एक्सप्लोरर

फ्लाइट में झगड़े से लेकर शो छोड़ने तक, जानें- कपिल-सुनील के बीच 'टेंशन' की 10 बड़ी बातें

नई दिल्ली: कॉमेडियन कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच चल रहा विवाद इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है. पिछले कई हफ्तों से यह कयास लगाए जा रहे थे कि 'द कपिल शर्मा शो' में सुनील ग्रोवर की वापसी होगी लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं हुआ. यहां तक की सोनी चैनल ने मामले को अपने हाथ में लेते हुए सुनील ग्रोवर को मनाने की कोशिश की लेकिन वे नहीं माने. जिसकी वजह से शो की टीआरपी भी लगातार गिरती चली जा रही है.

आईए आपको बताते हैं कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर विवाद की 10 बड़ी बातें;

  • इस विवाद की शुरुआत 19 मार्च को हुई. दरअसल, कपिल शर्मा अपनी पूरी टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया से लौट रहे थे. दावा किया जा रहा था कि फ्लाइट में कपिल शर्मा ने शराब पी रखी थी. अपने नशे में धुत कपिल शर्मा ने फ्लाइट में ही सुनील ग्रोवर के साथ दुर्व्यवहार किया. बाद में लोगों के समझाने बुझाने पर मामला शांत हुआ.
  • फ्लाइट में सिर्फ लड़ाई ही नहीं हुई. खबरें तो ऐसी भी आईं कि कपिल शर्मा ने सुनील ग्रोवर को बुरा भला भी कहा. हालांकि इस मामले पर सुनील ग्रोवर ने कुछ कहने से मना कर दिया लेकिन  घटना के बाद से ही सुनील ग्रोवर ने 'द कपिल शर्मा शो' से खुद को अलग कर लिया.
  • सुनील ग्रोवर के शो छोड़ने के बाद लोगों यह कयास लगा रहे थे कि मामला शांत हो जाएगा. लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं हुआ. जब यह बात सामने आई की कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर के बीच लड़ाई हुई इस कपिल शर्मा ने कहा कि यह उनका पारिवारिक मामला है. कपिल ने कहा कि वो आपस में बातचीत के जरिए इस मामले को सुलझा लेंगे. जब यह मामला मीडिया में आया तो कपिल ने मीडिया से यहां तक कह दिया था कि ''ज्यादा मजे मत लो."
  • लेकिन जब कपिल शर्मा को लगा कि अब मामल बिगड़ गया है तो उन्होंने एक ट्वीट किया और लिखा, ''सुनील पा जी सॉरी अगर मैंने आपको अंजाने में हर्ट किया है. आप अच्छी से जानते हैं कि मैं आपको कितना प्यार करता हूं. मैं भी अपसेट (परेशान) हूं. हमेशा ढ़ेर सारा प्यार.''
  • मामले को बढ़ता देख सुनील ग्रोवर भी सामने आए. पूरी घटना पर पहली बार ट्वीट करते हुए सुनील ग्रोवर ने लिखा, ”हां आपने मुझे हर्ट किया है. भले सभी के पास आपके जितना टैलेंट और सक्सेस नहीं है मगर आपको एक इंसान को ‘इंसान’ समझने की जरूरत है. मेरी तरफ से आपको एक सुझाव है कि आप जानवरों के अलावा इंसानो की भी रिस्पेक्ट करें. यदि कोई आपको सही सलाह दे तो आप उसे गाली नहीं दें.” अपने ट्वीट में सुनील ने लिखा, ”मैं आपका शुक्रिया कहता हूं कि आपने मुझे इस बात अहसास दिलाया है कि यह आपका शो है और आप जब चाहें जिसे चाहें इस शो से उसे बाहर कर सकते हैं. आप कॉमेडी के बादशाह हैं और अपनी फील्ड में बेहतरी हैं लेकिन आप भगवान नहीं हैं.”
  • मीडिया में यह भी खबरें आने लगी कि डबल फीस वसूलने की शर्त पर सुनील ग्रोवर शो में वापसी कर सकते हैं. इस तरह की खबरों को खारिज करते हुए सुनील ग्रोवर ने एक ट्वीट किया, ''‘मेरा इरादा सम्मान के साथ लोगों को इंटरटेन करने का है. मेरे लिए सिर्फ पैसा एक वजह नहीं हो सकता कि मैं किसी काम को करूं या फिर ना करूं. ''
  • इस पूरे विवाद के बाद लोगों ने कपिल शर्मा को निशाने पर लेना शुरु कर दिया. टीवी सीरियल 'ये है मोहब्बतें' में रमन भल्ला का किरदार निभाने वाले टीवी एक्टर करण पटेल ने कपिल शर्मा को खास हिदायत दी. करण पटेल ने कहा कि कपिल शर्मा के साथ हुई घटना ने ये बताया है कि अगर आप थोड़े समय के लिए नहीं बल्कि पूरे जीवन के लिए लोगों से प्‍यार और सम्‍मान चाहते हैं, तो आपको हर बड़ी कामयाबी के बाद भी अपने पैर जमीन पर रखने चाहिए.
  • सुनील ग्रोवर उर्फ मशहूर गुलाटी के शो छोड़ने के बाद 'द कपिल शर्मा शो' की रौनक चली गई. खबरें यहां तक आई कि सुनील ग्रोवर के बिना कपिल शर्मा लोगों को हंसाने में कामयाब नहीं हो पा रहे हैं.
  • सोनी टीवी भी कपिल और सुनील ग्रोवर को एक साथ लाने की पूरी कोशिश कर रहा है. कपिल और सुनील को एक मंच पर लाने के लिए कॉमेडियन सुनील पाल ने फेसबुक पर इमोशनल वीडियो किया था. सुनील पाल ने यह गुजारिश की कि दोनों फिर से साथ मिलकर काम करें.
  • जिस कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर की जुगलबंदी ने देश के करोड़ों लोगों को गुदगुदाया करता था, एक झगड़े ने ना सिर्फ फैन्स को निराश किया है..बल्कि दोनों कलाकारों के चेहरे की चमक भी फिंकी पड़ गई है. कई ऐसी खबरें आईं कि सुनील ग्रोवर शो में वापसी कर रहे हैं लेकिन फैन्स को हर बार निराशा ही हाथ लगी. ऐसे में दोनों कलाकारों को चाहने वाले यहीं चाहते हैं कि वे जल्द से जल्द वापस आ जाएं. खबरें तो ऐसी भी हैं कि चैनल सुनील ग्रोवर के साथ मिलकर उनका नया शो ला सकता है लेकिन इस बारे में कोई पक्की खबर नहीं है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CID प्रोड्यूसर बीपी सिंह का हार्ट अटैक से निधन, 77 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
CID प्रोड्यूसर बीपी सिंह का हार्ट अटैक से निधन, 77 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
काजी तौकीर या माही विज, 'बिग बॉस 20' में किस कंटेस्टेंट ने मारी बाजी? जानें सातवें हफ्ते की टॉप 10 रैंकिंग
'बिग बॉस 20' की टॉप 10 रैंकिंग आई सामने, काजी तौकीर ने फिर मारी बाजी
एकता कपूर ने 'नागिन' को लेकर दिया अपडेट, नहीं आएगा 8वां सीजन? बोलीं- 'लकी नहीं है...'
एकता कपूर ने 'नागिन' को लेकर दिया अपडेट, नहीं आएगा 8वां सीजन? बोलीं- 'लकी नहीं है...'
दीपिका सिंह से शादी के बाद बदली रोहित राज गोयल के परिवार की जिंदगी, डायरेक्टर ने सुनाया दर्द
दीपिका सिंह से शादी के बाद बदली रोहित राज गोयल के परिवार की जिंदगी, डायरेक्टर ने सुनाया दर्द

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
Instagram पर अब 90 मिनट के वीडियो, YouTube को टक्कर देने की तैयारी
Instagram पर अब 90 मिनट के वीडियो, YouTube को टक्कर देने की तैयारी
Embed widget