एक्सप्लोरर

Dipika Kakar Birthday: 'सिमर' बनकर घर-घर में मशहूर हुईं दीपिका, चुप रहकर भी जीत लिया था बिग बॉस

Dipika Kakar: दीपिका कक्कड़ बेशक टीवी की दुनिया से दूर हैं, लेकिन फैंस उन्हें बेहद पसंद करते हैं. आज दीपिका का बर्थडे है, ऐसे में हम आपके लिए उनसे जुड़ी दिलचस्प जानकारी लेकर आए हैं.

Dipika Kakar Unknown Facts: ससुराल सिमर का जैसे कई बेहतरीन सीरियल में काम करके अपनी अदाकारी का लोहा मनवाने वाली दीपिका कक्कड़ आज अपना बर्थडे मना रही हैं. 6 अगस्त 1986 के दिन महाराष्ट्र के पुणे में जन्मी दीपिका किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. बर्थडे स्पेशल में हम आपको उनकी जिंदगी के चंद किस्सों से रूबरू करा रहे हैं. 

इस सीरियल ने दिलाई शोहरत

टीवी की दुनिया में दीपिका कक्कड़ जाना-पहचाना नाम हैं, लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि दीपिका ने पढ़ाई-लिखाई पूरी करने के बाद करीब तीन साल तक बतौर एयर होस्टेस काम किया था. इसके बाद 2010 में उन्होंने नीर भरे तेरे नैना देवी सीरियल से टीवी की दुनिया में कदम रखा. इसके बाद वह सीरियल अगले जनम मोहे बिटिया ही कीजो में नजर आईं. हालांकि, दीपिका को शोहरत सीरियल ससुराल सिमर का ने दिलाई, जिसमें उन्होंने सिमर का किरदार निभाया था. इसके अलावा वह झलक दिखला जा के सीजन 8 में नजर आ चुकी हैं. वहीं, नच बलिए सीजन 8 में भी पार्टिसिपेट कर चुकी हैं. फिलहाल, दीपिका ने टीवी की दुनिया से दूरी बना रखी है. 

खास अंदाज से जीता था बिग बॉस

बिग बॉस का जिक्र हो तो शोर-शराबा मचाने वाले और हंगामा करने वाले कंटेस्टेंट याद आते हैं, लेकिन दीपिका ऐसी कतई नहीं रहीं. उन्होंने बिग बॉस के घर में शिरकत की और बिना किसी शोर-शराबे के खुद को प्रूफ किया. बता दें कि इस रिएलिटी शो के दौरान सभी ने असली दीपिका कक्कड़ को पहचाना. शो के दौरान उनके अंदाज को फैंस ने काफी ज्यादा पसंद किया, जिसके चलते वह ट्रॉफी जीतने में कामयाब रहीं. 

दो शादी कर चुकी हैं दीपिका

गौरतलब है कि दीपिका कक्कड़ अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रहती हैं. उन्होंने दो शादी की हैं. दीपिका ने पहली शादी रौनक सैमसन से की थी, लेकिन महज चार साल बाद ही उनका तलाक हो गया. इसके बाद वह शोएब इब्राहिम के संपर्क में आईं. धीरे-धीरे दोनों करीब आते चले गए और उन्होंने शादी कर ली. दीपिका हाल ही में मां बनी हैं और वह खुशहाल जिंदगी बिता रही हैं.

इस बीमारी से जूझ रहीं छवि मित्तल का छलका दर्द, बोलीं- 'सांस लेना भी दर्दनाक, बच्चे करते हैं कामों में मदद'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इश्क मैं मरजावां' फेम एक्ट्रेस संग हुआ स्कैम, फेस वैल्यू का किया गलत इस्तेमाल
'इश्क मैं मरजावां' फेम एक्ट्रेस संग हुआ स्कैम, फेस वैल्यू का किया गलत इस्तेमाल
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
तारक मेहता फेम एक्ट्रेस बिना मेकअप हुईं स्पॉट, आपको याद है ये सोनू?
TV Serial Spoilers: 'वसुधा' में दिनेश की वापसी से मचेगा बवाल, आर्या के सामने खुलेगा टेंडर घोटाले का राज
'वसुधा' में दिनेश की वापसी से मचेगा बवाल, आर्या के सामने खुलेगा राज
दूसरी बार मां बनी 'देवों के देव महादेव' फेम एक्ट्रेस, रिवील किया बेटी का फेस
दूसरी बार मां बनी 'देवों के देव महादेव' फेम एक्ट्रेस, रिवील किया बेटी का फेस

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget