एक्सप्लोरर

Bigg Boss में अब तक 16 विनर्स को कितनी मिली प्राइज मनी?

Bigg Boss Winners Prize Money: साल 2006 में बिग बॉस नाम के रिएलिटी शो की शुरुआत हुई थी. अब तक बिग बॉस के 16 सीजन हुए जिनके विनर्स को ट्रॉफी के साथ प्राइज मनी के तौर मोटी रकम मिल चुकी है.

Bigg Boss Prize Money: बिग बॉस 17 अपने अंतिम पड़ाव पर है. 28 फरवरी यानी आज बिग बॉस 17 का ग्रैंड फिनाले है और BB 17 को अपना विनर मिल जाएगा. बिग बॉस 17 के टॉप 5 कंटेस्टेंट्स मुनव्वर फारूकी, अंकिता लोखंडे, मनारा चोपड़ा, अभिषेक कुमार और अरुण महाशेट्टी में से कोई एक विनर बनेगा. सोशल मीडिया पर मुनव्वर फारूकी और अंकिता लोखंडे के बीच कांटे की टक्कर चल रही है. बिग बॉस 17 का विनर 28 जनवरी की देर रात शो के होस्ट सलमान खान घोषित करेंगे, उसके पहले शो में कई परफॉर्मेंसेस होंगी. बिग बॉस 17 का विनर कौन होगा, उन्हें ट्रॉफी के साथ क्या प्राइज मनी मिलेगी ये जानने के लिए आपको थोड़ा इंतजार करना होगा.

साल 2006 में बिग बॉस की शुरुआत हुई थी और आज करीब 18 सालों से ये रिएलिटी शो लोगों को एंटरटेन कर रहा है. बिग बॉस में अब तक 16 विनर हुए हैं जिसमें सिंगर, एक्टर, टीवी एक्ट्रेस, टीवी एक्टर जैसे सेलिब्रिटीज शामिल हैं. बिग बॉस में अब तक के विनर्स को चमचमाती ट्रॉफी के साथ फीस के तौर पर मोटी रकम मिल चुकी है.

बिग बॉस में 16 विनर्स की प्राइज मनी

बिग बॉस का पहला सीजन साल 2006 में आया जिसे अरसद वारसी ने होस्ट किया था. इसके बाद इस शो को शिल्पा शेट्टी, अमिताभ बच्चन, संजय दत्त जैसे कलाकार होस्ट कर चुके हैं. साल 2010 से सलमान खान इस शो को होस्ट कर रहे हैं और आज भी वो ही इसके होस्ट हैं. बिग बॉस सीजन 1 से 16 सीजन तक के विनर्स को क्या प्राइज मनी मिली उसे हिंदुस्तान टाइम्स के हवाले से बता रहे हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Rahul Roy (@officialrahulroy)

राहुल रॉय

बॉलीवुड एक्टर राहुल रॉय ने अपने करियर में एक ब्लॉकब्सटर फिल्म आशिकी (1990) दी थी जो आज भी लोग पंसद करते हैं. राहुल बिग बॉस के पहले सीजन के विनर हैं और उन्हें प्राइज मनी के तौर पर 1 करोड़ रुपये मिले थे.

आशुतोष कौशिक

टीवी एक्टर और होस्ट आशुतोष कौशिक ने साल 2007 में रोडीज भी जीता था. बिग बॉस सीजन 2 के विनर भी आशुतोष ही बने थे. आशुतोष को प्राइज मनी के तौर पर 1 करोड़ रुपये मिले थे.

विंदु दारा सिंह

बिग बॉस 3 के विनर विंदु दारा सिंह बने थे जो बॉलीवुड और टीवी के फेमस एक्टर हैं. विंदु को विनर बनने के बाद प्राइज मनी के तौर पर 1 करोड़ रुपये मिले थे.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shweta Tiwari (@shweta.tiwari)

श्वेता तिवारी

बिग बॉस 4 की विनर श्वेता तिवारी बनी थीं जो टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं. श्वेता को शो में विनर बनने के लिए ट्रॉफी के साथ 1 करोड़ रुपये प्राइज मनी मिली थी.

जुही परमार

बिग बॉस 5 की विनर टीवी एक्ट्रेस जुही परमार बनी थीं. जुही ने टीवी के कई पॉपुलर शोज किए लेकिन उन्हें 'कुमकुम' के नाम से जाना जाता है. जुही को विनर बनने के बाद 1 करोड़ रुपये प्राइज मनी मिली थी.

उर्वशी ढोलकिया

टीवी की खलनायिका एक्ट्रेस उर्वशी ढोलकिया ने बिग बॉस 6 की ट्रॉफी जीती थी. इस सीजन की विनर बनने के बाद उन्हें 50 लाख रुपये की प्राइज मनी मिली थी.

गौहर खान

एक्ट्रेस और मॉडल गौहर खान ने टीवी शोज के अलावा कई फिल्मों में भी काम किया है. गौहर बिग बॉस 7 की विनर बनी थीं और प्राइज मनी के तौर पर उन्हें 50 लाख रुपये मिले थे.

गौतम गुलाटी

बिग बॉस 8 के विनर गौतम गुलाटी हैं जो टीवी के पॉपुलर एक्टर के तौर पर काम करते हैं. बिग बॉस 8 के विनर बनने के बाद उन्हें 50 लाख रुपये की प्राइज मनी मिली थी.

प्रिंस नरुला

टीवी एक्टर प्रिंस नरुला बिग बॉस 9 के विनर बने थे. उन्होंने रोडीज नाम का रिएलिटी शो भी जीता है और झलक दिखला जा के रनरअप भी रहे हैं. बिग बॉस 9 के विनर बनने के बाद उन्हें 50 लाख रुपये की प्राइज मनी मिली थी.

मनवीर गुर्जर

बिग बॉस 10 के विनर मनवीर गुर्जर टीवी के पॉपुलर एक्टर हैं, हालांकि बिग बॉस में आने से पहले वो एक आम आदमी थे. बिग बॉस के विनर बनने के बाद उन्हें 50 लाख रुपये की प्राइज मनी मिली थी.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shilpa Shinde (@shilpa_shinde_official)

शिल्पा शिंदे

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे बिग बॉस 11 की विनर बनी थीं. विनर बनने के बाद एक्ट्रेस को 50 लाख रुपये प्राइज मनी दी गई थी.

दीपिका कक्कड़

बिग बॉस 12 की विनर दीपिका कक्कड़ हैं जो टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं. बिग बॉस 12 की विनर बनने के बाद दीपिका को 30 लाख रुपये की प्राइज मनी मिली थी.

सिद्धार्थ शुक्ला

टीवी के पॉपुलर एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला अब हमारे बीच नहीं हैं फिर भी अपने काम के जरिए वो हमेशा याद किए जाएंगे. बिग बॉस 13 के विनर बने सिद्धार्थ शुक्ला को 50 लाख रुपये की प्राइज मनी मिली थी.

रुबीना दिलैक

बिग बॉस 14 की विनर रुबीना दिलैक हैं जो टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं. बिग बॉस 14 की विनर बनने के बाद उन्हें 36 लाख रुपये की प्राइज मनी मिली थी.

तेजस्वी प्रकाश

बिग बॉस 15 की विनर तेजस्वी प्रकाश हैं जो टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं. बिग बॉस 15 की विनर बनने के बाद 25 लाख रुपये की प्राइज मनी मिली थी.

एमसी स्टैन

बिग बॉस 16 के विनर एमसी स्टैन का प्रोफेशनली रैपर हैं. बिग बॉस 16 के विनर बनने के बाद स्टैन को 31.80 लाख रुपये प्राइज मनी मिली थी.

यह भी पढ़ें: Bigg Boss 17: अब तक टीवी की ये बहुएं बन चुकी हैं बिग बॉस की विनर, क्या Ankita Lokhande भी होंगी लिस्ट में शामिल?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CID प्रोड्यूसर बीपी सिंह का हार्ट अटैक से निधन, 77 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
CID प्रोड्यूसर बीपी सिंह का हार्ट अटैक से निधन, 77 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
काजी तौकीर या माही विज, 'बिग बॉस 20' में किस कंटेस्टेंट ने मारी बाजी? जानें सातवें हफ्ते की टॉप 10 रैंकिंग
'बिग बॉस 20' की टॉप 10 रैंकिंग आई सामने, काजी तौकीर ने फिर मारी बाजी
एकता कपूर ने 'नागिन' को लेकर दिया अपडेट, नहीं आएगा 8वां सीजन? बोलीं- 'लकी नहीं है...'
एकता कपूर ने 'नागिन' को लेकर दिया अपडेट, नहीं आएगा 8वां सीजन? बोलीं- 'लकी नहीं है...'
दीपिका सिंह से शादी के बाद बदली रोहित राज गोयल के परिवार की जिंदगी, डायरेक्टर ने सुनाया दर्द
दीपिका सिंह से शादी के बाद बदली रोहित राज गोयल के परिवार की जिंदगी, डायरेक्टर ने सुनाया दर्द

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत, सारण, दरभंगा से आए रुझान,कहीं BJP तो कहीं जनसुराज आगे
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: तिरहुत, सारण, दरभंगा से आए रुझान,कहीं BJP तो कहीं जनसुराज आगे
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
Embed widget