एक्सप्लोरर

Drugs Case: कॉमेडियन भारती और हर्ष की गिरफ्तारी पर दुखी सुनील पाल, राजू श्रीवास्तव ने दिए ये रिएक्शन

ड्रग्स केस में कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबचिया को कोर्ट ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. उनकी गिरफ्तारी पर कॉमेडियन सुनील पाल और राजू श्रीवास्तव ने दुख और हैरानी जताई है. उन्होंने भारती सिंह के साथ काम किया है और उन्हें इसकी बिल्कुल भी उम्मीद नहीं थी उनका नाम इस केस में आएगा.

ड्रग्स केस में एनसीबी ने कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया को शनिवार रात गिरफ्तार किया. उनके घर और ऑफिस से छापेमारी के दौरान एनसीबी को 86.5 ग्राम गांजा मिला था. गिरफ्तारी के बाद आज दोपहर में एनसीबी ने उन्हें कोर्ट में पेश किया, जहां कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया. दोनों की गिरफ्तारी पर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव और सुनीला पाल ने हैरानी जताई है.

दोनों कॉमेडी कलाकारों ने ड्रग्स मामले में भारती और हर्ष की गिरफ्तारी पर हैरानी और निराशा जताई है. सुनील पाल ने एक न्यूज चैनल के साथ बात में कहा कि उन्होंने भारती सिंह के साथ काम किया है और उन्हें इसकी बिल्कुल भी उम्मीद नहीं थी उनका नाम इस केस में आएगा. वह एक सक्सेसफुल कॉमेडियन है. उन्होंने अपनी हार्ड वर्क से पॉपुलैरिटी हासिल की है.

संस्कारी और प्यारी लड़की

सुनील पाल ने कहा,"मैंने भारती को ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज में इंट्रोड्यूस किया और मैंने देखा कि वह अपने काम के साथ कितनी लोकप्रिय हैं. मैं खुश था, उसने मुझे एक भाई के रूप में माना और मेरा हाथ जोड़कर अभिवादन किया. वह संस्कारी और प्यारी लड़की है. यहां तक कि हर्ष भी एक अच्छा लड़का है, तो यह सब कैसे और कहां से शुरू हुआ, यह किस तरह का समूहवाद है, जो उसे ड्रग्स लेने के लिए उकसा रहा है, मैं बहुत हैरान और दुखी हूं."

ड्रग्स से अच्छे कॉमेडियन नहीं बनते

राजू श्रीवास्त में ने कहा,"क्या भारती या उनके पति हर्ष ऐसा कुछ कर सकते हैं? मेरा दिल इसे स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं है. यह क्या है? लोग आपसे बहुत प्यार करते हैं, लाखों लोग आपको अपना आइडल कहते हैं, अपनी तस्वीरों को उनके मोबाइल पर डालते हैं, उनके घरों में टांगते हैं. यह सब करने की क्या जरूरत है? यह ऐसा नहीं है कि ड्रग्स लेना आपको अच्छा कॉमेडियन बना देगा, या यह आपको ऊर्जा देगा. मैं बहुत दुखी हूं."

ये किस तरह की कॉमेडी

राजू श्रीवास्तव ने आगे कहा,"मैं यहां आपके शो में उनका बचाव करने के लिए आया था, कि हमारी भारती ऐसी नहीं है और वह एक शुद्ध कलाकार है. लेकिन अब मुझे खबर है कि भारती को गिरफ्तार कर लिया गया है, उसने कबूल कर लिया है, पुलिस को सबूत मिले और उसके घर से गांजा जब्त किया. क्या हो रहा है? यह किस तरह की कॉमेडी है? हमारी फिल्मी दुनिया कहां जा रही है?"

ये भी पढ़ें-

प्रभुदेवा ने 2 महीने लिव-इन में रहने के बाद की डॉ हिमानी से शादी, ट्रीटमेंट करवाने के दौरान चढ़ा था दोनों का प्यार परवान

Drugs Case: भारती और हर्ष को बड़ा झटका, दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बादशाह और पारितोष त्रिपाठी का सालों पहले शो हो गया था कैंसिल, एक्टर ने किया खुलासा
बादशाह और पारितोष त्रिपाठी का सालों पहले शो हो गया था कैंसिल, एक्टर ने किया खुलासा
रजत बेदी-मौनी रॉय से मैरी कॉम तक, 'बिग बॉस 20' के कंटेस्टेंट बन धूम मचांएगे ये मशहूर चेहरे?
रजत बेदी-मौनी रॉय से मैरी कॉम तक, 'बिग बॉस 20' के कंटेस्टेंट बनेंगे मशहूर चेहरे?
रुबीना दिलैक, गौरव खन्ना या फरहाना भट्ट... 'खतरों के खिलाड़ी 15' का सबसे अमीर कंटेस्टेंट कौन?
'खतरों के खिलाड़ी 15' का सबसे अमीर कंटेस्टेंट कौन? जानें-यहां
'क्योंकि सास...' एक्टर सुमीत सचदेव ने 10 किलो वजन उठाकर चढ़ीं 120 मंजिलें, स्मृति ईरानी ने किया कमेंट
सुमीत सचदेव ने 10 किलो वजन उठाकर चढ़ीं 120 मंजिलें, स्मृति ईरानी ने किया कमेंट

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
वंदे मातरम्: कांग्रेस के फैसले पर उद्धव गुट ने कहा 'हमारी पार्टी...'
OTT पर 21 दिनों में रिलीज हो रही राशा थडानी की तेलुगु फिल्म 'श्रिनिवास मंगापुरम', जानें कब और कहां देखें
ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी राशा थडानी की 'श्रिनिवास मंगापुरम'?
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
सिख विरोधी दंगों के दोषी कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार का निधन
सिख विरोधी दंगों के दोषी कांग्रेस के पूर्व सांसद सज्जन कुमार का निधन
Embed widget