एक्सप्लोरर

इंतजार हुआ खत्म: इस तारीख को होगा 'गेम ऑफ थ्रोन्स' का आखिरी सीजन रिलीज़

'गेम ऑफ थ्रोन्स' के आखिरी सीजन के बारे में ज्यादा खुलासा नहीं किया गया है, सिवाय इसके कि इसके छह ऐपिसोड होंगे. इसके प्रोड्यूसर जेन गोल्डमैन की तरफ से लिखे गए प्रोजेक्ट के पायलट के बनाने का निर्देश पहले ही दे चुके हैं.

'गेम ऑफ थ्रोन्स' के आखिरी सीजन का फैंसे बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. सीरीज का प्रीमियर 14 अप्रैल को रिलीज होगा. वेबसाइट 'वेराइटी डॉट कॉम' के मुताबिक, एचबीओ ने रविवार को 'ट्रू डिटेक्टिव' सीजन 3 के प्रीमियर से ठीक पहले जारी एक वीडियो में यह घोषणा की.

'गेम ऑफ थ्रोन्स' के आखिरी सीजन के बारे में ज्यादा खुलासा नहीं किया गया है, सिवाय इसके कि इसके छह ऐपिसोड होंगे. इसके प्रोड्यूसर जेन गोल्डमैन की तरफ से लिखे गए प्रोजेक्ट के पायलट के बनाने का निर्देश पहले ही दे चुके हैं.

हाल ही में इसके मुख्य कलाकारों की घोषणा की गई, जिनमें नाओमी वॉट्स प्रमुखता से शामिल हैं और हालांकि, मेन सीरीज समाप्त हो रही है, वर्तमान में नेटवर्क के पास 'गेम ऑफ थ्रोन्स' यूनिवर्स से जुड़ी कई परियोजनाएं हैं.

एचबीओ हाल ही में 'गेम ऑफ थ्रोन्स' के सीजन 8 का पहला ट्रेलर रिलीज कर दिया है. 'गेम ऑफ थ्रोन्स' के इस टीजर का फैंस को काफी समय से बेसब्री से इंतजार था. दुनिया भर में मोस्ट पोपुलर इस सीरीज के टीजर में फाइनल सीजन का फर्स्ट लुक और फर्स्ट फुटेज दिखाई गई है. इसे देखने के बाद सीरीज के सीजन 8 का फैंस को पहले से कहीं ज्यादा बेसब्री से इंतजार होने लगेगा. बता दें कि दुनिया भर में 'गेम ऑफ थ्रोन्स' किसी भी दूसरी सीरीज से ज्यादा लोकप्रिय है.

सीरीज के सीजन 8 में 6 एपिसोड होंगे. हालांकि ये सभी एपिसोड काफी लंबे हैं. सीजन 8 को मिगुएल सापोचनिक, डेविड नटर और डी.बी. वैसिस जैसे शानदार डायरेक्टर्स ने डायरेक्ट किया है. बता दें कि मिगुएल सापोचनिक ने 'हार्डहोम', 'बैटल ऑफ द बास्टर्ड्स' और 'द विंड्स ऑफ विंटर' जैसे एपिसोड डायरेक्ट किया हैं. वहीं डेविड नटर को 'द रेन्स ऑफ कास्टमेयर' और सीजन 5 के 'द डांस ऑफ ड्रैगन्स' और 'मदर्स मर्सी' एपिसोड के लिए जाना जाता है. डी.बी. वैसिस की बात करें तो उन्होंने सीजन 4 का प्रीमियर एपिसोड 'टू स्वॉर्ड्स' डायरेक्ट कर चुके हैं.

यहां देखिए 'गेम ऑफ थ्रोन्स' सीजन 8 का टीजर:

आपको बता दें कि दुनिया में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला ये कार्यक्रम अब अपने आखिरी पड़ाव में है. GoT का आठवां और आखिरी सीजन 14 अप्रैल को दुनिया के सामने होगा. 90 सेकेंड के इस टीजर में सीरीज के तीन अहम किरदारों को दिखाया गया है, जो अपने पुश्तैनी घर में तलवार लिए घूम रहे हैं. टीजर में ही हल्की झलक सफेद चादर की भी दिखाई गई है, यानी आइस. जिस चीज का सातों सीजन से फैन्स को इंतजार था. आखिरकार अंतिम सीजन में वो सामने आ रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मां बनने के दबाव पर छलका कनिका मान का दर्द, बोलीं- बच्चों के बिना घरवालों की नजर में जीरो हूं
मां बनने के दबाव पर छलका कनिका मान का दर्द, बोलीं- बच्चों के बिना घरवालों की नजर में जीरो हूं
टीवी को 'डस्टबिन' कहने पर पत्नी ने लगाई रोहित रॉय को फटकार, एक्टर का खुलासा
टीवी को 'डस्टबिन' कहने पर पत्नी ने लगाई रोहित रॉय को फटकार, एक्टर का खुलासा
'नहीं चाहता बेटी ये सब देखे', करिश्मा तलवार संग एडिटेड वीडियो पर भड़के प्रिंस नरूला
'नहीं चाहता बेटी ये सब देखे', करिश्मा तलवार संग एडिटेड वीडियो पर भड़के प्रिंस नरूला
टीवी के सितारों ने शेयर की दशहरे की यादें, बताया क्यों खास है ये त्योहार
टीवी के सितारों ने शेयर की दशहरे की यादें, बताया क्यों खास है ये त्योहार

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
दशहरा पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते किए गए डायवर्ट
दशहरा पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रास्ते किए गए डायवर्ट
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
पीएम मोदी ने देशवासियों को दी विजयादशमी शुभकामनाएं, अमित शाह, राजनाथ सिंह ने क्या कहा?
Box Office: मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स, जानें- 'दृश्यम 3' का कलेक्शन
मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स
Asian Para Games 2026 Day 2 Live Updates: एशियन पैरा गेम्स में मेडल की बारिश, दूसरे दिन आ चुके हैं 8
LIVE: एशियन पैरा गेम्स में मेडल की बारिश, दूसरे दिन आ चुके हैं 8
'जल्द मुस्लिम शहर बन जाएगा पेरिस', फ्रांस दंगों पर ट्रंप का बड़ा दावा
'जल्द मुस्लिम शहर बन जाएगा पेरिस', फ्रांस दंगों पर ट्रंप का बड़ा दावा
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
लैम्बोर्गिनी देखने आए बच्चों को बिजनेसमैन ने कराई सुपरकार की राइड
लैम्बोर्गिनी देखने आए बच्चों को बिजनेसमैन ने कराई सुपरकार की राइड
Embed widget