अपनी धाक

शिल्पा शेट्टी की मां सुनंदा शेट्टी ने पुलिस स्टेशन में धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज कराई, जानें पूरा मामला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Aanchal Singh Marriage Post: मोहित चावला संग शादी के बाद आंचल सिंह बोलीं- शादी से रिश्ते और प्यार बढ़ते हैं
मोहित चावला संग शादी के बाद आंचल सिंह बोलीं- शादी से रिश्ते और प्यार बढ़ते हैं
'ड्रग्स और कोकिन का यूज होता है...', टीवी इंडस्ट्री में ड्रग्स कल्चर पर नारायणी शास्त्री का चौंकाने वाला खुलासा
'ड्रग्स और कोकिन का यूज होता है...', टीवी इंडस्ट्री में ड्रग्स कल्चर पर नारायणी शास्त्री का चौंकाने वाला खुलासा
अर्चना पूरन सिंह का होने वाली बहुओं संग है ऐसा रिश्ता, कहा- 'अब मेरी दो बेटियां भी हैं'
अर्चना पूरन सिंह का होने वाली बहुओं संग है ऐसा रिश्ता, कहा- 'अब मेरी दो बेटियां भी हैं'
Siddharth Nigam on Protest: सिद्धार्थ निगम ने छात्रों का किया समर्थन, ट्रोलिंग के बीच दिया साफ संदेश
सिद्धार्थ निगम ने छात्रों का किया समर्थन, ट्रोलिंग के बीच दिया साफ संदेश

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह जिम से अपनी तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह जिम से अपनी तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
क्या दूसरे टी20 में डेब्यू करेंगे प्रभसिमरन सिंह? श्रेयस अय्यर के सामने बड़ा सवाल
क्या दूसरे टी20 में डेब्यू करेंगे प्रभसिमरन सिंह? श्रेयस अय्यर के सामने बड़ा सवाल
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
New Car Maintenance Tips : नई कार खरीदी है? शुरुआती 1000 किलोमीटर में भूलकर भी न करें ये गलतियां
नई कार खरीदी है? शुरुआती 1000 किलोमीटर में भूलकर भी न करें ये गलतियां
Wall Cleaning Tips: दीवारों पर लग गए हैं उंगलियों के निशान? घर में रखी इन 3 चीजों से मिनटों में करें साफ
दीवारों पर लग गए हैं उंगलियों के निशान? घर में रखी इन 3 चीजों से मिनटों में करें साफ
Embed widget