एक्सप्लोरर

Devoleena Bhattacharjee On Pregnancy: प्रेग्नेंसी की खबरों पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्य, बोलीं - ‘प्लीज मुझे परेशान ना करें..’

Devoleena Bhattacharjee Pregnancy:टीवी की गोपी बहू देवोलीना भट्टाचार्य इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में हैं. जिसपर हाल ही में उन्होंने चुप्पी तोड़ी और कहा कि, 'आप क्या करोगे ये जानकर.'

Devoleena Bhattacharjee : टीवी की ‘गोपी बहू’ ने कुछ दिन पहले अपनी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थी. जिसमें एक्ट्रेस बीच पर व्हाइट बॉडीफिट ड्रेस पहने पोज दे रही थी. इन तस्वीरों में यूजर्स को देवोलीना का बेबी बंप नजर आया था. जिसके बाद ये अफवाहें उड़नी शुरू हो गई कि एक्ट्रेस मां बनने वाली हैं. वहीं अब इन खबरों पर चुप्पी तोड़ते हुए देवोलीना ने सोशल मीडिया पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर किया है. जानिए उन्होंने क्या कहा....

प्रेग्नेंसी की खबरों पर देवोलीना ने कही ये बात

देवोलीना भट्टाचार्य ने अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर बात करते हुए एक इंस्टा स्टोरी शेयर की. जिसमें उन्होंने लिखा कि, “बहुत से लोग मुझे मेरी प्रेग्नेंसी को लेकर मुझे मैसेज भेज रहे हैं. लेकिन, मैं आपको बता दूं कि जब भी मुझे लगेगा कि मुझे आपके साथ कोई न्यूज शेयर करनी है तो मैं खुद कर दूंगी. इसलिए प्लीज अभी मुझे परेशान ना करें.”


Devoleena Bhattacharjee On Pregnancy: प्रेग्नेंसी की खबरों पर भड़कीं देवोलीना भट्टाचार्य, बोलीं - ‘प्लीज मुझे परेशान ना करें..’

देवोलीना ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा, “ आप लोग मेरी प्रेग्नेंसी के बारे में जानकर क्या करेंगे ? क्या हेडलाइन बनाओगे..अपना कंटेंट लिखोगे या फिर ट्रोल करोगे या कुछ लोग मेरे लिए दो-तीन अच्छी चीजें भी लिख देंगे.. लेकिन आप प्लीज मेरा विश्वास करो.. मुझे इसमें से कुछ भी नहीं चाहिए.क्योंकि ये मेरी लाइफ है और ये मेरा पर्सनल स्पेस है. इसलिए आपको कोई हक नहीं बनता कि आप मुझे परेशान करें..”

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Devoleena Bhattacharjee (@devoleena)

प्रेग्नेंसी को लेकर यूजर्स ने पूछे ऐसे सवाल

बता दें कि देवोलीना भट्टाचार्य की इन बीच फोटोज में कथित तौर पर उनका बेबी बंप नजर आया है. जिसके बाद इस पोस्ट के कमेंट सेक्शन में यूजर्स ने सवालों की बौछार कर दी. यूजर्स ने गोपी बहू से पूछना शुरू कर दिया कि क्या आप प्रेग्नेंट हैं ?  इसके अलावा कुछ लोगों ने तो एक्ट्रेस को बधाई तक दे डाली.

देवोलीना भट्टाचार्य टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं. जिन्होंने अपना करियर टीवी शो ‘साथ निभाना साथिया’ से शुरू किया था. इस शो ने एक्ट्रेस को रातोंरात स्टार बना दिया था. एक्ट्रेस को टीवी के सबसे विवादित शो बिग बॉस के सीजन 13 में देखा गया था. जहां एक्ट्रेस बहू से बेब बनकर पहुंची थी.

ये भी पढ़ें - 

Kalki 2898 AD: ओपनिंग वीकेंड में तगड़ा कलेक्शन, सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बन जाएगी 'कल्कि', जानें कमाई का प्रेडिक्शन

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TV Serial Spoilers: मांजी सा के गुस्से से परेशान चंद्रिका ने उठाया बड़ा कदम, अनु को होगा पुनर्जन्म का एहसास
मांजी सा के गुस्से से परेशान चंद्रिका ने उठाया बड़ा कदम, अनु को होगा पुनर्जन्म का एहसास
'महंगे बैग और गाड़ियों से कोई सेलिब्रिटी नहीं बनता' हिना खान पर भड़कीं अर्शी खान, कहा- शिल्पा शिंदे से सीखो
'महंगे बैग और गाड़ियों से कोई सेलिब्रिटी नहीं बनता' हिना खान पर भड़कीं अर्शी खान, कहा- शिल्पा शिंदे से सीखो
45 साल की उम्र में तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी, पावर स्टार ने यूं किया रिएक्ट
तीसरी शादी करेंगे पवन सिंह? राधे मां ने कर दी भविष्यवाणी
‘हर खिलाड़ी के पास होंगे 1 लाख’, अनिल कपूर ने खोला 'इंडिया के टॉप 1%' का बड़ा ट्विस्ट
‘हर खिलाड़ी के पास होंगे 1 लाख’, अनिल कपूर ने खोला 'इंडिया के टॉप 1%' का बड़ा ट्विस्ट

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Air India में सभी पायलटों की होगी ड्रग जांच, 'गांजा कांड' के बाद फैसला
Air India में सभी पायलटों की होगी ड्रग जांच, 'गांजा कांड' के बाद फैसला
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
Embed widget