एक्सप्लोरर

एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट श्रीसंत के कोच्चि स्थित घर में लगी आग, कोई हताहत नहीं

घर से धुंआ उठते देख पड़ोसियों ने दमकल एवं बचाव सेवा कर्मियों को सूचित किया. आग में एक कमरा पूरी तरह से जलकर खाक हो गया.

कोच्चि (केरल): क्रिकेटर और देश के विवादित रिएलिटी शो बिग बॉस 12 के रनरअप रहे एस श्रीसंत के कोच्चि स्थित घर पर शनिवार तड़के भीषण आग लग गयी. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. घर में जिस वक्त आग लगी उस वक्त श्रीसंत वहां मौजूद नहीं थे.

कोच्चि के एडापल्ली स्थित क्रिकेटर के घर में आग की इस घटना के वक्त उनकी पत्नी, बच्चे और दो घरेलू सहायक मौजूद थे, जिन्हें दमकलकर्मियों ने वहां से सुरक्षित निकाल लिया. घर से धुंआ उठते देख पड़ोसियों ने दमकल एवं बचाव सेवा कर्मियों को सूचित किया. आग में एक कमरा पूरी तरह से जलकर खाक हो गया. अधिकारियों ने आशंका जतायी कि आग संभवत: शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी.

हाल ही में एस श्रीसंत को फिक्सिंग से जुड़े मामले में राहत मिली है. बीसीसीआई के लोकपाल डी के जैन ने स्पॉट-फिक्सिंग के मामले में श्रीसंत के लाइफ टाइम बैन को 7 साल कर दिया है. श्रीसंत के बैन के 6 साल पूरे हो चुके हैं और उनके क्रिकेट खेलने पर लगा बैन अगले साल अगस्त में समाप्त हो जाएगा.

बीसीसीआई ने 2013 में श्रीसंत समेत राजस्थान रॉयल्स के दो और खिलाड़ियों अंकीत चव्हाण और अजीत चंदीला को स्पॉट फिक्सिंग के मामले का दोषी पाते हुए लाइफटाइम बैन लगा दिया था. लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने इस साल की शुरुआत में 15 मार्च को इस मामले के लिए अलग से कमेटी बनाई.

बीसीसीआई के लोकपाल की ओर से जारी किए गए फैसले के मुताबिक श्रीसंत का बैन घटाकर 7 साल कर दिया गया और वह अगले साल से क्रिकेट खेल सकते हैं. हालांकि 2020 तक श्रीसंत की उम्र 37 साल हो जाएगी. डी के जैन ने कहा कि बीसीसीआई का बैन श्रीसंत पर 13 सितंबर 2019 से लागू हुआ था. इस साल की शुरुआत में सुप्रीम कोर्ट की बैंच ने मामले की सुनवाई करते हुए इसे 3 महीने में निपटाने का आदेश दिया था.

श्रीसंत हमेशा अपने ऊपर लगे आरोपों से इंकार करते रहे हैं. श्रीसंत ने टीम इंडिया के लिए 27 टेस्ट, 53 वनडे और 10 ट्वेंटी-ट्वेंटी खेलते हुए 169 विकेट लिए हैं. टीम इंडिया के लिए श्रीसंत ने अपना आखिरी मुकाबला साल 2011 में खेला था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ऐसे रोते नहीं', 'बिग बॉस 20' में काजी तौकीर को रोता देख साजिद खान ने दिया 5 गानों का ऑफर
'ऐसे रोते नहीं', 'बिग बॉस 20' में काजी तौकीर को रोता देख साजिद खान ने दिया 5 गानों का ऑफर
शादी के दिन ही पत्नी तान्या से भिड़े मिस्टर फैजू, पिता से भी हुई बड़ी भूल, व्लॉग को मिले 10 मिलियन से ज्यादा व्यूज
शादी के दिन ही पत्नी तान्या से भिड़े मिस्टर फैजू, पिता से भी हुई बड़ी भूल
बिग बॉस 20 में हंगामा, गुल्लू-नकुल धुल के बीच हाथापाई, घर से होंगे बाहर?
बिग बॉस 20 में हंगामा, गुल्लू-नकुल धुल के बीच हाथापाई, घर से होंगे बाहर?
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
राहुल गांधी ने अभिजीत दीपके को दिया सीधा मैसेज- 'भले ही बैनर अलग हों...'
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
'बिल्कुल बेतुका...' सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर बोले अरविंद केजरीवाल
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
आशुतोष रांका-सौरव दास की न्यायिक हिरासत पर बोले अभिजीत दीपके- 'मोदी जी हिम्मत है तो...'
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत की असल वजह का हुआ खुलासा, पुलिस ने किसी गड़बड़ी से किया इंकार
'ब्रेकिंग बैड' एक्टर आरजे मिट्टे की मौत कैसे हुई? असल वजह का हुआ खुलासा
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
यशस्वी 0, केएल राहुल ने बनाए 4 और 1, रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फ्लॉप रहे ये 4 धुरंधर
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
आशुतोष रांका-सौरव दास को न्यायिक हिरासत, CJP की पहली प्रतिक्रिया- 'सिर ऊंचा करके...'
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
'पिछलग्गू बनकर मजा आया...', राहुल के पीछे खड़े अखिलेश पर राजभर ने कसा तंज
Epilepsy Symptoms: मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
मिर्गी के साथ कैसे जिएं सामान्य जिंदगी? एक्सपर्ट से जानें सच
Embed widget