एक्सप्लोरर

जब पहली बार शाहरुख खान से 'मन्नत' में मिली थींं Dipika Kakar, कैसी थी एक्ट्रेस की किंग खान से मुलाकात? बोलीं- 'मैं तो बेहोश ही हो गई थी'

Dipika Kakar:दीपिका कक्कड़ ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया था कि वे जब शाहरुख खान से पहली बार उनके घर मन्नत में मिली थीं तो उनका रिएक्शन कैसा था.

Dipika Kakar Meeting With SRK: दीपिका कक्कड़ टीवी की बेहद पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक हैं और उन्होंने टीवी शो में कई तरह के किरदार निभाए हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक एयरहोस्टेस के रूप में की थी लेकिन हेल्थ प्रॉब्लम्स की वजह से उन्हें ये नौकरी छोड़नी पड़ी थी. वैसे दीपिका की किस्मत को कुछ और ही मंजूर था और जब उन्होंने एक्टिंग में हाथ आजमाया तो उनके लिए चीजें बदल गईं. कुछ टाइम पहले एक इंटरव्यू में दीपिका ने मन्नत में बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के साथ अपनी मुलाकात, अपनी जर्नी और स्ट्रग्ल के दिनो पर बात की.

शाहरुख खान से पहली मुलाकात पर दीपिका कक्कड़ थी बहुत एक्साइटेड
दीपिका कक्कड़ ने शाहरुख खान से अपनी पहली मुलाकात को याद करते हुए बताया उस दिन जब मुझे शाहरुख खान सर से मिलना था तो मुझे याद है मुझे ना भूख लग रही थी और ना मुझे कोई दिखायी दे रहा था.मुझे याद है कि जया ओझा जी शो में मेरी ऑन-स्क्रीन मां का किरदार निभा रही थीं और मैं उनके साथ एक कमरा शेयर कर रही थी. वह उस दिन मुझे चिढ़ा रही थी और वो मुझे इतना परेशान कर रही थी क्योंकि मैं किसी पर ध्यान नहीं दे रही थी, ना मुझे कुछ खाना था और ना बात करनी थी किसी से.  मैं बहुत खुश थी कि मैं मन्नत जा रही थी. यह एक बड़े पल की तरह था. एक तो आप मुंबई में हो और  आपको इतना बड़ा लॉन्च मिल रहा है और फिर आप शाहरुख खान के घर जाने वाले हैं. वे एक्साइटमेंट का अलग ही लेवल था.

शाहरुख खान की को-एक्टर बुलाई गईं थीं दीपिका कक्कड़
दीपिका ने आगे कहा, “मानना पड़ेगा जैसा कि हम कहते हैं कि कोई स्टार क्यों बनता है, वह हर चीज के हकदार हैं. जितनी तारीफ आप उनकी सुनते हो, वह हर शब्द को सही ठहराते हैं. जब हम अंदर दाखिल हुए तो वहां मन्नत की ओर से पूरी टीम के लिए रिफ्रेशमेंट रखा हुआ था. हमने पूरी चीज़े सेटअप की और उस समय अश्विनी यार्डी मैम चैनल का हिस्सा थीं. वह पहले से ही ऊपर शाहरुख के साथ थी और किसी ने आकर कहा, "सर अपने को-एक्टर से मिलना चाहते है  सुन के मैं बेहोश हो गई... (हंसते हुए). मेरी हवाईयां उड़ गई मुझे को-एक्टर बोला गया ये सुनके…“

दीपिका ने आगे कहा, “ मैं आज तक ये बात अपने दिमाग से नहीं निकाल पाई कि मुझे उनका को-एक्टर कहा जाता था. वह बहुत प्यारे थे और उन्होंने मुझे मिलने के लिए ऊपर बुलाया. उन्होंने कहा कि शूटिंग शुरू करने से पहले मुझे उनसे मिलने दीजिए. मैं ऊपर गई और उनसे मिली और उनकी वह झलक मैं लाइफ में कभी नहीं भूल सकती. मुझे अभी भी उनकी आंखें याद हैं, वह तैयार हो रहे थे और वह एक तरफ झुक गये और मेरी तरफ देखा.

शाहरुख से मुलाकात के बाद दीपिका पति शोएब को चिढ़ाती हैं
दीपिका आगे कहती हैं कि उनके पति शोएब शाहरुख खान के बहुत बड़े फैन हैं और वह अभी तक उनसे नहीं मिले हैं. मैं उसे इस बात को लेकर बहुत चिढ़ाती हूं कि शोएब आप नहीं मिले हो. मैं उनकी टांग खींचती रहती हूं. उसके बाद मैं उनसे कभी नहीं मिली. जब वह बिग बॉस के लिए आए थे तो "मी टीवी" के जरिएएक बार मैंने उनसे बातचीत की थी. ससुराल सिमर का का वह दिन मेरे लिए 'आइकॉनिक दिन' था क्योंकि मैं शाहरुख खान को बहुत पसंद करती हूं. उनके तोड़ का कोई नहीं है...”

ये भी पढ़ें:-Shoaib Ibrahim के शो 'अजूनी' के सेट पर तेंदुए ने किया हमला, कुत्ते को खाया...खतरे में आई 300 से ज्यादा लोगों की जान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देवोलीना भट्टाचार्जी से सुरभि ज्योति तक, टीवी सेलेब्स ने दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
देवोलीना भट्टाचार्जी से सुरभि ज्योति तक, टीवी सेलेब्स ने दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
‘मुझे अप्रोच नहीं किया गया’, ललित मोदी ने 'बिग बॉस 20' में एंट्री की खबर को बताया फेक
‘मुझे अप्रोच नहीं किया गया’, ललित मोदी ने 'बिग बॉस 20' में एंट्री की खबर को बताया फेक
TV Serial Spoilers: वसुधा ने खोला चंद्रिका का राज, गंगा के सामने आया नया मुश्किल चैलेंज
वसुधा ने खोला चंद्रिका का राज, गंगा के सामने आया नया मुश्किल चैलेंज
सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' में ललित मोदी की एंट्री? 16 साल बाद इंडिया होगी वापसी
सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' में ललित मोदी की एंट्री? 16 साल बाद इंडिया होगी वापसी

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget