एक्सप्लोरर

कीमोथेरैपी के बीच भी जिम जा रहीं हिना खान, वीडियो शेयर कर बोलीं- 'सुन्न होकर गिर जाती हूं...'

Hina Khan Continues Workout Amid Chemotherapy: ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रहीं एक्ट्रेस हिना खान कीमोथैरेपी के जरिए अपना इलाज करवा रही हैं. दुख और दर्द की इस घड़ी में भी हिना ने वर्कआउट जारी रखा है.

Hina Khan Continues Workout Amid Chemotherapy: एक्ट्रेस हिना खान ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही हैं. वे कीमोथैरेपी के जरिए अपना इलाज करवा रही हैं और इस बीच उन्होंने अपना सिर भी मुंडवा लिया है. इन तमाम मुश्किलों में भी हिना खान ने वर्कआउट करना नहीं छोड़ा है. हाल ही में हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वे बारिश में छतरी लेकर जिम पहुंचती हैं.

हिना खान वीडियो में पिंक और ब्लैक कलर के जिम फिट में दिखाई दे रही हैं. इस दौरान वे काफी मुस्कुरा रही हैं. इस वीडियो को शेयर करते हुए हिना खान ने लिखा- 'आपका बहाना क्या है ? हेल्दी लाइफस्टाइल बनाए रखने के लिए एक्सरसाइज या किसी भी तरह की फिजिकल एक्टिविटी अहम है. लेकिन जब कोई बीमारी के दौर से गुजर रहा हो तो ये और भी जरूरी और इफेक्टिव है.'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by 𝑯𝒊𝒏𝒂 𝑲𝒉𝒂𝒏 (@realhinakhan)

कीमो थैरेपी के दौरान गंभीर दर्द से जूझ रहीं एक्ट्रेस
एक्ट्रेस ने आगे लिखा- 'रेगुलर वर्कआउट करने से न सिर्फ आपको फिजिकली मजबूत महसूस करने में मदद मिलती है बल्कि ये हमारी मेंटल हेल्थ को भी बढ़ावा देता है. और हेल्दी दिमाग रखना बहुत जरूरी है. मेरे कीमो थैरेपी के दौरान मुझे सीरियस न्यूरोपैथिक दर्द का सामना करना पड़ता है, जिससे ज्यादातर समय मेरे पैर और टांगें सुन्न हो जाती हैं.'

'वर्कआउट करते समय मैं अपने पैरों पर कंट्रोल खो देती हूं...'
हिना खान ने पोस्ट में लिखा- 'कभी-कभी वर्कआउट करते समय मैं अपने पैरों पर कंट्रोल खो देती हूं और सुन्न होकर गिर जाती हूं. लेकिन मैं सिर्फ वापस लौटने पर ध्यान फोकस करती हूं. मैं डाउनफॉल को मुझे डिफाइन नहीं करने दूंगी. मैं हर बार उठने की ताकत दिखाने से डिफाइन की जाउंगी. हर बार जब ऐसा महसूस होता है कि मैं उठकर काम करने नहीं जा सकती तो मैं और जोर लगाती हूं. क्योंकि मेरे पास अपनी ताकत, अपने जज्बे और अपनी विल पावर के अलावा और क्या है. तो आपका बहाना क्या है? दुआ करें.'

ये भी पढ़ें: 'जया जी से झगड़ा चल रहा है क्या?', संसद में दिखा बीवी का गुस्सा, फैंस ने बिग बी से पूछ ली अंदर की बात

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेटी जियाना को दादा-दादी से दूर रखती हैं चारु असोपा? तोड़ी चुप्पी
बेटी जियाना को दादा-दादी से दूर रखती हैं चारु असोपा? तोड़ी चुप्पी
'आज मैं हूं, कल कोई और होगा...', गलत तस्वीर इस्तेमाल होने पर अंतरा बनर्जी का फूटा गुस्सा
'आज मैं हूं, कल कोई और होगा...', गलत तस्वीर इस्तेमाल होने पर अंतरा बनर्जी का फूटा गुस्सा
TV Serial Spoilers: लाई-डिटेक्शन टेस्ट में फंसा प्रेम, 'वसुधा' में होगी चंद्रिका की मां की एंट्री
लाई-डिटेक्शन टेस्ट में फंसा प्रेम, 'वसुधा' में होगी चंद्रिका की मां की एंट्री
'इश्क मैं मरजावां' फेम एक्ट्रेस संग हुआ स्कैम, फेस वैल्यू का किया गलत इस्तेमाल
'इश्क मैं मरजावां' फेम एक्ट्रेस संग हुआ स्कैम, फेस वैल्यू का किया गलत इस्तेमाल

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
जेल में इमरान खान से मिलीं नूरीन नियाजी, क्या हुई भाई-बहन की बात?
झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट
झारखंड में रद्द हुईं ये 44 परीक्षाएं, सरकार ने जारी की लिस्ट
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
LPG Rate Today 19 August: आज आपके शहर में कितने का बिक रहा घरेलू सिलेंडर, कमर्शियल सिलेंडर का भी देखें रेट
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे डिफेंस से जुड़े 405 उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Delhi Revises Class 9 Exam Rules : दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
दिल्ली में 9वीं के एग्जाम नियम बदले, जानें अब कौन-से विषय होंगे जरूरी?
Viral Video: लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
लखनऊ में महिलाओं का अनोखा दंगल, पुरुषों की एंट्री बैन
Embed widget