एक्सप्लोरर

इस दिन दीपक चौहान संग सात फेरे लेंगी गोविंदा की भांजी आरती सिंह, एक्ट्रेस ने बताया हनीमून की क्या है प्लानिंग

Aarti Singh: टीवी एक्ट्रेस आरती सिंह जल्द ही मुंबई बेस्ड बिजनेसमैन संग शादी के बंधन में बंधने वाली हैं. एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में अपनी शादी और अपने होने वाले पति को लेकर कईं डिटेल्स शेयर की.

Aarti Singh Wedding: गोविंदा की भांजी और टीवी एक्ट्रेस आरती सिंह दुल्हन बनने वाली हैं. जी हां एक्ट्रेस फाइनली शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं. फिलहाल बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट रही आरती की शादी की तैयारियां जोरो-शोरो से शुरू हो चुकी हैं. इन सबके बीच हर किसी को लग रहा है कि आरती लव मैरिज कर रही है लेकिन ऐसा नहीं है.एक्ट्रेस ने खुद एक इंटरव्यू में बताया है कि वे मुंबई बेस्ड बिजनेसमैन दीपक चौहान संग अरेंज मैरिज कर रही हैं. इसके साथ ही उन्होंने अपने शादी के फंक्शन सहित हनीमून प्लानिंग की भी डिटेल दी.

 अरेंज मैरिज कर रही हैं आरती सिंह
‘वारिस’ एक्ट्रेस आरती सिंह 25 अप्रैल को मुंबई में नवी मुंबई के बिजनेसमैन दीपक चौहान के साथ सात फेरे लेंगी. इनके प्री वेडिंग फंक्शन में मेहंदी और हल्दी से लेकर तमाम रस्में होंगीं. आरती और दीपक की मुलाकात प्राइवेट मैचमेकर्स के जरिए हुई थी. ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक आरती ने बताया, "यह पूरी तरह से एक अरेंज मैरिज है. जाहिर तौर पर पीरियड ऑफ कोर्टशिप भी था जहां हम एक-दूसरे को बेहतर तरीके से जानना चाहते थे और अपनी कंपेटिबिलीट को एक्सेस करना चाहते थे.”

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Arti singh sharma (@artisingh5)

परिवार की मंजूरी के बाद रिश्ते में बंधने को हुई तैयार
रिपोर्ट के मुताबिक आरती ने बताया, “ हमने पहली बार पिछले साल 23 जुलाई को बात की थी और उनके जन्मदिन (5 अगस्त) के बाद मिले थे. जैसे-जैसे चीजें आगे बढ़ीं, मैंने नवंबर में इस रिश्ते के लिए कमिट होने का फैसला किया. हालांकि, हम तब तक आगे नहीं बढ़े जब तक कि हमारे दोनों परिवारों ने हमारे मिलन को मंजूरी नहीं दे दी. 1 जनवरी को दीपक ने दिल्ली में मेरे गुरुजी के मंदिर में अंगूठी पहनाकर मेरे सामने शादी का प्रस्ताव रखा और मैंने हां कह दिया. मैं उस पल को अपनी सगाई मानती हूं.”

दीपक को लाइफ में पाकर हूं ब्लेस
आरती ने आगे कहा, "अरेंज मैरिज सेटअप में किसी से मिलते समय आमतौर पर झिझक होती है. हालांकि, जब मैं दीपक से मिली तो मुझे कुछ महसूस नहीं हुआ. रास्ते में, हमने एक स्ट्रॉन्ग फ्रेंडशिप डेवलेप कर ली, वह मेरे जीवन में एक शांत प्रभाव लाते हैं और एक मजबूत शक्ति के रूप में काम करते हैं. मैं उन्हें अपनी लाइफ में पाकर ब्लेस फील करती हूं.

हमारे रिश्ते के बारे में मैं जिस बात की सबसे ज्यादा सराहना करती हूं वह यह है कि मैं वास्तव में उनके साथ रह सकती हूं और यहां तक ​​कि उनके परिवार के साथ भी, जिसमें उनके पिता और दो बहनें भी शामिल हैं. मुझे ख़ुशी है कि मैंने पहले समझौता नहीं किया. सही वक्त पर सब कुछ सही हो रहा है, खासकर तब जब मुझे रिश्तों की बेहतर समझ हो गई है."

हनीमून की क्या है प्लानिंग?
रिपोर्ट के मुताबिक अपने हनीमून लेकर आरती ने कहा कि वे शादी की तैयारियों में फिलहाल काफी बिजी हैं जिसकी वदह से उनके पास हनीमून की प्लानिंग करने का टाइम नहीं बचा है. एक्ट्रेस ने कहा "हम इस पर चर्चा कर रहे हैं, लेकिन कुछ भी ठोस नहीं है. मेरी प्रायोरिटी हमारी शादी के बाद मंदिर जाना है.' मैं अपना नया घर सेटअप करने को लेकर काफी एक्साइटेड हूं. ये मेरे लिए हनीमून से भी ज्यादा जरूरी है."

क्या आरती की शादी में गोविंदा होंगे शामिल?
रिपोर्ट के मुताबिक आरती ने अपने मामा गोविंदा को अपनी शादी की न्यूज दे दी है. एक्ट्रेस ने कहा,"हां, मैंने ची ची मामा को अपनी शादी के बारे में इंफॉर्म किया और वह मेरे लिए खुश थे. मुझे उम्मीद है कि वे मुझे शादी में आशीर्वाद देंगे, वास्तव में, मुझे यकीन है कि वे इसमें शामिल होंगे क्योंकि वे मुझसे प्यार करते हैं."

 

ह भी पढ़ें: किसी ने दिया मेंटल टॉर्चर तो किसी ने किया मां को तंग, पत्नियों की इन हरकतों से तंग आकर इन सेलेब्रिटीज ने लिया तलाक

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

KBC में नजर आएंगे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के चैंपियन, शर्मिला-लवलीना और झंडू की होगी एंट्री
केबीसी में नजर आएंगे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के चैंपियन, शर्मिला-लवलीना और झंडू की होगी एंट्री
‘लॉक अप 2’ की सक्सेस पार्टी में फरहाना भट्ट-श्रेया कालरा ने बिखेरा ग्लैमर, पत्नी संग पहुंचे अर्जुन बिजलानी
‘लॉक अप 2’ की सक्सेस पार्टी में फरहाना भट्ट-श्रेया कालरा ने बिखेरा ग्लैमर, पत्नी संग पहुंचे अर्जुन बिजलानी
5 दिन में सुपरहिट हो गया था अनूप सोनी का ये शो, क्राइम पेट्रोल से पहले इसी ने बदली थी जिंदगी
5 दिन में सुपरहिट हो गया था अनूप सोनी का ये शो, क्राइम पेट्रोल से पहले इसी ने बदली थी जिंदगी
'क्राइम पेट्रोल' होस्ट करेंगे अजय देवगन, अनूप सोनी को किया रिप्लेस, जानें कब से टेलीकास्ट होगा शो?
अब अजय देवगन सुनाएंगे जुर्म की दास्तान, बने 'क्राइम पेट्रोल' के नए होस्ट

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
Embed widget