एक्सप्लोरर

आखिरकार इंडियन आइडल छोड़ने को तैयार हुए अनु मलिक, खुशी जताते हुए सोना महापात्रा ने कहीं ये बातें

बॉलीवुड म्यूजिक कंपोज़र अनु मलिक को इंडियन आइडल शो से बतौर जज हटाने का फैसला किया गया है. जानें, क्या है पूरा मामला.

नई दिल्लीः सिंगर सोना महापात्रा म्यूजिक कंपोज़र अनु मलिक के इंडियन आइडल शो से बतौर जज हटने पर बहुत खुश हैं. सोना ने गुरुवार को कहा कि ये एक सिंबोलिक विक्ट्री है, जो उन सब महिलाओं के लिए है जिन्होंने सेक्सुअल हरासमेंट को झेला है. उन्होंने कहा कि सोनी टीवी को ऐसा करने में लंबा समय लगा लेकिन मुझे खुशी है कि आखिरकार अनु मलिक को शो से बाहर कर दिया गया. उन्होंने कहा कि यह पूरे देश की लड़ाई है. बहुत सारे लोग हैं जो अनु मलिक को नेशनल टेलीविज़न पर खुद को फ्लॉन्ट करते हुए नहीं देखना चाहते थे. बता दें, अनु मलिक पर मी टू आंदोलन के दौरान आरोप लगे थे.

सोना महापात्रा ने कहा कि मैं निष्पक्षता और न्याय के लिए लड़ रही थी. अब इस खबर को सुनने के बाद, मुझे लगता है कि यह हर किसी के लिए एक जीत हैृ न केवल मेरे लिए बल्कि अन्य सभी महिलाओं के लिए जिसके साथ अनु मलिक ने बुरा बर्ताव किया. यह एक प्रतीकात्मक जीत है. हमारी लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है, यह सिर्फ एक शुरुआत है. हम अभी और भी लोगों को इस संबंध में जागरूक करेंगे.

आपको बता दें, इस मामले ने उस समय और तूल पकड़ लिया था जब 2018 में गायिका सोना महापात्रा ने पहली बार अनु मलिक पर यौन शोषण का आरोप लगाया था. गायिका नेहा भसीन और श्वेता पंडित भी अनु मलिक के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप में श्रीमती महापात्रा के साथ शामिल हुई थीं. इसके बाद अनु मलिक को इंडियन आइडल के सीजन 10 से हटना पड़ा था.

हालांकि जब सोनी टीवी ने अनु मलिक को इस साल सीजन 11 में रखा तो सोना महापात्रा ने अनु मलिक और चैनल के खिलाफ अपने अभियान को फिर से शुरू किया. पिछले दिनों सोना को सोशल मीडिया पर भारी समर्थन मिला है और लोग अनु मलिक को शो से हटाने की मांग कर रहे हैं.

कुछ दिनों पहले अनु मलिक ने सोशल मीडिया पर ये दावा किया कि उनके खिलाफ झूठे और बिना सबूत के आरोप लगाए जा रहे हैं. अब गुरुवार को संगीतकार ने शो छोड़ने का फैसला किया. सोनी टीवी के करीबी सूत्रों ने इसकी पुष्टि की है कि अनु मलिक अब इंडियन आइडल के साथ जज के रूप में आगे नहीं बढ़ रहे हैं.

मलिक का यह फैसला सोना द्वारा केंद्रीय महिला और बाल विकास (डब्ल्यूसीडी) मंत्री स्मृति ईरानी को एक खुला पत्र लिखने के बाद आया है. सोना ने सोशल मीडिया पर लिखा था कि महिलाओं और बाल विकास के लिए माननीय मंत्री को मेरा खुला पत्र. प्रिय स्मृति ईरानी जी, मैं भारत में लोगों के कल्याण के लिए और यौन अपराधियों को पकड़ने की पहन करने के लिए आपका धन्यवाद देती हूं. लेकिन उन ऑर्गनाइजेशंस का क्या जो ऐसे लोगों को अभी भी काम पर रखी रही हैं जिन पर यौन शोषण का आरोप है. सोनी टीवी ने अनु मलिक के खिलाफ कई महिलाओं की शिकायत को अनदेखा कर उन्हें युवाओं के कार्यक्रम इंडियन आइडल का जज नेशनल टीवी पर बनाया है. क्या ऐसे में यौन शोषण का शिकार महिलाओं की कहानी कोई मायने नहीं रखती? क्या सोनी टीवी इसके लिए जिम्मेदार नहीं है?

सोना महापात्रा के पत्र के बाद, राष्ट्रीय महिला आयोग ने सोनी टीवी को नोटिस भेजा था. आयोग ने नोटिस को उनके आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर भी साझा किया. नोटिस में, आयोग ने सोना महापात्रा के ट्वीट का उल्लेख किया और चैनल से पूछा कि वह स्पष्ट करे कि मामले पर क्या कार्रवाई की गई.

एक इंटरव्यू में अनु मलिक ने अपने फैसले के बारे में बात करते हुए कहा कि वह शो से तीन हफ्ते के ब्रेक पर जाना चाहते हैं और उनका नाम क्लियर होने के बाद वापस आएंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सैराब' में हुई कृष्णा कौल की एंट्री, मदिराक्षी मुंडले संग स्क्रीन पर बढ़ाएंगे रोमांस का डोज
'सैराब' में हुई कृष्णा कौल की एंट्री, मदिराक्षी मुंडले संग स्क्रीन पर बढ़ाएंगे रोमांस का डोज
'मुझे किस किया, थप्पड़ मारा',11 साल बाद करण कुंद्रा को लेकर सान्वी तलवार का बड़ा खुलासा
'मुझे किस किया, थप्पड़ मारा',11 साल बाद करण कुंद्रा को लेकर सान्वी तलवार का बड़ा खुलासा
'मम्मा अब अकेली नहीं है', शेफाली के बाद सिम्बा ने दुनिया को कहा अलविदा, प्रयाग त्यागी ने शेयर किया वीडियो
'मम्मा अब अकेली नहीं है', शेफाली के बाद सिम्बा ने दुनिया को कहा अलविदा, प्रयाग त्यागी ने शेयर किया वीडियो
TV Serial Spoilers: अनुपमा की मेहनत पर फिरा पानी, वसुधा के सामने खुलेगा चंद्रिका की जिंदगी का सबसे बड़ा राज
अनुपमा की मेहनत पर फिरा पानी, वसुधा के सामने खुलेगा चंद्रिका की जिंदगी का सबसे बड़ा राज

वीडियोज

NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने
Bollywood News:
DR. Aarambhi:😱Nayra की मदद करना Aarmabhi पर पड़ा भारी, गुनहगारों के साथ बेगुनाह हुई गिरफ्तार #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने विपक्ष के नेताओं के साथ की बड़ी बैठक, कहा- छात्र नहीं अकेले, पूरा विपक्ष उनके साथ
राहुल गांधी ने विपक्ष के नेताओं के साथ की बड़ी बैठक, कहा- छात्र नहीं अकेले, पूरा विपक्ष उनके साथ
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
IND vs ZIM: भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
भारतीय बॉलर्स की रफ्तार के आगे जिम्बाब्वे पस्त, मयंक यादव ने बरपाया कहर; भारत को 126 रन का लक्ष्य
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
CJP से बात करने जंतर-मंतर जाएंगे मंत्री? मानी शर्त, मोदी सरकार बोली- आइए बैठकर करें बात
Embed widget