एक्सप्लोरर

DID Super Moms 3 Winner: हरियाणा की दिहाड़ी मजदूर वर्षा बुमरा ने जीता ‘डीआईडी सुपर मॉम्स सीजन 3’, मिली इतनी प्राइज मनी

DID Super Moms 3 Winner: डांस शो 'डीआईडी सुपर मॉम्स सीजन 3' का 25 सितंबर 2022 को ग्रैंड फिनाले था, जिसे हरियाणा की दिहाड़ी मजदूर ने जीता.

DID Super Moms 3 Winner: जी टीवी पर प्रसारित होने वाला डांस रियलिटी शो ‘डांस इंडिया डांस सुपर मॉम्स’ (Dance India Dance Super Moms) का तीसरा सीजन सुपरहिट साबित हुआ. बीती रात यानी 25 सितंबर 2022 को इसका ग्रैंड फिनाले था. इस सीजन की ट्रॉफी हरियाणा की रहने वाली वर्षा बुमरा (Varsha Bumra) ने जीती. उन्होंने शुरू से आखिर तक अपने डांस परफॉर्मेंस से जजेस से लेकर ऑडियंस तक को हैरान कर दिया था. उन्होंने सभी कंटेस्टेंट को पीछे छोड़ अपने सिर पर ‘डीआईडी सुपर मॉम्स’ (DID Super Moms Season 3) का ताज अपने सिर पर सजाया.

इस सीजन को कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा (Remo D’Souza), एक्ट्रेसेस भाग्यश्री (Bhagyashree) और उर्मिला मातोंडकर (Urmila Matondar) ने जज किया, जबकि जय भानुशाली (Jay Bhanushali) इसके होस्ट रहे. ग्रैंड फिनाले में वर्षा को ट्रॉफी के साथ 7.5 लाख रुपये प्राइज मनी मिले. वर्षा एक दिहाड़ी मजदूर हैं, जो दिन में 400 से 500 रुपये कमाती थीं. उन्होंने मजदूर से लेकर डांस शो के स्टेज तक का सफर बहुत मुश्किल से पूरा किया.

प्राइज मनी पर बोलीं वर्षा बुमरा

वर्षा बुमरा ने 7.5 लाख रुपये प्राइज मनी मिलने पर ईटाइम्स संग बातचीत में कहा, “मैंने कभी एक लाख रुपये कमाने का सपना नहीं देखा था, इसलिए सात लाख कमाना सच नहीं लगता है.” वर्षा ने इंटरव्यू में बताया कि, वह इन पैसों से अपने बेटे को अच्छी एजुकेशन देंगी. वह उसकी सभी इच्छाओं को पूरी करेंगी.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ZEE TV (@zeetv)

वर्तिका झा हैं वर्षा बुमरा की गुरु

वर्षा बुमरा कोरियोग्राफर वर्तिका झा को अपना गुरु मानती हैं. उनके डांस वीडियोज को देखकर और सीखकर वह डीआईडी के मंच तक पहुंचीं. उन्होंने कहा, “जब मैंने सोशल मीडिया पर कोरियोग्राफर वर्तिका झा के वीडियो देखे तो मुझे डांस में दिलचस्पी हो गई. मैं उनके वीडियो देखकर 10 मिनट तक डांस करती थी. मैं जन्मजात डांसर नहीं हूं और ना मैंने ट्रेनिंग ली है.” बहरहाल, अब उनका सपना सच हो गया.

रेमो डिसूजा बने मददगार

वर्षा बुमरा ने बताया कि, जब वह डीआईडी के मंच पर अपना डांसिंग हुनर दिखाने आईं तो उन्हें साहूकारों के द्वारा खूब परेशानी उठानी पड़ी. उन्होंने कहा, “जब लोगों ने मुझे शो में देखा तो जिन साहूकारों से हमने पैसे उधार लिए थे, वे मुझे परेशान करने लगे. तभी मुझे जजों को बताना पड़ा कि मैं फोकस नहीं कर पा रही थी और रेमो सर ने मेरी मदद की.”

यह भी पढ़ें

Khatron Ke Khiladi 12 Winner: तुषार कालिया ने जीती खतरों के खिलाड़ी सीजन 12 की ट्रॉफी, मिस्टर फैजू रहे फर्स्ट रनर अप

'नैनों में सपना'...गाने पर शिल्पा शिंदे ने दिखाए सिंजलिंग डांस मूव्स, खुशी से उछल पड़े अंगूरी भाभी' के फैंस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देवोलीना भट्टाचार्जी से सुरभि ज्योति तक, टीवी सेलेब्स ने दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
देवोलीना भट्टाचार्जी से सुरभि ज्योति तक, टीवी सेलेब्स ने दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
‘मुझे अप्रोच नहीं किया गया’, ललित मोदी ने 'बिग बॉस 20' में एंट्री की खबर को बताया फेक
‘मुझे अप्रोच नहीं किया गया’, ललित मोदी ने 'बिग बॉस 20' में एंट्री की खबर को बताया फेक
TV Serial Spoilers: वसुधा ने खोला चंद्रिका का राज, गंगा के सामने आया नया मुश्किल चैलेंज
वसुधा ने खोला चंद्रिका का राज, गंगा के सामने आया नया मुश्किल चैलेंज
सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' में ललित मोदी की एंट्री? 16 साल बाद इंडिया होगी वापसी
सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' में ललित मोदी की एंट्री? 16 साल बाद इंडिया होगी वापसी

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget