एक्सप्लोरर

मशहूर टीवी अभिनेत्री आशा नेगी की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में हैं भर्ती

आशा टॉन्सिल के गंभीर दर्द से पीड़ित हैं, जिसकी वजह से वह बात भी नहीं कर पा रही हैं. ऑल्ट बालाजी के नई सीरीज 'बारिश' के साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपनी शुरुआत करने के लिए तैयार अभिनेत्री दवा पर आश्रित हैं.

खूबसूरत अभिनेत्री आशा नेगी जो अपनी चुलबुली स्वभाव के लिए जानी जाती हैं. ऐसी खबरें हैं कि उनकी तबीयत इन दिनों खराब चल रही हैं. बताया जा रहा है कि अभिनेत्री गंभीर गले के दर्द से पीड़ित होने की वजह से दो दिनों अस्पताल में भर्ती हैं.

टेलीचक्कर के सूत्रों के अनुसार, आशा टॉन्सिल के गंभीर दर्द से पीड़ित हैं, जिसकी वजह से वह बात भी नहीं कर पा रही हैं. ऑल्ट बालाजी के नई सीरीज 'बारिश' के साथ डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपनी शुरुआत करने के लिए तैयार अभिनेत्री दवा पर आश्रित हैं. ऐसी उम्मीद की जा रही है कि वह जल्द ही ठीक हो जाएंगी.

आशा की वेब सीरीज की बात करें तो ऑल्ट बालाजी की आने वावी वेब सीरीज 'बारिश' का पोस्टर सामने आने के बाद यह सीरीज काफी चर्चा में रहा था. तभी से दर्शकों को इस सीरीज के प्रोमो का इंतजार था. सीरीज में बॉलीवुड अभिनेता शरमन जोशी और 'पवित्रा रिश्ता' की अभिनेत्री आशा नेगी नजर आने वाली हैं. इस सीरीज से दोनों डिजिटल प्लेटफॉर्म पर डेब्यू करने जा रहे हैं, खास बात यह भी है कि दोनों ने अब तक अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर काम किया है. आशा जहां टीवी इंडस्ट्री में लोकप्रिय हैं, वहीं शरमन '3 इडियट्स' और 'गोलमाल' जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं.

हालही में निर्माता एकता कपूर ने सीरीज के पहले प्रोमो को रिलीज किया. यह शो 25 अप्रैल से टेलीकास्ट किया जाएगा. टीजर में आशा नेगी को 'गौरवी' के रूप में पेश किया गया है, वह उपनी जिंदगी में बारिश से बहुत प्यार करती है और प्रोमो में बारिश के प्रति अपने प्यार के बारे में बताती है. गौरवी के तौर पर आशा की आवाज बैकग्राउंड में सुनाई देती है. प्रोमो में गौरवी बताती है कि इस मौसम के साथ उसका किस तरह से जुड़ाव है. वह बताती है कि बारिश उसके लिए महत्वपूर्ण क्यों है और अनुज (शरमन जोशी) के साथ उसकी प्रेम-कहानी का बारिश के साथ कैसा नाता है?

 टीजर में आशा एक स्मार्ट महिला का किरदार निभा रही हैं, जो महाराष्ट्रियन परिवार से हैं. वह सिंपल लेकिन खूबसूरत हैं. वह कुर्ता और साड़ी जैसे सिंपल और पारंपरिक भारतीय कपड़ों में दिखाई देती हैं. टीज़र में दोनों को एक सिंपल सी कहानी में दर्शाया गया है जो प्यार में पड़ जाते हैं, और बारिश का शुक्रिया करते हैं!

टीज़र पर एक नज़र:

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मेरे पति से मिलिए...', जेनिफर विंगेट और विलियम इश्माएल की शादी की तस्वीरें आईं सामने, एक्ट्रेस ने व्हाइट ब्राइड गाउन में ढाया कहर
जेनिफर विंगेट और विलियम इश्माएल की शादी की तस्वीरें आईं सामने, एक्ट्रेस ने व्हाइट ब्राइड गाउन में ढाया कहर
'सोचना पड़ेगा' थीम के साथ लौट रहे बिग बी, जानें- कब से आएगा KBC 18
'सोचना पड़ेगा' थीम के साथ लौट रहे बिग बी, जानें- कब से आएगा KBC 18
TV Serial Spoilers: करण के फैसले के खिलाफ खड़ी होगी तुलसी, ठकुराइन दुर्गावती को अदालत में चुनौती देगी स्नेहा
करण के फैसले के खिलाफ खड़ी होगी तुलसी, ठकुराइन दुर्गावती को अदालत में चुनौती देगी स्नेहा
विलियम इश्माएल संग शादी के दौरान इमोशनल हो गई थीं जेनिफिर विंगेट, दोस्त का खुलासा, वेडिंग रिसेप्शन की डिटेल्स भी दी
विलियम इश्माएल संग शादी के दौरान इमोशनल हो गई थीं जेनिफिर विंगेट, दोस्त का खुलासा

वीडियोज

Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
Sonam Wangchuk News Live: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'
Live: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
लखनऊ में 5 साल के मासूम को क्लास मॉनिटर ने बेरहमी से पीटा, CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget